व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने लगाया कोच नवल सिंह पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

नीरज चोपड़ा ने लगाया कोच नवल सिंह पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 18, 2026 3:38 अपराह्न
Follow Us:

भारत को टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने कोच नवल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है। वही पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने भी कोच नवल सिंह पर गाली गलौज का गंभीर आरोप लगाया है। द्रोणाचार्य विजेता नवल सिंह 2014 में यह पुरस्कार अपने नाम कर चुके है। नवल सिंह को जेवलिन थ्रो का एक माना जाना कोच माना जाता है। पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह की शिकायत SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) से की है। 

SAI ने जांच के आदेश दे दिए है। नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने SAI को नवल सिंह के खिलाफ एक याचिका दायर की जिसमें नवल सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और गाली गलौज का आरोप लगाया। अभी कोच नवल सिंह सचिन यादव को ट्रेनिंग दे रहे है। सचिन यादव भी एक जेवलिन थ्रोअर है। ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

खिलाड़ियों के मैनेजर को ऑडियो रिकॉर्ड कर भेजते थे

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल लगातार भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है। खिलाड़ियों ने कोच नवल सिंह पर यह आरोप लगाया है कि कोच नवल सिंह ऑडियो रिकॉर्ड कर अभद्र भाषा में खिलाड़ियों के मैनेजर को भेजते थे। खिलाड़ी अपनी तैयारी को छोड़कर कोच की बातों पर ध्यान लगाते थे जिससे उनकी तैयारी में बाधा उत्पन्न होती थी। इस पूरे प्रकरण पर SAI अपनी नजर बनाए हुआ है। 

also read:

नीरज चोपड़ा ने जीता था टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। ठीक उसके बाद पेरिस ओलंपिक में भी भारत के लिए रजत पदक जीता था। ऐसे में कोच नवल सिंह पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाना कही न कही खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति पर असर पड़ता है। खासकर जब नवल सिंह को उनके कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया हो। वही पैरा ओलंपिक में जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। 

SAI ने बताया कि नवल सिंह उनके कर्मचारी नहीं

इस पूरे विवाद में SAI ने बताया कि नवल सिंह उनके कर्मचारी नहीं हैं। वर्तमान में नवल सिंह भारतीय एथलेटिक्स महासंघ में अपनी सेवाएं दे रहे है। SAI ने AFI को मामले की निगरानी करने के लिए बोला है। अभी नवल सिंह सचिन कुमार को ट्रेनिंग दे रहे है। खिलाड़ियों ने खुलासा किया है कि सचिन कुमार नीरज चोपड़ा के साथ ट्रेनिंग करते थे। नवल सिंह सचिन कुमार को ट्रेन करते है। नीरज चोपड़ा से आगे सचिन कुमार निकले इस सोच के साथ भी कोच खिलाड़ियों को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। इस पूरे विवाद में अभी तक नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल मीडिया के सामने नहीं आए है। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों खिलाड़ी SAI के माध्यम से कोच पर कार्यवाही करेंगे। अब देखना यह होगा कि कोच नवल सिंह इस पर क्या रुख अपनाते है।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment