एयरलाइंस की दुनियां में बीते लगभग 20 वर्षों से indigo का नाम है। हाल ही नें indigo की लगातार फ्लाइट कैंसिल होनें के बात यह ज्यादा सुर्खियों में आई, और लोग indigo से जुडी तमाम जानकारियों को इंटरनेंट, सोशल मीडिया में खंगालनें में जुट गये। माना जा रहा है कि हाल के दो पखवाडों में indigo को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। तो आप सभी इंडिगो के मालिक राहुल भाटिया को तो जान ही चुके हैं, लेकिन आप क्या उनकी पत्नी रोहिणी भाटिया (Rohini Bhatia) के बारे में जानते हैं। यदि नहीं जानते हैं यो उनके बारे में कुछ खास बातें हम आपको बतानें जा रहे हैं, जो बिजनेस की दुनिया में सफल वूमेन के रुप में भी जानी जाती हैं।

भारत की सबसे बडी एयरलाइन बनी indigo
1990 और 2000 के दशक के शुरुआती वर्षों में भारतीय एविएशन इंडस्ट्री में इंडिगो की शुरुआत तब हुई जब राहुल ने इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज के नाम से अपने पारिवारिक व्यवसाय का विस्तार करने का निर्णय लिया। अपने पिता कपिल भाटिया के नेतृत्व में ट्रैवल बिजनेस में काम के अनुभव से प्रेरित होकर, उन्होंने एयरलाइन व्यवसाय को आज़माने का निर्णय लिया जो आगे चलकर भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई। राहुल भाटिया ने इंडिगो को 2006 में को-फाउंड किया और कंपनी ने अपनी लागत-कुशल रणनीतियों, पंक्चुअलिटी और नेटवर्क विस्तार की बदौलत आसमान में अपनी पहचान बनाई। आज इंडिगो भारत में सबसे अधिक उड़ानों वाला एयरलाइन है। लेकिन इस सफलता के पीछे न केवल एक बिजनेसमैन की दूरदर्शिता है, बल्कि एक परिवार की साझी कोशिश, समर्थन और समझदारी भी है, खासकर उनकी पत्नी रोहिनी भाटिया की।
You also read – जानिए कौन है Indigo owner and his net worth- पिता की ट्रैवल एजेंसी से बेटे के indigo तक का सफर, नेटवर्थ जान उड़ जायेंगे होश
तमाम समाजिक कार्यों से जुडी है रोहिणी भाटिया
इंडिगो के को-फाउंडर राहुल भाटिया ने रोहिणी भाटिया के साथ शादी की। हालांकि, इनकी शादी को लेकर अधिक जानकारी पब्लिकली उपलब्ध नहीं है। रोहिणी भाटिया के बारे में बहुत सारी बातें पब्लिकली नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र है कि वो टेक्सटाइल डिजाइनिंग में डिप्लोमा होल्डर हैं। वहीं, अगर राहुल भाटिया के एजुकेशन की बात करें तो वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए हैं।रोहिणी भाटिया एक सफल बिजनेस वूमेन बताई जाती हैं। जो इंडिगो के बिजनेस को आगे बढ़ाने में भी योगदान दे चुकी हैं। रोहिणी भाटिया इंटरग्लोब फाउंडेशन (InterGlobe Foundation) की हेड बताई जाती हैं जो ग्रुप की नॉन-प्रॉफिट विंग को संभाल रही हैं। ये एनजीओ कम्युनिटी आउटरीच, हेरिटेज रिस्टोरेशन और पर्यावरण सुरक्षा पर काम करती है। जानकारी के मुताबिक इंडिगो में रोहिणी भाटिया काम कर चुकी हैं। साल 2019 में इंडिगो बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनीं और फिर 2022 में इस्तीफा दे दीं।
पारिवारिक जीवन और साझेदारी
राहुल और रोहिनी भाटिया का रिश्ता सिर्फ जीवनसाथी का नहीं, बल्कि व्यवसाय और मिशन की साझेदारी का भी उदाहरण है। उनका परिवार और बच्चों के साथ जीवन भी संतुलित और निजी रखा गया है।
उनके दो बच्चे हैं एक बेटा, अरुणांशु भाटिया, और एक बेटी, अवंतिका भाटिया। पारिवारिक जीवन में दोनों ही पति-पत्नी ने अपने करियर को निजी और व्यावसायिक रूपों में संतुलित रखा है।






