राजनीतिक गलियारों में एक और नई पार्टी ने जन्म ले लिया है। यह पार्टी है नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की। उन्होंने अपनी इस नई पार्टी का नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी रखा है। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा है कि यह पार्टी जनता को उनके अधिकारों वा उनका के प्रति ईमानदार रहने के लिए स्थापित की गई है।
जिसका प्रमुख उद्देश्य जनता की सेवा करना है। नवजोत कौर सिद्धू के द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंश कर के भी नई पार्टी के गठन की जानकारी मीडिया को दी गई लेकिन खास बात यह रही है कि जब नई पार्टी के गठन की जानकारी दी जा रही थी तब नवजोत सिंह सिद्धू कही भी दिखाई नहीं दिए। कुछ लोग कह रहे है कि शायद नवजोत सिंह सिद्धू नईं पार्टी के गठन से नाराज है।
नई पार्टी का नाम है भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी का नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी रखा है जो जनता की सेवा के लिए स्थापित है। नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ वो कई संगठनात्मक पदों पर रही है। नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी में किए गए काम का फायदा और अनुभव अब अपनी नई पार्टी में मिलेगा। अब देखते है कि पंजाब की जनता नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी पर कितना भरोसा जताती है।
read more :
- किंग कोहली की टेस्ट क्रिकेट रिटायरमेंट पर नवजोत सिंह सिद्धू भावुकअपील
- आरएसएस पर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से सियासी हलचल
- महाराष्ट्र की साल 2025 की आखिरी कैबिनेट मीटिंग में नहीं पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा कदम
माना जा रहा है कि नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई पार्टी बनाने का फैसला लिया है क्योंकि पंजाब चुनाव लगभग 1 साल बाद है। इन 1 सालों में वह संगठन पर पकड़ बनाना चाहती होगी। अगर जनता का प्यार ठीक ठाक मिला तो यह नई नवेली पार्टी अन्य पार्टियों के वोट काटने का पूरा प्रयास करेगी। नवजोत कौर सिद्धू को 2 महीने पहले कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित किया था।
तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि नवजोत कौर सिद्धू कोई बड़ा कदम उठा सकती है। अब नवजोत कौर सिद्धू का पूरा फोकस पंजाब विधानसभा चुनाव पर होगा। अगर वह 30 से 40 सीटो को जीतने में सफल हो जाते है तो यह एक बड़ा उलटफेर होगा। नवजोत कौर सिद्धू के पति और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भले भी अभी दिखाई न दिए हो लेकिन पंजाब की जनता को आशा है कि आगे नवजोत सिंह सिद्धू इस नई पार्टी का पूरा समर्थन करेंगे।
विधायक का भी पद संभाल चुकी है नवजोत कौर सिद्धू
नवजोत कौर सिद्धू को राजनीतिक पार्टी में काम करने का एक अच्छा खासा अनुभव है। वह 2012 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी और उसमें विजई भी हुई थी। भाजपा में ज्यादा तवज्जू न मिलने पर वो साल 2017 में कांग्रेस में जुड़ गई और अब तक कांग्रेस में ही काम करते आई है। वह पंजाब कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रह चुकी है लेकिन कुछ पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निष्काशित कर दिया गया।
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इस समय IPL कमेंट्री में व्यस्त है तो शायद वह नई पार्टी के गठन समारोह में न पहुंच पाए हो। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी साल 2017 में अपनी पत्नी के साथ कांग्रेस join किया था। जनता का समर्थन भी इन दोनों को खूब मिला लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के मुख्यमंत्री पद के लोभ के चक्कर में उन्हें उसी पार्टी से दूर जाना पड़ा जिस पार्टी में वो सालों से काम करते आए थे।







