व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ChatGPT को लेकर  Allen Mask की चेतावनी बोले बच्चों और मानसिक रूप से बीमार लोगों से रखें दूर

ChatGPT को लेकर  Allen Mask की चेतावनी बोले बच्चों और मानसिक रूप से बीमार लोगों से रखें दूर
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 18, 2026 7:33 अपराह्न
Follow Us:

दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT को लेकर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है। Elon Musk ने इस एआई प्लेटफॉर्म को लेकर गंभीर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ChatGPT सुरक्षित नहीं है और इसे खास तौर पर बच्चों तथा मानसिक रूप से बीमार लोगों से दूर रखा जाना चाहिए। Mask ने यह बात Social Media Platform X (Twitter) पर एक पोस्ट के जरिए कही।

मस्क का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में कनाडा में हुए एक स्कूल शूटिंग मामले में एआई चैटबॉट (AI Chatbox) की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद कई लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि क्या एआई चैटबॉट्स का गलत इस्तेमाल हिंसा और अपराध की घटनाओं को बढ़ावा दे सकता है।

Mask नें X पर Post कर दी चेतावनी

एलन मस्क ने X पर एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए ChatGPT को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उस पोस्ट में दावा किया गया था कि कनाडा के Tumbler Ridge में हुए एक स्कूल हमले की आरोपी ने पहले ChatGPT के साथ बातचीत करते हुए हिंसा और हथियारों से जुड़ी चर्चाएं की थीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने लिखा कि ChatGPT सुरक्षित नहीं है और इसे बच्चों तथा मानसिक रूप से अस्थिर लोगों से दूर रखा जाना चाहिए। मस्क के अनुसार एआई तकनीक बेहद शक्तिशाली है और यदि इसका उपयोग गलत हाथों में चला जाए तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

ऑटोमेटेड सिस्टम ने जारी की थी चेतावनी

अमेरिकी अखबार The Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी और चैटबॉट के बीच हुई बातचीत को एक ऑटोमेटेड रिव्यू सिस्टम ने पढ़ा था। इस सिस्टम ने संभावित खतरे को पहचानते हुए चेतावनी भी जारी की थी। हालांकि इसके बावजूद पुलिस को तुरंत कोई सूचना नहीं दी गई। इसी बात को लेकर अब बड़ी बहस छिड़ गई है कि एआई कंपनियों की जिम्मेदारी आखिर कहां तक होनी चाहिए।

Read more

OpenAI कर्मचारियों में हुई थी चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय OpenAI के करीब 12 कर्मचारियों ने इस बात पर चर्चा की थी कि क्या इस जानकारी को पुलिस के साथ साझा किया जाना चाहिए या नहीं। लेकिन अंततः इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में जब स्कूल शूटिंग की घटना सामने आई तो यह सवाल उठने लगा कि अगर पहले ही पुलिस को सूचना दे दी जाती तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था।

कनाडा के हाई स्कूल में हुई दर्दनाक घटना

पिछले महीने कनाडा के छोटे पहाड़ी कस्बे टम्बलर रिज में एक बेहद दुखद घटना सामने आई थी। वहां के एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। हमले की आरोपी Van Rootslar बताई गई, जो उसी स्कूल की पूर्व छात्रा थी। हमले के बाद उसने खुदकुशी कर ली। इस घटना ने पूरे कनाडा को झकझोर कर रख दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले से पहले आरोपी ने कई दिनों तक एआई चैटबॉट के साथ बातचीत की थी, जिसमें हिंसा और बंदूक से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई थी।

पहले भी ChatGPT को लेकर मस्क उठा चुके हैं सवाल

यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने ChatGPT या एआई तकनीक को लेकर चिंता जताई है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार कहा है कि एआई तकनीक मानवता के लिए जोखिम बन सकती है यदि इसे सही तरीके से नियंत्रित नहीं किया गया।

इस साल की शुरुआत में मस्क ने X पर एक प्रसिद्ध यूजर DogeDesigner के पोस्ट को रीपोस्ट किया था। उस पोस्ट में दावा किया गया था कि ChatGPT का संबंध नौ लोगों की मौत से जोड़ा गया है और पांच मामलों में चैटबॉट से हुई बातचीत के बाद आत्महत्या की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसके बाद भी एआई की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है।

OpenAI के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले के बाद कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। स्कूल शूटिंग में घायल हुई एक छात्रा Maya Gebala की मां ने OpenAI के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने संदिग्ध और ChatGPT के बीच हुई बातचीत के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया, जबकि ऑटोमेटेड सिस्टम ने संभावित खतरे की चेतावनी पहले ही दे दी थी। पीड़िता के परिवार का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस को जानकारी दे दी जाती तो शायद कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

Artificial intelligence AI क्यों बन गया लैपटॉप मोबाइल महंगा होने का कारण

AI की जिम्मेदारी पर बढ़ी बहस

इस घटना के बाद दुनिया भर में एआई तकनीक की जिम्मेदारी और सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि एआई चैटबॉट्स का उपयोग शिक्षा, शोध और रोजमर्रा के कामों में बेहद उपयोगी हो सकता है, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कई विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि एआई कंपनियों को सुरक्षा नियमों को और मजबूत करना चाहिए, ताकि हिंसा या आत्महत्या जैसे संवेदनशील विषयों पर बातचीत होने पर तुरंत उचित कदम उठाए जा सकें।

भविष्य में सख्त नियमों की जरूरत

एलन मस्क की चेतावनी के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या एआई तकनीक के लिए सख्त नियम बनाए जाने चाहिए। कई देशों में सरकारें अब एआई से जुड़े कानून और सुरक्षा नीतियों पर काम कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में एआई का उपयोग और बढ़ेगा, इसलिए इसके सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। तभी यह तकनीक मानव समाज के लिए लाभदायक साबित हो सकेगी।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment