व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

बेटे के फिल्म एक दिन के इवेंट में आमिर खान हुए इमोशनल

बेटे के फिल्म एक दिन के इवेंट में आमिर खान हुए इमोशनल
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 27, 2026 7:22 अपराह्न
Follow Us:

कहते है कि जब कोई पिता अपने बेटे को तरक्की करते देखता है तो उसके आंखों से आंसू आ जाते है। कुछ ऐसे ही खबर फिल्म इंड्रस्टी से है। मुंबई में आमिर खान के बेटे जुनैद की upcoming film एक दिन का इवेंट रखा गया जिसमें बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां शामिल हुई। म्यूजिकल इवेंट में बेटे जुनैद के अभिनय को देखकर आमिर खान भावुक हो गए और उन्हें अपने आंसुओं को शर्ट से ही पोछते हुए देखा गया। फिल्म एक दिन में जुनैद खान के साथ साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में है। साईं पल्लवी साउथ इंड्रस्टी की सफलतम अभिनेत्रियों में से एक है। इस फिल्म से उनका यह हिंदी फिल्मों में डेब्यू होने जा रहा है। आमिर खान ने जहां साईं पल्लवी की तारीफ की तो वही जुनैद खान को भी ठीक ठाक बताया। 

जुनैद खान की होगी यह तीसरी फिल्म

आमिर खान के बेटे जुनैद खान अभी बॉलीवुड के फिल्म इंड्रस्टी में नए नए है। जुनैद खान की यह तीसरी फिल्म होगी। जुनैद खान और साईं पल्लवी की यह फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई 2026 को रिलीज़ होगी। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें फैंस खूब हसेंगे। जुनैद खान अपने पिता की विरासत को कैसे आगे बढ़ाते है यह बात आमिर खान जरूर देखेंगे। इस फिल्म में मुख्य आकर्षण का केंद्र साईं पल्लवी होगी जो पहली बार किसी हिंदी फिल्म में बतौर मुख्य भूमिका में काम करती नजर आएगी। साईं पल्लवी का साउथ फिल्मों में काफी अच्छा रिस्पांस रहा है। 

read more:

आमिर खान ने किया है फिल्म को प्रोड्यूस 

फिल्म एक दिन के प्रोड्यूसर आमिर खान है। अपने ही बेटे की फिल्म को प्रोड्यूस करना उनके लिए गर्व की बात होगी। फिल्म के निर्देशक सुनील पांडे है जिन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से फिल्म को निर्देशित किया है। फिल्म एक दिन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जो 2016 में आई one day की रीमेक है। फिल्म में जुनैद खान ने रोहन का किरदार निभाया है और एक्ट्रेस साईं पल्लवी ने मीरा का किरदार निभाया है। फिल्म को आमिर खान के अलावा मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी को स्नेहा देसाई और स्पंदन देसाई ने लिखा है। फिल्म एक दिन पहले 7 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी लेकिन किसी कारणों से यह फिल्म अब 1 मई 2026 को रिलीज होने जा रही है। 

फिल्म की कहानी

फिल्म पूरे तरीके से ड्रामा कॉमेडी पर बेस्ड है। फिल्म में जुनैद खान रोहन की भूमिका निभा रहे है। वह एक आईटी कंपनी में काम करता है और उसको अपनी साथ कर्मचारी मीरा जो कि साईं पल्लवी किरदार निभा रही है उससे प्यार हो जाता है। यहां मीरा पहले से ही एक रिलेशनशिप में होती है। रोहन मन ही मन मीरा को पसंद करने लग जाता है और अपने प्यार का इजहार कर देता है। आगे की कहानी में बताया गया है कि रोहन और मीरा साथ कर्मचारियों के साथ जापान चले जाते है। जापान में मीरा का एक्सीडेंट हो जाता है जिससे उसकी यहां याददाश्त चली जाती है। मीरा फिर रोहन को नहीं पहचान पाती है। आगे क्या होता है उसके लिए आपको 1 मई को मूवी थियेटर्स पर जाकर देखना होगा। यह फिल्म आप अपने परिवार के साथ भी देख सकते है।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment