व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस – पति समर्थ सिंह ने जबलपुर में किया सरेंडर

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस - पति समर्थ सिंह ने जबलपुर में किया सरेंडर
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 23, 2026 12:07 अपराह्न
Follow Us:

मॉडल ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में एक नया मोड़ सामने आया है। ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने जबलपुर में सरेंडर कर दिया है। समर्थ सिंह ट्विशा शर्मा के सुसाइड के बाद से ही फरार चल रहा था। लगभग 10 दिनों के बाद उसने जबलपुर हाई कोर्ट में जाकर अपने आप को सरेंडर किया। हालांकि जबलपुर हाई कोर्ट ने कहा कि केस जहां चल रहा है वहां जाकर सरेंडर करिए। ज्ञात हो कि मॉडल ट्विशा शर्मा उम्र 33 साल जिसने अपने ही ससुराल में फांसी के फंदे में झूल कर अपनी जान दे दी। 

पोस्टमार्टम के दौरान मालूम हुआ कि ट्विशा शर्मा की मौत फांसी के कारण ही हुई है। पोस्टमार्टम में ट्विशा शर्मा के हाथ में चोट के निशान भी है जो सुसाइड की ओर इशारा नहीं करते है। इस बीच सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है जिसमें ट्विशा शर्मा ऊपर वाले बिल्डिंग की ओर जाती दिख रही है। यह वीडियो शाम 8.00 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में ट्विशा शर्मा ऊपर जाती दिख रही है और ठीक आधे घंटे बाद ट्विशा शर्मा की लाश को समर्थ सिंह और उसका कोई साथी नीचे लाते दिखाई दे रहे है। ट्विशा शर्मा के परिवार जन की मांग है कि ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम दोबारा हो। 

परिवारजन की दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार अभी तक नहीं किया गया है। कोर्ट ने भोपाल पुलिस को ट्विशा शर्मा के शव को संभाल कर रखने के लिए कहा है। परिवारजनों का आरोप है कि मध्यप्रदेश पुलिस ठीक से जांच पड़ताल नहीं कर रही है और दोषियों का साथ दे रही है। ट्विशा शर्मा की मां का आरोप है कि पुलिस गिरिबाला सिंह का पकड़ में है और उनके ही इशारे पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं। गिरिबाला सिंह ट्विशा शर्मा की सांस है और मध्यप्रदेश हाई कोर्ट से रिटायर्ड जज है। 

ट्विशा शर्मा के परिवार के लोगों का आरोप है कि पोस्टमार्टम भी ठीक से नहीं किया गया जिसमें चोट की जानकारी पुलिस से छुपाई गई। परिवार के लोगों ने इस पूरे घटना को CBI को सौंपने को आग्रह किया और दोबारा पोस्टमार्टम करने का भी आग्रह किया। परिवार जनों के इस सिफारिश को मोहन यादव ने माना और दिल्ली AIMS की टीम को दोबारा पोस्टमार्टम करने के लिए बोल दिया है। दिल्ली से स्पेशल टीम ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करेगीं । 

read also :

गिरिबाला सिंह ने दी सफाई

रिटायर्ड जज और ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह ट्विशा शर्मा को बहु के रूप में मानती थी। उनके बीच के संबंध भी अच्छे थे। गिरिबाला सिंह CCTV वीडियो में सीढ़ी से उतरती और चढ़ती दिख रही है। जब पति समर्थ सिंह अपने साथी के साथ ट्विशा शर्मा के शरीर को सीढ़ियों से नीचे उतार रहा था तब गिरिबाला सिंह ने ट्विशा शर्मा के शरीर को देखकर उसको नजरअंदाज कर दिया। इससे गिरिबाला सिंह पर शक और भी बढ़ जाता है। 

ट्विशा शर्मा के कुछ दोस्तों का यह भी दावा है कि CCTV फुटेज बाहर न जाने पाए इसलिए उन्होंने CCTV फुटेज को डिलीट करने के लिए बाहर से एक आदमी को बुलाया था। इस बात की जानकारी गिरिबाला सिंह के फोन को ट्रैक करके प्राप्त हुई है। ट्विशा शर्मा के परिवार वालों का दावा है कि पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही है। चूंकि गिरी बाला सिंह भोपाल में जज थी इसलिए उनकी पकड़ भोपाल के प्रशासनिक कार्य और अधिकारियों पर ज्यादा है। वह इसी बात का फायदा उठाते हुए अभी तक बचते आ रही है और सारे सबूतों को मिटाने की कोशिश कर रही है। 

माता-पिता की इंसाफ की गुहार

वैसे तो इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है लेकिन सबसे ज्यादा दुख है तो वह है ट्विशा शर्मा के माता पिता को। ट्विशा शर्मा के माता पिता बताते है कि कुछ दिनों पहले ही उनकी बात उनकी बेटी से हुई थी तब सब कुछ ठीक था। उनके माता पिता बताते है कि ट्विशा शर्मा को उसके होने वाले बच्चे को लेकर उसका पति समर्थ सिंह और उसकी सास लगातार ताने मारा करते थे। 

इस बात से ट्विसा शर्मा काफी परेशान रहने लग गई थीं। उसमें भाई का कहना है कि ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह कहता था कि उसके पत्नी के पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं है बल्कि किसी और का है। इस आरोपों से ट्विशा शर्मा काफी टूट चुकी थी और गलत विचार उसके मन में आ रहे थे। उसने मानसिक तनाव के कारण और पति समर्थ सिंह के दवाब के कारण सुसाइड की होगी। परिवार वालों की मांग है कि गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। 

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment