अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला की कुल कमाई अब 250 करोड़ के पार पहुंच गई है। भूत बंगला फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अब इसकी कुल कमाई 250 करोड़ के पार पहुंच गई है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि इसकी कुल कमाई 300 करोड़ के पार पहुंचेगी। अगर ऐसा हुआ तो अक्षय कुमार लंबे वर्षों बाद कोई सुपरहिट फिल्म देंगे। भूत बंगला फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जहां एक गांव के भूतिया महल को दिखाया गया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ और भी कलाकार हैं जो आपको गुदगुदाते हुए नज़र आएंगे।
रिपोर्टों के अनुसार फिल्म में अपने शुरुआत के 9 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी। भारत में इस फिल्म ने 161 करोड़ की कुल कमाई अभी तक की है और विश्व भर में इसकी कुल कमाई 250 करोड़ से ज्यादा की है।
फिल्म का निर्देशन
इस सुपर हिट फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि लगभग 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी वापसी कर रही है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने साथ में कई फिल्में की हैं। भागम भाग, हेरा फेरी, गरम मसाला, खट्टा मीठा जैसी फिल्मों को दोनों ने साथ मिलकर किया। यह सभी सुपरहिट साबित हुए हैं। प्रियदर्शन की फिल्में काफी हंसाते वाली होती है। वह अपनी फिल्मों में ऐसी कहानी डालता है जिस कहानी को देखकर दर्शक सोचने में मजबूर हो जाए। इस फिल्म का स्क्रीन प्ले प्रियदर्शन ने रोहन शंकर और अभिलाष नायर के साथ मिलकर किया है।
read more :
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। अक्षय कुमार फिल्म में अर्जुन आचार्य की भूमिका निभा रहे है। वामिका प्रिया का किरदार निभा रही है। तब्बू यशोदा का किरदार निभा रही है। परेश रावल जगदीश केवलरमानी का किरदार निभा रहे है। राजपाल यादव सुंदर का किरदार निभा रहे है। इस फिल्म में असरानी जी भी हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। राजेश शर्मा, शहनाज गिल, मनोज जोशी, जॉनी लीवर, मिथुन चक्रवर्ती, बिंदु दारा सिंह, मनोज जोशी आदि कलाकार अपने अभिनय से लोगों को डराते और गुदगुदाते दिख रहे है। फिल्म में लंबी चौड़ी स्टार कास्ट होने से लोगों को भरपूर मजा भी आ रहा है। लोगो को अक्षय कुमार की फिल्म से यही उम्मीद रहती है कि वह अपनी कॉमेडी फ़िल्मों से लोगों को हंसाते हुए नजर आयेंगे।
OTT रिलीज
भूत बंगला फिल्म की सफलता के बाद लोगों को उम्मीद है कि यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगी। हालांकि इस पर फिल्म के निर्देशकों के द्वारा आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। ओटीटी रिलीज की संभावना ज्यादा बताई जा रही है क्योंकि आम तौर पर किसी फिल्म के अपार सफलता के बाद उस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाता है। अगर भूत बंगला की कमाई ऐसे ही जारी रहती है तो फिल्म 500 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है। अक्षय कुमार की कई फिल्मों के बाद सुपरहिट फिल्म आई है। अक्षय कुमार के कुछ अपकमिंग प्रोजेक्ट्स भी है जिस पर अक्षय कुमार काम कर रहे है।
दर्शकों की प्रतिक्रिया
इस सुपर हिट फिल्म की सफलता पर बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने अक्षय कुमार के अभिनय को सराहा है। ओटीटी रिलीज के बाद ऑगुस्ट भूत बंगला की फिल्म को देख सकेंगे। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी है, तो आप फैमिली के साथ इस फिल्म को देख सकते हैं। इस फिल्म में दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कई लोग मूवी थियेटर्स से बाहर निकलने के बाद भूत बंगला की कहानी को शानदार बता रहे है तो कई लोग इस फिल्म की कॉमेडी को शानदार बता रहे है। वही कुछ लोग अक्षय कुमार के अभिनय को भी सराह रहे हैं।







