व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

इन युवा क्रिकेटरों पर सबकी नजर मैदान में दिखा दिया जलवा तो तय हो जायेगा भविष्य 

इन युवा क्रिकेटरों पर सबकी नजर मैदान में दिखा दिया जलवा तो तय हो जायेगा भविष्य 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 20, 2026 1:14 अपराह्न
Follow Us:

डेलीबार्ता,स्पोर्ट्स।

भारत ही नहीं पूरी दुनियां में यदि सबसे ज्यादा देखे जाना वाला खेल है तो वह है क्रिकेट, इस खेल का जुनून IPL के लिये बाद से और भी बढ़ गया है। और क्रिकेट के हर आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों को इंतजार रहता है। ऐसे में आगामी 28 मार्च से शुरु होनें जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 कि तैयारियों के साथ खिलाडियों पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई है। और इस बार सबकी नजरों में वह युवा क्रिकेटर हैं जो अंडर 19 से उभरकर सामनें आये हैं। जिनकी मैदान में दिखनें वाली प्रतिभा न सिर्फ उनका भविष्य तय करेगी बल्कि आनें वाले समय में भारतीय क्रिकेट कि दिशा में निर्धारित करेगी।

युवा वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें

IPL 2026 के सबसे युवा खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का हैं। जानकारी के मुताबिक वैभव टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक दिन पहले 15 साल के हुए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वह 15 साल 2 दिन की उम्र में मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में जहां सबकी निगाहें वैभव के क्रिकेट पर हैं वहीं इतनी कम उम्र में IPL खेलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

18 के म्हात्रे, अंडर 19 के रहे स्टार

इन युवा खिलाडियों में एक नाम आयुष म्हात्रे का भी शामिल है, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम भी नजर आएंगे। वह बेहद कम उम्र में बड़ा मंच हासिल कर चुके हैं। सीजन की शुरुआत में उनकी उम्र 18 साल 8 महीने से ज्यादा होगी। साथ ही उनसे टीम को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में नजर खेल पर सबकी नजरें है कि अंडर 19 के यह स्टार IPL में अपनें खेल का कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं।

साहिल को भी मिला बड़ा मौका

साहिल पारख को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में खरीदा है। वह 18 साल 9 महीने की उम्र में इस लीग में कदम रखेंगे। युवा प्रतिभा के तौर पर साहिल पारख को अपने खेल प्रतिभा दिखानें का एक बड़ा मौका मिला है। यदि साहिल अपनें खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वह टीम का अहम हिस्सा आनें वाले समय में बन सकते हैं। 

read more : 

बायें हाथ के स्पिनर जादूगर देसपाल पर भी नजरें

अपनें स्पिन गेंदबाजी से सबको चौका देनें वाले बाएं हाथ के स्पिनर सात्विक देसवाल इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं। सात्विक की उम्र सीजन की शुरुआत में लगभग 19 वर्ष की होगी। युवा स्पिनर के रूप में अपनी पहचान बनानें वाले सात्विक मैदान में अब कितना कमाल दिखा पाते हैं यह तो वक्त आनें पर ही पता चल सकेगा लेकिन इतना तय है कि सात्विक के लिये यह मौका उनके लिये गोल्डन चांस की तरह है जो उन्हें  उनके आनें वाले भविष्य को दिशा देगा। ऐसे मेंं सात्विक के प्रदर्शन पर सभी कि निगाहें टिकी हुई है। 

विहान मल्होत्रा पर आलराउंडर और संतुलित खिलाड़ी  

अंडर-19 वर्ल्ड कप के स्टार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं विहान मल्होत्रा जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया है। विहान महज 19 साल की उम्र में IPL डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी ऑलराउंडर क्षमता टीम के संतुलन को मजबूत बना सकती है। विहान एक संतुलित खिलाड़ी कि नजर से देखे जाते हैं। टीम मुश्किलों पर हो तो विहान जैसे खिलाडियों से उम्मीदें बढ़ जाती है। ऐसे में इस IPL में विहान पर भी सबकी नजरें हैं।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment