“धर्म” से “धर्मेंद्र” बने अभिनेता का भाजपा से गहरा नाता, सांसद भी रह चुके है धर्मेन्द्र
फिल्म जगत के रंगीन पर्दों पर ऐसे तमाम कलाकार हैं जिन्होंने अपनी मौजूदगी लोगों को दिलों में इस तरह बनाई थी, लोग उनकी एक झलक पानें के लिए भी पागल रहते थे। एक दौर था जब धर्मेंद्र लगातार एक से एक सुपरहिट फिल्में देते आ रहे थे, और सिनेमा के पर्दों पर उनकी अलग ही पहचान बनी।

लोग धर्मेंद्र के नाम से सिनेमा घरों में पहुंचते थे और उनकी फिल्मों की खूब सराहना होती थी, लेकिन क्या आप जानते है कि धर्मेंद्र जिनका असली नाम धर्म सिंह देवोल है और उन्होंने अपने नाम के साथ कभी भी उपनाम का जिक्र नहीं किया। वह धर्मेंद्र नाम से फिल्म जगत में पहचाने जाने लगे और यही उनके अंतिम सफर तक साथ रहा। 18 दिसंबर 1935 को इस दिग्गज अभिनेता का जन्म हुआ था, और बीते 24 नवंबर 2025 को उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली।
धर्मेन्द्र अभिनेता, निर्माता के साथ-साथ राजनीतिक रूप में भी अपनी पहचान बन चुके हैं। बहुत काम ही लोग इस बात को जानते होगे कि वह लोकसभा क्षेत्र बीकानेर से सांसद रह चुके हैं।
Latest Published:
- The “He-Man” Dies! End of an Era…
- Priyanka Chopra and Mahesh Babu Shine at Rajamouli’s Grand Event
- The Family Man Season 3 is Here: Srikant’s Biggest Challenge Yet

बॉलीवुड के ही- मैन के रूप में जाने जाने वाले धर्मेंद्र ने अपने 50 वर्ष के लंबे फिल्मी करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और उनके इसी योगदान के लिए हिंदी सिनेमा ने उन्हें 1997 में लाइफ टाइम फिल्म फेयर अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित भी किया।
आपको बता दे की धर्मेंद्र अपनी मृदुभाषी मिलनसारशैली, धर्मनिरपेक्ष छवि के लिए जाने जाते थे। और वह भारत की 15 वीं लोकसभा के सदस्य भी थे, भारतीय जनता पार्टी से राजस्थान में बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र का वह प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2012 में भारत सरकार द्वारा भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से भी उन्हें सम्मानित किया गया जा चुका है।
70 से 80 के बीच का एक्शन दशक
70 से 80 के दशक में सिनेमा जगत में तमाम परिवर्तन हुए, और कई कलाकारों की एंट्री भी हुई लेकिन धर्मेंद्र को कोई पछाड़ ना सका यह एक ऐसा दौर था जब एक्शन फिल्मों को खूब पसंद किया जाता था ।
1976 और 1984 के बीच धर्मेंद्र ने कई एक्शन फिल्मों में शानदार अभिनय किया जिन फिल्मों ने न सिर्फ जनता की खूब वह वाही लूटी बल्कि निर्माता निर्देशों को खूब कमाई भी कराई जिनमें धर्मवीर, आजाद, कातिलों के कातिल, राजपूत, धर्म और कानून, मैं इंतक़ाम लूंगा, जीने नहीं दूंगा, हुकूमत, राजतिलक, बगावत, जानी दोस्त जैसी शानदार फिल्में शामिल है।
इन फिल्मों में धर्मेंद्र का एक्शन रोल न सिर्फ सराहा गया बल्कि गलियों और चौराहों में भी चर्चा का विषय रहा, हालांकि उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप भी रही लेकिन धर्मेंद्र के क्रेज़ में किसी भी तरह की कोई कभी नहीं आई।
प्रकाश कौर से महज 19 साल की उम्र में हुई थी शादी
धर्मेंद्र का पहला विवाह महज 19 वर्ष की आयु में सन् 1954 में प्रकाश कौर से हुई थी, इस शादी से उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी है। जिन्हें फिल्म जगत में बड़े सम्मान के साथ जाना जाता है वहीं दो बेटियां विजेता और अजीता भी है।

मुंबई जाने के बाद और फिल्मी कैरियर में धर्मेंद्र की मुलाकात हेमा मालिनी से हुई, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र नें 1970 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ अभिनय किया। जिसमें शोले एक ऐसी फिल्म रही जिसने एक पूरी सदी तक अपना नाम बनाए रखा।
1970 के दशक में धर्मेंद्र और हेमा नें विवाह कर लिया और इस विवाह से उनकी दो बेटियां हुई। ईशा देओल जिनका जन्म 1981 में हुआ और उन्होंने भी अपने अभिनय से फिल्मी जगत में अलग पहचान बनाई। वहीं दूसरी बेटी अहाना देवोल 1985 में पैदा हुई, जिन्होंने एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर बनाया।
आपको बता दें धर्मेंद्र भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन आज भी “धर्म सिंह देओल” उनके परिवार और हम सब के बीच मौजूद है। धर्मेंद्र के पोते और बॉबी देओल के बेटे का नाम भी धर्मेंद्र के नाम पर धर्म सिंह देओल रखा गया है।







