बर्मिंघम। भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने प्रतिष्ठित ऑल इंडिया इंग्लैंड ओपन के पहले ही दौर में विश्व के नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के शी युक्वि को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य में 23-21, 19-21, 21-17 से जीत दर्ज की।मुकाबला लगभग 78 मिनट तक चला और हर अंक पर दर्शकों की धड़कन तेज हो रही थी।यह जीत सिर्फ एक मैच की जीत ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास, धैर्य और साहस की कहानी थी।जिस खिलाड़ी को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, उसे पहले ही दौर में बाहर कर देना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है।
शुरुआत से ही मजबूत इरादे की झलक
मैच की शुरुआत से ही साफ हो गया था कि लक्ष्य किसी भी तरह के दवाब में नहीं है। पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी-लंबी रैलियां देखने को मिली। शी युक्वि अपने सटीग स्मैश और कोर्ट कवरेज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन लक्ष्य ने उन्हें नेट पर उलझाए रखा। पहला गेम 23- 21 से लक्ष्य के नाम रहा। इस गेम में कई बार स्कोर बराबरी पर आया ,लेकिन निर्णय क्षणों में लक्ष्य ने संयम दिखाया।खासतौर पर 20-20 के बाद लगातार दो अंक जीतना उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है ।
दूसरा गेम, शी के नाम
दूसरे गेम में शी युक्वि ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया। उन्होंने रफ्तार बढ़ाई और लक्ष्य को बैक कोर्ट में धकेलने की कोशिश की। कुछ अनफ़ोर्स्ड एरर भी लक्ष्य से हुए,जिसका फायदा उठाकर चीनी खिलाड़ी ने यह गेम 21-19 से अपने नाम कर लिया। इस समय मैच पूरी तरह संतुलन पर था । दर्शकों को लग रहा था कि निर्णायक गेम में अनुभव हावी रहेगा, लेकिन लक्ष्य की योजना कुछ और थी।
निर्णायक क्षणों का धैर्य
तीसरे गेम में लक्ष्य ने आक्रामक शुरुआत की। उन्होंने शुरुआती बढ़त बनाई और उसे अंत तक बनाए रखा । शी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य ने रैली की लंबाई नियंत्रित रखी। निर्णायक क्षण तब आया, जब स्कोर 17-15 था।लक्ष्य ने लगातार चार अंक लेकर मैच खत्म कर दिया।
बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2026: भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने जीत के साथ किया शानदार आगाज़
रणनीति का कमाल
लक्ष्य की इस जीत के पीछे उनकी स्पष्ट रणनीति थी। नेट पर नियंत्रण, तेज लेकिन संतुलित स्मैश और लंबी रैलियां में धैर्य ने शी को उनके पसंदीदा एंगल्स नहीं दिए।खास बात यह रही की लक्ष्य ने मानसिक रूप से खुद को पूरी तरह स्थिर रखा। विश्व नंबर एक के सामने खेलते समय अक्सर खिलाड़ी दवाब में आ जाते हैं, लेकिन लक्ष्य ने अपने खेल की लय टूटने नहीं दी।
करियर का बड़ा पड़ाव
यह जीत लक्ष्य के करियर की सबसे बड़ी जीतों में गिनी जाएगी। ऑल इंग्लैंड को बैडमिंटन का “विंबलडन” कहा जाता है। ऐसे मंच पर शीर्ष खिलाड़ी को हराना किसी भी खिलाड़ी के आत्मविश्वास को नहीं ऊंचाई देता है। पिछले कुछ समय से लक्ष्य चोट और फॉर्म से जूझते रहे थे, लेकिन इस प्रदर्शन ने संकेत दिया है कि वह बड़े मुकाबले के खिलाड़ी हैं। उनकी फिटनेस और कोर्ट मूवमेंट पहले से बेहतर दिखी।
भारतीय बैडमिंटन के लिए उम्मीद
भारतीय बैडमिंटन पिछले एक दशक में तेजी से उभरा है।पुरुष एकल में प्रतिस्पर्धा कड़ी रही है, लेकिन निरंतर की कमी अक्सर चर्चा में रही है। ऐसे में लक्ष्य की यह जीत एक सकारात्मक संदेश देती है कि नई पीढ़ी बड़े मंच पर चुनौती देने के लिए तैयार है। ऑल इंग्लैंड जैसे टूर्नामेंट में शुरुआती दौर में ही बड़ा उलटफेर करना दर्शाता है कि भारतीय खिलाड़ी अब किसी भी रैंकिंग से भयभीत नहीं है।
भारतीय बैडमिंटन की नई चमक: देविका सहाग ने थाईलैंड मास्टर्स सुपर 300 जीतकर रचा इतिहास
दर्शकों के लिए रोमांच
बर्मिंघम के एरिना में मौजूद भारतीय दर्शकों ने लक्ष्य की हर जीत के साथ जोरदार तालियां बजाईं ।मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर भी बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। कई पूर्व खिलाड़ी और खेल विशेषज्ञ इसे वर्ष की सबसे बड़ी जीतों में से एक बताया ।
आगे की चुनौती
पहले दौर की जीत के बाद लक्ष्य के सामने चुनौती और बढ़ेगी। बड़े सितारे को हराने के बाद अपेक्षाएं भी बढ़ जाती है।उन्हें अगले दौर में भी इसी आत्मविश्वास और फोकस के साथ उतरना होगा। अगर वह इसी लय को बनाए रखते हैं, तो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करना संभव है। हालांकि बैडमिंटन में हर मैच नई परीक्षा होता है, और किसी भी प्रतिद्वंदी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।







