व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

NEET 2026 New Exam date: 21  जून को होगा Re exam

NEET 2026 New Exam date: 21  जून को होगा Re exam
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 15, 2026 4:59 अपराह्न
Follow Us:

NEET परीक्षा में पेपर लीक की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बार भी पेपर लीक का फर्जीवाड़ा सामने आया है। NEET परीक्षा का संचालन करने वाली NTA (National Testing Agency) ने NEET परीक्षा के नए एग्जाम डेट जारी किए हैं। अब NEET परीक्षा 21 जून को होगी। NTA ने छात्रों को किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारियों से दूर रहने की बात कही है। NTA ने अभिभावकों को भी सोशल मीडिया में फैले किसी भी प्रकार के भ्रामक जानकारियों से दूर रहने को कहा है। NEET यूजी की परीक्षा 3 मई को हुई थी। NEET UG परीक्षा के बाद पेपर लीक का मामला सामने आया था। तब NEET परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों में मानसिक तनाव फैल गया था। अब NTA ने नई परीक्षा तिथि जारी की है। NTA के अनुसार NEET परीक्षा अब 21 जून को होगी। 

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण संदेश

21 जून को NEET का पेपर होने वाला है इसलिए NTA ने स्टूडेंट्स के लिए कुछ महत्वपूर्ण संदेश दिए है। 

  1. रिवीजन और मॉक टेस्ट– NTA ने स्टूडेंट्स से अपील की है जिसमें स्टूडेंट्स को रिवीजन और मॉक टेस्ट देने के लिए कहा है। जो पेपर लीक हुआ था, अब वैसा पेपर नहीं आएगा। परीक्षार्थी पाठ्यक्रम के अनुसार NEET की तैयारी करें।
  1. परीक्षा केंद्र में बदलाव- NTA ने यह बताया कि परिस्थितियों के हिसाब से स्टूडेंट्स के परीक्षा केंद्रों में बदलाव हो सकता है। परीक्षा केंद्र में बदलाव की सूचना ईमेल और sms के माध्यम से स्टूडेंट्स को दी जाएगी। 
  1. रेगुलर अपडेट – NTA ने अपने परीक्षार्थियों को NTA की वेबसाइट रेगुलर देखने की सलाह दी है। इससे किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगीं। 
  1. 3.15 घंटे का समय – NEET परीक्षा में परीक्षार्थीयो के लिए 3 घंटे का समय बढ़ाकर 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम दिया है जिसके अनुसार अब स्टूडेंट्स को 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। 

read also :

स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर 

NTA ने अपने स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। NTA के अनुसार अगर किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र को लेकर दिक्कत आ रही है तो वह दिए गए नंबरों और ईमेल से संपर्क कर सकते हैं–

ईमेल आईडी– [email protected]

हेल्पलाइन नंबर– 011-40759000 और 011-69227700 

अगले साल से ऑनलाइन होंगे exam 

इस बीच लगातार NEET परीक्षा paper लीक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अगले साल से NEET परीक्षा को ऑनलाइन मोड में करवाने का बड़ा निर्णय लिया है। अगले साल से NEET परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड होगी। धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दे दिए है। उन्होंने आगे से पुख्ता सुरक्षा मुहैया करवाने का भी फैसला लिया है। 

परीक्षार्थी खुद चयन कर सकेंगे परीक्षा केंद्र

NTA ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए खुद परीक्षा केंद्रों के निर्णय लेने पर उनको राहत दी है। NTA ने परीक्षा केंद्रों तक यातायात मुहैया करवाने का भी आदेश दिया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी परीक्षा में पेपर लीक बार-बार कैसे हो सकता है? क्या सरकार को बच्चों के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है? क्या सरकार भ्रष्टाचार का नया अड्डा बनाते जा रहा है? लाखो स्टूडेट्स अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मेडिकल जैसे फील्ड को अपनाते है और इस तरीके की घटना स्टूडेंट्स के मानसिक तनाव को और ज्यादा बढ़ाता है। अब सवाल यह उठता है कि जो छात्र अच्छे नंबर लाए थे अब वही छात्र क्या फिर से अच्छे नंबर ला पाएंगे। छात्रों से ज्यादा उनके भविष्य की चिंता उनके अभिभावक और उनके टीचर्स करते है तो उनके अभिभावक और उनके टीचर्स से हम निवेदन करते है कि 21 जून को NEET परीक्षा में परिस्थितियों को देखते हुए स्टूडेंट्स का पूरा ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो NTA के हेल्पलाइन पर अभिभावक और स्टूडेट्स संपर्क कर सकते है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment