व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Imran Khan – पाकिस्तान के अदियाला जेल के बाहर फिर मचा बवाल

Imran Khan
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 11, 2025 4:46 अपराह्न
Follow Us:

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद इमरान खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से अलग कर दिया गया, उसके अगले दिन शहबाज शरीफ को नेशनल असेंबली द्वारा खान की जगह प्रधानमंत्री के रूप में निर्विरोध चुन लिया गया। जिसके कुछ दिन बाद ही इमरान खान को जेल भेज दिया गया अब उन्हें जेल में बंद हुए काफी वक्त हो गया है। जिसके चलते पाकिस्तान की अदियाला जेल के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुट रहे हैं, साथ ही उनकी बहन भी उनसे मिलने के लिए पहुंची, जिनके नाम नौरीन खानुम, नियाज़ी अलीमा, खानुम नियाज़ी और डॉ उज्मा खानुम है । जो अपने साथ सैकड़ो की संख्या में PTI के नेता और समर्थक को लेकरअदियाला जेल के बाहर पहुंची और भारी भीड़ के चलते पाक सरकार ने रावलपिंडी में धारा 144 लगा दी। बता दें कि Imran Khan को लेकर पाकिस्तान के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इमरान के बेटे ने पिता के जिंदा होने तक के सबूत मांगे हैं।

इमरान खान

उनकी बहनों को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। कुछ सुनी अनसुनी बातों के अनुसार उनकी बहनों का यह कहना है इमरान से मिलने नहीं दिया गया है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पाक सेना ने जेल में ही इमरान की हत्या तो नहीं कर दी है,या उनकी तबीयत तो खराब नहीं है। पाकिस्तान जेल प्रशासन ने इस प्रकार की बातो को अफवाह बताते हुए सभी दावों को खारिज कर दिया है।

डॉक्टर्स की टीम पहुंची जेल

PTI समर्थक भारी संख्या जब वहां पहुंचने लगे इस बात को सुनकर पाकिस्तान सरकार द्वारा गठित कुछ डॉक्टर्स की टीम भी अदियाला जेल पहुंची, और उन्होंने इमरान खान का मेडिकल चेकअप किया फिर वहां से निकल गई जानकारो के मुताबिक मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट्स अदियाला जेल प्रशासन को दे दी जाएगी।

हालांकि अदियाला जेल प्रशासन ने अब तक यह जानकारी नहीं दी है कि आखिर इमरान खान को क्या परेशानी है, जो PIMS के डॉक्टरों की टीम इमरान खान का मेडिकल टेस्ट करने पहुंची है।पिछले हफ्ते इमरान खान का संदेश जारी करते हुए इमरान खान की बहनें और PTI ने जानकारी दी थी कि जेल में इमरान खान को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।जिसके बाद उनका डॉक्टरों की टीम वहां पहुंची।

Also read- New Peace Formula in the Middle East: नया समझौता सूत्र

Imran Khan को पार्टी कार्यकर्ताओं और बहनों से नहीं मिलनें दिया

Imran Khan की बहनों और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सदस्यों से मिलने नहीं दिया गया,उन पर सर्द रात में ठंडे पानी की बौछार की गई है, तब सुबह लगभग 4 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट डाली गई जिसमें पार्टी ने कहा कि जेल में बंद पूर्व पीएम के साथ मुलाकात करने की अनुमति अदालत ने दी है। अदालत के आदेश के बावजूद पाकिस्तानी अधिकारियों ने अदियाला जेल के बाहर इमरान खान की बहनों और PTI कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया है।

इमरान की PTI पार्टी की ओर से यह भी कहा गया है कि पानी की बौछार करना अधिकारों का उल्लंघन है,बल्कि सरकार के अत्याचारों का विरोध करने के लिए जमा हुए लोगों के संवैधानिक अधिकारों पर भी सीधा हमला है। पार्टी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और लोकतंत्र के समर्थकों को पाकिस्तान में इस तरह की अमानवीय और सत्तावादी कार्रवाइयों के सामने चुप नहीं रहना चाहिए।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment