व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

PM मोदी ने एक साल तक सोना न खरीदने की देश के नागरिकों से की अपील

PM मोदी ने एक साल तक सोना न खरीदने की देश के नागरिकों से की अपील
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 11, 2026 2:16 अपराह्न
Follow Us:

प्रधानमंत्री एक दिन के तेलंगाना दौरे पर है। तेलंगाना में पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने देश के नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील करी है। उन्होंने यह अपील मिडिल ईस्ट तनाव को ध्यान में रखते हुए की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे कोरोना के समय जब पूरे देश में लॉकडाउन हुआ था तब देश की जनता वर्क फ्राम होम और संसाधनों की बचत में जुट गई। वैसे ही कार्य अभी हमे करने होंगे। 

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत पिछले 5 सालों से मिडिल ईस्ट तनाव के संकट से गुजर रहा है। पूरे विश्व में इसका असर दिखाई पड़ा है लेकिन हमारी सरकार ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए गरीबों के हित में फैसला लिया है। उन्होंने देश की जनता से शादियों के लिए एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर भी प्रधानमंत्री ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है लेकिन भारत में पेट्रोल डीजल के दम अभी भी वही है। 

सप्लाई चैन के संकट से गुजर रहा देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद की जनता को संबोधित करते हुए यह कहा कि अभी भारत और अन्य देश सप्लाई चैन के संकट से जूझ रहे है। हार्मुज की खाड़ी में कई जहाज अभी भी फंसे हुए है। अमेरिका और ईरान का जंग लगातार जारी है। इन दोनों देशों के युद्ध से कच्चे तेल के दाम में काफी उछाल हुआ है। पेट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे है। गौरमतलब हो कि ईरान से काफी ज्यादा मात्रा में कच्चा तेल भारत आता है। जब ईरान और अमेरिका का युद्ध चल रहा था तब हार्मूज की खाड़ी से किसी भी जहाज का गुजर पाना काफी मुश्किल हो गया था। कच्चे तेल में उछाल के कारण पड़ोसी देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर हैं। अभी भारत ही ऐसा मात्र एक देश है जहां पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए है। जहाजों की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई नहीं हो पा रही जिससे कैंटनर समय से पहुंच ही नहीं पा रहे है। 

read more :

भारत के पास तेल के बड़े बड़े नहीं है कुंए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कई चीजें होती है जिनका आयात हमे दूसरों देशों से करना होता है। कच्चा तेल एक ऐसा पदार्थ है जो भारत में नहीं होता है और लोगों को इसकी ही सबसे ज्यादा जरूरत होती है। कच्चे तेल को हम ईरान से काफी मात्रा में आयात करते है। ईरान में कच्चे तेल के बड़े बड़े कुएं है जिससे ईरान की जनता को कच्चे तेल दूसरों देशों से नहीं खरीदने पड़ते। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की समस्या का निदान करते हुए यह बयान दिया है। वर्तमान ने पेट्रोल डीजल के संकट से पूरा विश्व जूझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग करने के लिए बोला हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल पेट्रोल या डीजल से नहीं चलते बल्कि बैटरी से चलते है। अगर कोई इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल करता है तो वह पेट्रोल डीजल की समस्या से छुटकारा पा सकता है। 

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर किया पलटवार

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता को मुसीबत में डाल रहे है। आज देश की जनता महंगाई से जूझ रही है। देश की जनता के लिए कोई उपाय ढूंढने के बजाय उनको संसाधनों के कम उपयोग के लिए सलाह दी जा रही है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ईरान और अमेरिका के युद्ध को 3 महीने बीत चुके है लेकिन पीएम मोदी को अभी तक नहीं समझ आया कि देश के लिए ऊर्जा सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट x पर लिखा कि ‘सोने की बढ़ती दरों के पीछे पीएम का ही हाथ है। विदेशी मुद्रा का भंडारण न हो पाना सोने के दाम में उछाल का सबसे बड़ा कारण है।’ कांग्रेस भाजपा पर हमला करने के मौके को बिल्कुल भी नहीं छोड़ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के हित में ही यह बात कही है। देश की जनता अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का समर्थन न

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment