व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

क्या स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों फिर से साथ आ रहे..?

क्या स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों फिर से साथ आ रहे..?
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 9, 2026 3:58 अपराह्न
Follow Us:

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के एक साथ आने की  खबर सनसनी मचा रही है। पिछले दिनों स्मृति मंधाना को धोखा देने वाले पलास मुच्छल के परिवार के साथ स्मृति मंधाना को देखा गया है। इसी बात से कयास लगाए जा रहे है कि स्मृति मंधाना एक बार फिर पलाश मुच्छल के पास जा सकती है। 

मालूम हो कि स्मृति मंधाना एक फेमस इंडियन महिला क्रिकेटर है जो भारतीय क्रिकेट को तीनों ही प्रारूपों में प्रतिनिधित्व करती है। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी कुछ महीने पहले टूट गई थी। सब फिक्स होने के बाद ऐसे शादी टूट जाने से दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई भी देनी पड़ी थी। पलाश मुच्छल एक म्युजिक कंपोजर है जो बॉलीवुड में काम करते है तो वही स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय भारतीय महिला क्रिकेट का हिस्सा है। 

पड़ा था शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना के मैच पर प्रभाव 

कहते है कि जीवन में कुछ पल ऐसे होते है जिसे भूलना आसान नहीं होता है। वैसा ही कुछ स्मृति मंधाना के साथ हुआ था। ठीक शादी टूटने के बाद उन्होंने कई मैच खेले लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई जैसा कमाल वो हमेशा से करती आई है। शादी टूटने के बाद वह काफी मायूस रहती थी और इस मायूसी में टीम इंडिया के खिलाड़ी उनका साथ देते थे। जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने एक दोस्त के नाते स्मृति मंधाना का बखूबी साथ दिया। इस साथ का प्रभाव बाद में उनके ipl मैच पर पड़ा। जहां उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी। 

read more :

पलाश मुच्छल का हुआ था चैट वायरल

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के बीच शादी टूटने का सबसे बड़ा कारण वह चैट बताया जा रहा है जिसमें पलाश मुच्छल एक अनजानी लड़की से बात कर रहे है और उस लड़की को मिलने के लिए बोल रहे हैं यह चैट सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी। स्मृति मंधाना के पास जैसे यह चैट पहुंची उन्होंने तुरंत शादी तोड़ने का फैसला लिया। 

इस शादी के टूटने से स्मृति मंधाना के पिता पर भी असर पड़ा। उनके पिता की अचानक से तबियत खराब हो गई और उन्होंने पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का परिवार लगातार टच में रहा। दोनों परिवार लगातार स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल को समझाते रहे। शायद इसी समझाइश का असर है कि दोनों फिर से साथ आ रहे है। 

IPL का 2026 सीजन स्मृति के लिए रहा खास

IPL में स्मृति मंधाना का प्रदर्शन हमेशा से ही अच्छा रहा है लेकिन ipl शुरू होने से पहले कुछ लोग यह कयास लगा रहे थे कि पलाश मुच्छल के साथ शादी टूटने के बाद मानसिक तनाव के कारण शायद स्मृति उतना अच्छा प्रदर्शन न कर सके। IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से उन्होंने 9 मैचों में 377 रन बनाएं और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। 87 रनों की शानदार पारी से उन्होंने फाइनल में दिल्ली कैपिटल को 6 विकेट से मात दी थी। स्मृति मंधाना एक अनुभवी प्लेयर रही है और उन्हें अच्छे से पता है कि अपने व्यक्तिगत जीवन और क्रिकेटिंग लाइफ को कैसे अलग रखा जाना चाहिए। 

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment