देशभर के हजारों विधि स्नातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। वकालत के लिए Certificate of practice की जरूरत होती है इसलिए ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास कर हजारों अभ्यर्थी वकालत में प्रैक्टिस के लिए योग्य हो जाते है। इस परीक्षा को Law graduates students दे सकते है। जिन छात्रों ने LLB की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है या निर्धारित शर्तों को पूरा करते है। वह सभी छात्र इस परीक्षा को दे सकते है। आज देश भर में ऑल इंडिया बार एग्जाम आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित हों रही है। परीक्षा को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है। इन सभी दिशा निर्देश को छात्रों को देखना जरूरी है। साथ ही BCI ने दिशा निर्देशों को कड़े तरीके से पालन करने के लिए भी कहा है। वकालत के पेशे में आगे बढ़ने के लिए AIBE की तरह से यह महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है। इस परीक्षा को पास कर छात्र वकालत के पेशे के सपने को पूरा कर सकते है।
पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है। जिसके अनुसार परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र का भी होना बेहद महत्वपूर्ण है। पहचान पत्र के रूप में
आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य सरकारी पहचान पत्र का होना जरूरी है। चूंकि किसी भी परीक्षा केंद्र में अपने एडमिट कार्ड के साथ ही जाना चाहिए इसलिए BCI ने आवश्यक पहचान पत्र की लिस्ट जारी की है। परीक्षार्थी आवश्यक दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ ले। बार काउंसिल ऑफ इंडिया लॉ ग्रेजुएट्स के लिए यह परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा को पास करने वाले सफल अभ्यर्थी वकालत में प्रैक्टिस के लिए योग्य हो जाते है। इस परीक्षा में हर साल हजारों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल होते हैं। यह परीक्षा देशभर में कानूनी पढ़ाई करने वाले नए विधि स्नातकों के लिए शानदार अवसर ले कर आता है। इस परीक्षा को दे कर हजारों विधि स्नातक कानून के क्षेत्र में अपने करियर को पहला पड़ाव दे सकते है।
Latest published :
- बकरीद पर नहीं होगी CUET UG परीक्षा NTA ने हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी
- NEET 2026 New Exam date 21 जून को होगा Re exam
- NEET-UG 2026 संकट – पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के तहत विभिन्न परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। परीक्षार्थी अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को साथ लेकर न जाएं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाया है। इसलिए परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के अन्दर जाने से पहले इन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बाहर रखकर ही जाए। ऐसे इलेक्ट्रॉनिक
उपकरण अगर किसी भी उम्मीदवार के पास पाया जाता है तो उस उम्मीदवार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। कई बार छात्र परीक्षा केंद्रों में इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भूल कर अपने साथ ले जाते है बाद में परीक्षा केंद्रों में उपस्थित ऑन ड्यूटी कर्मचारी उस उम्मीदवार पर कड़ी कार्यवाही करते है। इन सभी कार्यवाही से बचने के लिए उम्मीदवार अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जाए। हालांकि विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर चेकिंग की जाती है।
परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा ऑफलाइन ( पेन पेपर ) मोड पर होगी। इसलिए परीक्षार्थी अपने साथ पेन साथ लेकर जाएं। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न आयेंगे। प्रश्नों का सही उत्तर देना अनिवार्य होगा। प्रश्नपत्र में विभिन्न विधिक प्रश्न पूछे जाएंगे। AIBE द्वारा जारी पाठ्यक्रम के अनुसार बार एग्जाम में संवैधानिक क़ानून, भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया, सिविल प्रक्रिया सहित, साक्ष्य अधिनियम, पारिवारिक कानून, सम्पत्ति कानून, श्रम एवं औद्योगिक कानून, व्यवसायिक कानून एवं नैतिक कानून से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को लगभग 40% से 60% के बीच का स्कोर करना पड़ता है। हालांकि पास होने के लिए आवश्यक अंकों में उतार चढ़ाव होते रहते है। परीक्षा की कठिनाई के ऊपर स्कोर निर्भर करता है। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा कुंजी जारी की जाती है। अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर में किसी भी प्रकार की शंका उत्पन्न होती है तो वह BCI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकते है।







