व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

अकाली दल ने CM भगवंत मान पर विधानसभा में शराब पी कर आने का लगाया आरोप

CM भगवंत मान
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 2, 2026 7:41 अपराह्न
Follow Us:

पंजाब में विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल ने CM भगवंत मान पर शराब पी कर विधानसभा में आने को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। शिरोमणि अकाली दल ने अपने ट्विटर अकाउंट एक्स पर लिखते हुए कहा कि बहुत शर्म की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री मजदूर दिवस के पवित्र मौके पर शराब पी विधानसभा आए है। शिरोमणि अकाली दल ने साथ ही एक वीडियो पोस्ट करते हुए भी कहा कि आप खुद वीडियो में देख लीजिए कि भगवंत मान किस तरह का व्यवहार विधानसभा में कर रहे है। इस बीच अकाली दल ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर से cm भगवंत मान का डोपिंग टेस्ट कराने की मांग की लेकिन स्पीकर ने उनकी इस मांग को पूरे तरीके से खारिज कर दिया। 

हर विधायक का डोप टेस्ट कराने की मांग 

CM भगवंत मान के शराब पीकर विधानसभा आने को लेकर विवाद यही नहीं थमा बल्कि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सभी विधायकों का डोप टेस्ट कराने की मांग की। प्रताप सिंह बाजवा का साथ देते हुए कांग्रेस के विधायकों ने भी सभी विधायकों के डोप टेस्ट कराने की मांग का समर्थन किया। कांग्रेस ने कहा कि जब पंजाब के मुख्यमंत्री ही शराब पीकर आए है तो सारे विधायकों का ही एल्कोलमीटर टेस्ट कराया जाए। 

न्यूनतम मजदूरी में 15% का इजाफा 

CM भगवंत मान पंजाब विधानसभा में एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात करने आए थे। उन्होंने पंजाब के मजदूरों के लिए एक घोषणा की जिसमे पंजाब के मजदूरों के न्यूनतम मूल्य पर 15% की बढ़ोत्तरी की गई है। उन्होंने कहा कि आखिरी बार न्यूनतम मूल्य 2013 में बढ़ाया गया था। इसलिए मजदूरों की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में अब 15% न्यूनतम शुल्क की बढ़ोतरी कर पंजाब में मजदूरों का दर्द समझा है। CM भगवंत मान ने विधानसभा में हंगामे के बीच सभी विधायकों से अपील कर कहा कि आज का विशेष सत्र मजदूरों को समर्पित है इसलिए सदन की गरिमा बनाए रखे और संयम से विधानसभा के इस सत्र को आगे बढ़ाए। 

read also

पहले भी लग चुके है भगवंत मान पर आरोप 

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर सरकारी कार्य करने का आरोप अभी बस नहीं लगा है बल्कि इसके पहले लोकसभा में भी शराब पीकर आने का आरोप लग चुका है। पूर्व अकाली दल सांसद ने पहले भी भगवंत मान पर शराब पीकर लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने का आरोप लगा चुकी है। जब एक काम के सिलसिले में भगवंत मान 2022 में जर्मनी गए थे तो वापस आते वक्त उन्हें फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट में नशे की हालत में पाए जाने पर हवाई जहाज से उतार दिया गया था। जहां अकाली दल और कांग्रेस भगवंत मान पर लगातार आरोप लगाए जा रही है और इस्तीफे की मांग कर रही तो वही आम आदमी पार्टी इन सारे आरोपों को आधारहीन बता कर अपना बचाव कर रही है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment