डेलीबार्ता,पुणे| पुणे स्थित शिवनेरी किले ये भगदड़ की खबर सामनें आई है। शिवनेरी छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान है। बताया गया कि इस भगदड़ में महिला और छोटे बच्चे समेत कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी यह भी सामनें आई है कि इस यहां आमजन कि व्यवस्था के लिये पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं था और अचानक भीड़ ज्यादा आ जानें से उन्हें काबू किया जाना मुश्किल हो गया और भगदड़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई , जिसमें कई लोगों के घायल की बात भी सामनें आई है।
शिवाजी जयंती बुधवार रात कि बताई जा रही घटना
इस भगदड़ को लेकर जो जानकारी सामनें आ रही है उससे पता लगा है कि इतना बुधवार रात कि है। इस भगदड़ में कई महिला और बच्चे घायल बताये गये है। बताया गया कि भगदड़ में घायल सभी को समीप के जुन्नार स्थित सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि भीड़ पर काबू पानें के लिये शिवनेरी किले पर सुरक्षा और पुलिस के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। हालात बिगड़े और भगदड़ मचनें से कई लोग घायल हो गये।
शिवाजी जयंती पर अचानक आई भीड़
जानकारी सामनें आई कि बुधवार रात अचानक आई भीड़ से भगदड़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हुई। दरअसल शिवाजी जयंती पर बुधवार रात से ही हजारों लोग शिव ज्योत और भगवा झंडे लेकर पुणे के शिवनेरी किले में पहुंच रहे थे। वहीं एक साथ लोगों की संख्या बढ़ गई और किले के हाथी दरवाजा और अंबरखाना के नीचे गणेश दरवाजा जैसे एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर जाम लग गया, यहां सैकडों की संख्या में लोग फंस गये और लोगों का दम घुटने लगा। इसी स्थितियां से बचने के लिए लोग किले के खहण्हरनुमा ऐसे हिस्सों में जानें लगे जो टूटे-फूटे थे। इतना ही नहीं किले से लगे जर्जर और दरारों में छिपने लगे। इस भीड़ से बाहर निकलनें की होड़ और जल्दबाजी में किले में भगदड़ मच गई ।
बताया यह भी गया किअचानक आई भीड़ को संभालने के लिए मौके पर पुलिस की तैनाती बेहद कम थी। और सुरक्षा के भी माकूल इंतजाम नहीं थे। लेकिन जैसी ही स्थितियां सामनें आई इमरजेंसी सर्विस ने तुरंत मदद की, और सभी घायलों नजदीक के जुन्नार स्थित सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इनका ईलाज जारी है।
पुणे एसपी का बयान आया सामनें कहा कोई भगदड़ नहीं हुई
इस घटना के बाद पुणे को ग्रामीण एसपी का बयान भी सामनें आया है। एसपी संदीप सिंह गिल नें बताया कि जुन्नार में शिवनेरी किले के ऊपर शिव जन्मस्थान को देखें, तो बीते सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं और रात भर दर्शन होते रहे। उन्होंने कहा कि एक भक्त फिसल गया और इस वजह से और लोग सीढ़ियों पर गिर गए और उनमें से तीन घायल हो गए। एसपी संदीप सिंह गिल ने कहा कि कोई भगदड़ नहीं हुई है। और यह जानकारी निराधार है। वहीं घायलों का ईलाज जारी है।







