व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Apple iPhone 17e –  जानिए फीचर्स स्पेसिफिकेशन लॉन्च और भारत में इसकी कीमत 

Apple iPhone 17e -  जानिए फीचर्स स्पेसिफिकेशन लॉन्च और भारत में इसकी कीमत 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 3, 2026 4:58 अपराह्न
Follow Us:

Apple ने आधिकारिक तौर पर अपने नए किफायती iPhone 17e को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस उन लोगो के लिए तैयार किया गया है जो कम बजट में iphoneका लेटेस्ट अनुभव और एपल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत चाहते हैं।

iPhone 17e-  मुख्य हाइलाइट्स और फीचर्स

Apple ने इस बार कम में ज्यादा  (More for Less) की नीति अपनाई है। iPhone 16e के मुकाबले इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं, विशेषकर स्टोरेज और परफॉरमेंस के मामले में।

 डिजाइन और डिस्प्ले (Design & Display)

  • डिस्प्ले – इसमें 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED पैनल दिया गया है। हालाँकि बजट को ध्यान में रखते हुए एपल ने इसमें अभी भी 60Hz का रिफ्रेश रेट ही रखा है।
  • नया ग्लास प्रोटेक्शन-  इसमें Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल किया गया है जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह पुराने मॉडल से 3 गुना ज्यादा स्क्रैच रेजिस्टेंट है।
  • डिजाइन:  इसका लुक काफी हद तक iPhone 16e जैसा ही है, जिसमें अभी भी नॉच (Notch) मौजूद है; डायनामिक आइलैंड नहीं दिया गया है। यह एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम बॉडी के साथ आता है।
  • एक्शन बटन – एक बड़ा बदलाव यह है कि अब इस किफायती मॉडल में भी Action Button दे दिया गया है जिसे आप अपनी पसंद के शॉर्टकट जैसे फ्लैशलाइट या कैमरा के लिए कस्टमाइज कर सकते हैं।

परफॉरमेंस और चिपसेट (A19 Chip & AI)

  • प्रोसेसर-  iPhone 17e में लेटेस्ट A19 चिप दी गई है। यह 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो इसे बेहद पावरफुल और बैटरी कुशल बनाती है।
  • Apple Intelligence – इस चिप की मदद से iPhone 17e पूरी तरह से एपल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करता है। इसमें राइटिंग टूल्स, क्लीन अप फोटो एडिटिंग और स्मार्ट सिरी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • RAM और स्टोरेज- इसमें 8 GB RAM दी गई है जो AI टास्क के लिए जरूरी है। सबसे अच्छी बात यह है कि बेस स्टोरेज को बढ़ाकर 256GB कर दिया गया है।

Latest published : जानिए आईफोन का कौन सा है वह मॉडल जिसका है इंतजार लेकिन इस साल नहीं होगा लॉन्च

कैमरा सेटअप (Camera Capabilities)

  • रियर कैमरा – पीछे की तरफ 48MP का सिंगल फ्यूजन कैमरा है। यह 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी ज़ूम और पोर्ट्रेट मोड में बेहतरीन डेप्थ कंट्रोल के साथ आता है।
  • सेल्फी कैमरा – सामने की तरफ 12MP का TrueDepth कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और फेस आईडी को सपोर्ट करता है।
  • वीडियो –  आप इसमें 4K @60fps तक की डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

 बैटरी और कनेक्टिविटी

  • MagSafe की वापसी-  पिछले मॉडल में मैगसेफ नहीं था लेकिन iPhone 17e में 15W MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
  • बैटरी लाइफ-  कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन चलती है लगभग 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक।
  • नेटवर्किंग – इसमें Apple का नया C1X मॉडम है जो 5G स्पीड को बढ़ाती है और बिजली की खपत कम करती है। साथ ही इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट भी है।
mmmnh

iPhone 17e के विस्तृत स्पेसिफिकेशन 

  • डिस्प्ले – 6.1-इंच OLED, 1170×2532 पिक्सल, 60Hz  
  • प्रोसेसर – Apple A19 (6-core CPU, 4-core GPU)  
  • RAM – 8GB LPDDR5X  
  • स्टोरेज – 256GB / 512GB  
  • मुख्य कैमरा – 48MP Fusion Camera (f/1.6), OIS  
  • सेल्फी कैमरा – 12MP (f/1.9)  
  • सॉफ्टवेयर – iOS 26  
  • बैटरी – 4005 mAh (लगभग), 20W वायर्ड, 15W MagSafe  
  • ड्यूरेबिलिटी – IP68 (पानी और धूल से सुरक्षित), Ceramic Shield 2  
  • वजन – 169 ग्राम  

Read more :

भारत में कीमत और उपलब्धता (Price in India)

Apple ने iPhone 17e को बहुत ही प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च किया है, खासकर यह देखते हुए कि इसमें बेस स्टोरेज अब 256GB है।

  •  256GB वैरिएंट-  ₹64,900
  •  512GB वैरिएंट –  ₹84,900

उपलब्धता

  • कलर्स-  ब्लैक, सॉफ्ट पिंक (Soft Pink) और व्हाइट ।
  • प्री-ऑर्डर – 4 मार्च, 2026 (शाम 7:45 बजे से)।
  • बिक्री (Sale) – 11 मार्च, 2026 से एपल स्टोर (Apple Stores) और रिटेल पार्टनर्स (Retail Partners) पर।

क्या आपको iPhone 17e खरीदना चाहिए?

अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जिन्हें बहुत बड़ा डिस्प्ले (Big Display) या 120Hz प्रो-मोशन की जरूरत नहीं है लेकिन आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो अगले 5-6 सालों तक लेटेस्ट सॉफ्टवेयर (letest software) और AI फीचर्स के साथ चले तो iPhone 17e एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प (option) है। 256GB बेस स्टोरेज इसे पुराने मॉडल्स (old Models) के मुकाबले काफी आकर्षक बनाता है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment