व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

भारत की बुलेट ट्रेन का पहला लुक जारी रेलवे ने साझा की तस्वीर 

भारत की बुलेट ट्रेन का पहला लुक जारी रेलवे ने साझा की तस्वीर 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 19, 2026 1:13 अपराह्न
Follow Us:

बुलेट ट्रेन के चाहने वाले लोगों के लिए भारतीय रेल मंत्रालय ने एक खुशखबरी लाई है। यह खुशखबरी रेल मंत्रालय ने भारत में तेज रफ्तार से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन की तस्वीर जारी कर दी है। भारत सरकार का लंबे वर्षों से सपना था कि भारत में भी जापान और चीन मॉडल कर हाई स्पीड ट्रेन पटरियों के बीच दौड़े। 

भारत में दौड़ने वाली प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा रहने वाली है। यह ट्रेन इतनी तेज गति से चलने वाली है कि मुंबई से अहमदाबाद की दूरी मात्र 2 घंटे के अंदर पूरी हो जाएगी। बाकी ट्रेनों में मुंबई से अहमदाबाद की दूरी में लगभग 5 से 6 घंटे का वक्त लगता है। यह पूरा मॉडल जापान के सहयोग से बनाया जा रहा है। साल 2027-2028 तक इस मॉडल के पूरे होने की उम्मीद समस्त देशवासियों को है। ज्ञात हो कि साल 2017 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखी थी। 

रेल मंत्रालय के गेट नंबर 4 पर लगी फोटो

रेल मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि बुलेट ट्रेन की तस्वीर / प्रदर्शनी गेट नंबर 4 पर लगी हुई है। गेट नंबर 4 पर लगी बुलेट ट्रेन की तस्वीर लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी पीएम शिंजो आबे के साथ इसकी आधारशिला 2017 में रखी थी। तब उम्मीद थी कि पूरा काम साल 2023 तक खत्म हो जाएगा लेकिन कोविड और अन्य कारणों से यह कार्य 2023 तक पूरा न हो सका। अब इस कार्य के खत्म होने की संभावना 2027 तक है। 

यह एक हाई स्पीड ट्रेन होने वाली है जो पटरियों के बीच दौड़कर हवा से बाते करेगी। इस हाई स्पीड ट्रेन के लिए नए पटरियों को भी बनाया जा रहा है। देशवासियों को अभी 1 साल का और इंतजार करना पड़ेगा। चूंकि प्रधानमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है इसलिए काम खत्म होने पर सबसे पहले जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे। इस प्रोजेक्ट की देखरेख हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन के द्वारा की जा रही है। 

read more :

जानिए इसके रूट के बारे में 

सबसे पहले इसकी शुरुआत मुंबई और अहमदाबाद रूट से होगी। इसके बीच के स्टॉपेज में बुलेट ट्रेन रुकेगी। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर यह हाई स्पीड ट्रेन साबरमती अहमदाबाद तक जाएगी। 

आइए जानते है महाराष्ट्र और गुजरात के किन किन जगहों पर यह बुलेट ट्रेन रुक सकती है।

महाराष्ट्र 

  1. मुंबई
  2. ठाणे 
  3.  विरार 
  4.  बोईसर 

गुजरात 

  1. वापी
  2. बिलीमोरा
  3. सूरत
  4. भरूच
  5. वडोदरा
  6. आणद 
  7. अहमदाबाद
  8. साबरमती

अगर इन रूटों पर बुलेट ट्रेन का संचालन सफल रहा तो भविष्य में देश के अन्य रूटों पर भी बुलेट ट्रेन के चलाए जाने की संभावना है। भविष्य में दिल्ली- वाराणसी, मुंबई – नागपुर, दिल्ली- अहमदाबाद, और मुंबई – हैदराबाद जैसे कई रूट पर बुलेट ट्रेन के चलने की उम्मीद है। 

चेन्नई और बेंगलुरु में हो रहा है निर्माण कार्य

बुलेट ट्रेन को बनाने की तकनीक जापानी इंजीनियर्स से ली जा रही हैं। जापान भी भारत का सहयोग बढ़ चढ़कर करते आ रहा है। अभी भारत में बुलेट ट्रेन निर्माण दो जगहों पर हो रहा है। एक चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और दूसरा बेंगलुरु के BEML के आदित्य कॉम्प्लेक्स में। मार्च 2027 में इसको ट्रायल के तौर पर पटरियों के बीच दौड़ाया जायेगा। अगर ट्रायल में बुलेट ट्रेन सफल हुई तो यात्री इस ट्रेन में बैठकर कम समय में दूरी तय कर सकेंगे। 

प्रधानमंत्री का विज़न 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जापान दौरे में गए थे तब उन्होंने भारत में भी बुलेट ट्रेन को लॉन्च करने का संकल्प मन में ठान लिया था। उसके बाद नरेन्द्र मोदी ने जापानी पीएम शिंजो आबे को भारत आने का न्योता दिया। साल 2017 में शिंजो आबे भारत आए और दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने भारत में बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह भारत को टोक्यो जैसा बनाना चाहते है। 

भारत को विकसित देशों की सूची में शामिल करवाना चाहते है फिर चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े। जापान ने भी दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए भारत में बुलेट ट्रेन को बनाने की तकनीक भारत को सौंपी और आज जापान और भारत दोनों देशों के इंजीनियर बुलेट ट्रेन को पटरियों में दौड़ाने का पूरा प्रयास कर रहे है। अगर पहला बुलेट ट्रेन सफल रहा तो ऐसे कई बुलेट ट्रेन भारत निर्मित करेगा जिससे भारत विकसित राष्ट्र कहलाएगा। 

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment