Horror कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला लोगों को खूब पसंद आ रही है। रिलीज़ के महज 2 हफ्तों के बाद इस फिल्म की कुल कमाई 130 करोड़ रुपए के पार जा पहुंची है। इस फिल्म में डर के साथ साथ हंसी मजाक का भी मेल है जो इस मूवी को बेहद खास बनाता है। अक्षय कुमार के अलावा भी इस फिल्म में कई किरदार है जो दर्शकों को हंसाते हुए मिलेंगे। केवल भारत में कमाई की बात करे तो इसकी कुल कमाई 130 करोड़ रुपए के पार है और वर्ल्ड income की बात करे तो लगभग 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई इस मूवी ने अभी तक कर डाली है। कुछ ही दिनों में यह फिल्म 200 करोड़ रुपए की कमाई करने वाले फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।
फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपए
भूत बंगला फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई कर खूब मुनाफा कमा रही है। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी और तब से ही लगातार यह फिल्म कमाई करते जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग कई जगहों में की गई है जिससे इसका बजट 120 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इसकी शूटिंग लंदन, जयपुर, चेन्नई और हैदराबाद के अलावा और कई जगहों में हुई है। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने बहुत ही अच्छे ढंग से डायरेक्ट किया है।
read more :
- 16 अप्रैल को रिलीज होगी अक्षय कुमार की भूत बंगला
- भूत बंगला से पहले प्रियदर्शन की ये पांच बेहतरीन कॉमेडी फिल्में देखें
भूत बंगला की कहानी
जैसा कि फिल्म के नाम से ही दर्शकों को पता लग गया होगा कि यह पूरी फिल्म हॉरर कॉमेडी पर आधारित है। जहां कई पार्ट्स में लोग हंसने पर मजबूर हो जाते है तो कई पार्ट्स में लोग डरते भी है। यह कहानी मंगलपुर स्थान में स्थित एक बंगले के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें ऐसे राक्षस के बारे में बताया गया कि वह राक्षस नई नवेली दुल्हनों को अपने साथ उठाकर ले जाता है। फिल्म में अक्षय कुमार अर्जुन आचार्य का किरदार निभा रहे है। अर्जुन आचार्य अपनी बहन की शादी करवाने के लिए मंगलपुर आता है तो उसे मालूम चलता है कि उसकी बहन भी खतरे में है और उसकी बहन को भी राक्षस उठा कर ले जा सकता है।
फिल्म के कलाकारो का किरदार
कहते है कि कोई भी फिल्म एक अभिनेता के दम में सफल नहीं होती बल्कि उसके साथी भी फिल्म को सफ़ल बनाने में अपना योगदान देते है। इस फिल्म में भी सभी साथ कलाकारों ने अक्षय कुमार का साथ बखूबी दिया है। अपनी कॉमेडी के लिए जाने वाले राजपाल यादव भी इस फिल्म में कॉमेडी कर रहे है। फिल्म में अरशद असरानी भी कॉमेडी कर रहे है जो कि अब इस दुनिया में नहीं रहे। परेश रावल, जीसू सेन गुप्ता, वामिका और तब्बू जैसे कलाकार फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया है।
16 सालों बाद लौटी प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी
प्रियदर्शन अपने हॉरर कॉमेडी के डायरेक्शन के लिए जाने जाते है। प्रियदर्शन ने हेरा फेरी, भागम भाग और भूल भुलैया जैसी हिट फिल्में बनाकर अपने कला का लोहा मनवाया है। हेरा फेरी, भागम भाग और भूल भुलैया इन तीनों ही फिल्मों में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। ऐसे में 17 अप्रैल को रिलीज भूत बंगला फिल्म के जरिए दोनों की जोड़ी 16 साल बाद वापसी कर रही है। यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि दर्शक नेटफ्लिक्स पर भी इस मूवी को रिलीज़ करने की बात कह रहे है। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।







