व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

UPSC ने NDA और CDS के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई : 11 जून तक कर सकेंगे आवेदन

UPSC ने NDA और CDS के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई : 11 जून तक कर सकेंगे आवेदन
नवजोत कौर सिद्धू
On: जून 11, 2026 12:47 अपराह्न
Follow Us:

NDA (National Defence Academy), NA ( Naval Academy) और CDS ( Combined Defence Services Examination (कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन)) को आयोजित करने वाली संस्था UPSC ( Union Public Service Commission) ने इन परीक्षाओं के लिए अंतिम तिथियों में बदलाव किया है। अब इन परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करते हुए 11 जून को अंतिम तिथि की गई है। पहले अंतिम तिथि 9 जून तक थी। जो भी छात्र इस परीक्षा को देना चाहते थे लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण आवेदन नहीं कर पाए थे तो उन सभी छात्रों के लिए एक बार सुनहरा अवसर है NDA और CDS परीक्षाओं को देकर सेना में करियर बनाने का। NDA और CDS देश की प्रतिष्ठित मिलिट्री प्रवेश परीक्षा है जिसमें माध्यम से युवा सेना में जाकर देश की सेवा करते है। अलग-अलग पदों पर जाकर वह सेना का हिस्सा बनकर सेना के अभियानों का हिस्सा बनते हैं। NDA में जो युवा जाना चाहते है उन्हें 12th पास होना जरूरी है और जो युवा CDS में जाना चाहते है उन्हें स्नातक पास होना जरूरी है। जो भी छात्र इन मापदंडों को पूरा करते है वह सभी छात्र NDA और CDS परीक्षा के लिए योग्य हो जाते है। 

क्या है NDA और CDS 

NDA का full form National Defence Academy है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर कर छात्र भारत के तीनों सेना में जाकर देश की सेवा कर सकता है। थल सेना, जल सेना और वायु सेना तीनों में वह अपनी भूमिका निभा सकता है। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को देहरादून स्थित अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाता है। इस परीक्षा को 12वीं पास करके दिया जा सकता है। NDA परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार होता है। NDA परीक्षा को यूपीएससी आयोजित करती है। 16.5 उम्र से 19.5 उम्र के अविवाहित युवा NDA में प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते है। कम उम्र में अधिकारी बनने का NDA एक शानदार अवसर देता है। 

read also :

CDS ( संयुक्त रक्षा सेवा अकादमी ) 

CDS का full form combined defence services examination है। एक प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा है। इस परीक्षा को भी UPSC आयोजित करता है। यह परीक्षा वर्ष में दो बार होती है। इस परीक्षा के माध्यम से युवाओं को भारतीय नौसेना, थलसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने का मौका मिलता है। 19 से 25 वर्ष की उम्र तक के युवा इस परीक्षा को देने के लिए योग्य हैं। CDS पास करने वाले अभ्यर्थियों को निम्न जगहों में प्रवेश मिलता है –

  1. Indian Military Academy (IMA): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री 
  1. Officers Training Academy (OTA): किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री
  1. Indian Naval Academy (INA): इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री
  1. Air Force Academy (AFA): स्नातक तथा 12वीं में गणित, भौतिकी या इंजीनियरिंग की डिग्री।

पेपर पैटर्न 

NDA परीक्षा को देने वाले छात्रों को इसकी तैयारी 12 th से ही प्रारम्भ कर देनी चाहिए क्योंकि NDA का पूरा पाठ्यक्रम फिजिक्स, केमेस्ट्री तथा मैथ के अंदर ही आता है। सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होती है। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। 

5 दिनों के SSB इंटरव्यू को जो पास करता है, उसे मेडिकल के लिए बुलाया जाता है। जो इन सभी परीक्षा में पास होता है उसकी अंतिम मेरिट सूची जारी होती है। 

CDS परीक्षा को भी  UPSC आयोजित करवाता है। CDS परीक्षा को स्नातक पास करने वाले दे सकते हैं। चूंकि यह स्नातक लेवल की परीक्षा होती है, इसलिए पेपर में स्नातक तक के प्रश्न पूछे जाते हैं। IMA, INA और AFA के लिए अंग्रेजी 100 अंकों, सामान्य ज्ञान 100 अंकों व गणित 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाते है। OTA के लिए अंग्रेजी 100 अंक और सामान्य ज्ञान 100 अंक होते हैं। 

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment