व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

क्या राघव चड्डा BJP Join कर रहे- राज्यसभा की राजनीति गरमाई

क्या राघव चड्डा BJP Join कर रहे- राज्यसभा की राजनीति गरमाई
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 4, 2026 7:23 अपराह्न
Follow Us:

राघव चड्डा को आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा से डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद देश की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। राघव चड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में एक वीडियो जारी करने के बाद सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी को बताया कि उनको न बोलने का मौका दिए जाने से देश की गरीबों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता बल्कि और भी पूरी ताकत से वो देश के गरीबों की आवाज उठाएंगे। 

आप सांसद संजय सिंह ने भी वीडियो जारी करते हुए राघव चड्डा पर आरोप लगाया कि जब केजरीवाल जी जेल में थे तब उन्होंने विपक्ष के लिए एक भी बात नहीं करी और भाग के लंदन चले गए। वही सौरभ भारद्वाज ने भी वीडियो जारी करते हुए राघव चड्डा पर आरोप लगाया कि जिस केजरीवाल को राघव चड्डा गुरु मानते थे उसी केजरीवाल के पीठ पीछे सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में बात करते है। सौरभ भारद्वाज ने आगे यह भी कहा कि राघव चड्डा ने कभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना नहीं साधा जबकि पेट्रोल डीजल की मार पूरी देश की जनता सह रही। 

वीडियो जारी कर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप 

राघव चड्डा ने वीडियो जारी कर जहां आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा तो वही राघव चड्डा द्वारा वीडियो जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने भी वीडियो जारी कर राज्यसभा सांसद राघव चड्डा पर आरोप प्रत्यारोप किया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी राघव चड्डा को गलत ठहराया और केजरीवाल के पक्ष में बात न करने के लिए उन्होंने लालची नेता बताया। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल जेल में थे तब उनको जेल जाने के विरोध में ED के खिलाफ बात करना चाहिए था। शराब कांड की पुनः जांच करवाने की मांग करनी चाहिए थी लेकिन राघव चड्डा संसद में छोटे छोटे मुद्दों को लेकर हीरो बन रहे थे जो केजरीवाल को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। 

read more :

राघव चड्डा जनता के लिए बन गए हीरो

भले है राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा की डेप्युटी लीडर पद से हटा दिया गया हो लेकिन वो लगातार गरीब और निर्धन परिवार की बात संसद में उठाते रहे। उन्होंने मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा उठाया, एयरपोर्ट में चाय महंगी क्यों है यह मुद्दा उठाया, इनकम टैक्स पर छूट का मुद्दा उठाया। ऐसे कई मुद्दे रहे जिसको उठा कर राघव चड्डा पूरे देश के हीरो बन गए। वही आम आदमी पार्टी के कई नेता यह कह रहे है कि राघव चड्डा को सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी लेकिन वो समोसा 15₹ का क्यों मिलता है यह फालतू का मुद्दा उठाते रहे। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा पर कुछ भी कहे लेकिन देश की आम जनता राघव चड्डा को अपना नेता मान रही है। 

राघव चड्डा की छवि केजरीवार से अच्छी होने लगी थी..?

देश के कई राजनीतिक पार्टी के नेता यह मान रहे है कि वर्तमान में राघव चड्डा की छवि केजरीवाल से अच्छी होने लगी थी। जहां केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की छवि जेल जाने के बाद धूमिल हुई और सरकार गिरी तो वही राघव चड्डा देश के लिए मसीहा के तौर में सामने आए। आम आदमी पार्टी के अन्य राज्यसभा नेताओं का कहना है कि राघव चड्डा पंजाब से राज्यसभा सांसद है लेकिन उन्होंने आज तक पंजाब का एक भी मुद्दा राजसभा में नहीं उठाया। कांग्रेस ने भी बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंश किया और बीजेपी को घेरा इसी साथ साथ में इशारों इशारों में मीडिया को बताया कि 2 नेता कांग्रेस ज्वाइन करने वाले है। लोग राघव चड्डा के नाम पर विचार कर रहे है कि कही राघव चड्डा तो कांग्रेस ज्वाइन नहीं कर रहे। 

हालांकि अभी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि राघव चड्डा किस पार्टी में जाते है लेकिन इतना तो स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी अगले राज्यसभा चुनावों में शायद ही राघव चड्डा को अब टिकट दे। ऐसी स्थिति में कई राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि राघव चड्डा अब बीजेपी ज्वाइन कर सकते है क्योंकि राघव चड्डा को rss समर्थित नेता माना जाता है। राघव चड्डा एक प्रतिभावान नेता कहे जाते है वो निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते है। देखना यह होगा कि अगले चुनावों में वह अकेले चुनाव लड़ते है या किसी दूसरी पार्टी का हाथ थामते है। 

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment