इंडियन सुपर लीग (ISL) 2025–26 में मोहन बागान सुपर जायंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा एफसी को एकतरफा मुकाबले में 5–1 से करारी शिकस्त दी। युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर जेमी मैक्लॉरेन ने चार गोल दागकर जीत के सबसे बड़े नायक बने। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत मोहन बागान ने पूरे मुकाबले में ओडिशा पर दबदबा बनाए रखा। घरेलू मैदान पर उतरी मोहन बागान की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम की तेज पासिंग और आक्रामक रणनीति के सामने ओडिशा एफसी की रक्षा पंक्ति लगातार दबाव में नजर आई। पहले ही हाफ में बागान ने मैच की दिशा लगभग तय कर दी थी।
शुरुआत से ही दिखा मोहनबागान का दबदबा
मैच के शुरुआती मिनटों में ही मोहन बागान ने गेंद पर कब्जा बनाते हुए लगातार आक्रमण शुरू कर दिए। इसका फायदा 14वें मिनट में मिला, जब जेमी मैकलारेन ने बेहतरीन फिनिश करते हुए टीम को 1–0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद पहला गोल करने के बाद भी बागान का आक्रमण जारी रहा। टीम लगातार ओडिशा के गोलपोस्ट पर दबाव बनाती रही। 24वें मिनट में मैक्लॉरेन ने एक बार फिर शानदार मूव का फायदा उठाते हुए दूसरा गोल कर दिया और स्कोर 2–0 कर दिया।
दो गोल से पिछड़ने के बाद ओडिशा एफसी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मोहन बागान की संगठित रक्षा पंक्ति और मजबूत मिडफील्ड ने उनके प्रयासों को सफल नहीं होने दिया।
Read more:
- स्पेनिश सुपर कप फाइनल में बार्सिलोना की बादशाहत, रियल मैड्रिड को हराकर जीता खिताब
- ला लीगा में बड़ा उलटफेर: रियल सोसिएदाद ने बार्सिलोना को 2-1 से चौंकाया, जीत का सिलसिला टूटा
पहले हाफ में ही बड़ी बढ़त
पहले हाफ के अंतिम चरण में मोहन बागान ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। 42वें मिनट में डिफेंडर अल्बर्टो रोड्रिगेज ने शानदार हेडर के जरिए गोल दागा और टीम को 3–0 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
हालांकि इसके तुरंत बाद ओडिशा एफसी ने भी जवाबी हमला किया। 43वें मिनट में रहीम अली ने गोल करके अपनी टीम का खाता खोला और स्कोर 3–1 कर दिया। इस गोल से कुछ समय के लिए मैच में रोमांच बढ़ गया।
लेकिन ओडिशा की उम्मीदें ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकीं। पहले हाफ के अतिरिक्त समय में जेमी मैकलारेन ने एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली और स्कोर 4–1 कर दिया। इस गोल के साथ ही मोहन बागान ने मैच में पूरी पकड़ बना ली।
दूसरे हाफ में भी बागान का दबदबा
दूसरे हाफ में ओडिशा एफसी ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन मोहन बागान की टीम ने संयम के साथ खेलते हुए उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए। गोलकीपर और डिफेंडरों ने मिलकर ओडिशा के हमलों को विफल कर दिया।
मिडफील्ड में बागान के खिलाड़ियों ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और समय-समय पर आक्रमण भी करते रहे। मैच के अंतिम चरण में बागान ने एक और गोल कर अपनी जीत को और शानदार बना दिया।
88 वें मिनट में जेमी मैक्लॉरेन ने शानदार फिनिश के साथ अपना चौथा गोल दागा और स्कोर 5–1 कर दिया।
मैक्लॉरेन रहे मैच के हीरो
इस मुकाबले में जेमी मैक्लॉरेन का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उनकी तेज रफ्तार, सही समय पर सही जगह मौजूद रहने की क्षमता और शानदार फिनिशिंग ने ओडिशा के डिफेंस को बार-बार परेशान किया।
चार गोल दागकर उन्होंने न केवल अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई, बल्कि आईएसएल के इस सीजन में अपनी गोल करने की क्षमता का भी शानदार प्रदर्शन किया।
टीम संयोजन बना जीत का कारण
हालांकि मैक्लॉरेन ने चार गोल किए, लेकिन मोहन बागान की जीत में पूरी टीम का योगदान रहा। मिडफील्ड ने खेल की गति को नियंत्रित रखा और लगातार आक्रमण के अवसर बनाए। विंग से आने वाले हमलों ने भी ओडिशा की रक्षा पंक्ति को काफी परेशान किया। रक्षा पंक्ति ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को ज्यादा मौके नहीं दिए। गोलकीपर ने भी महत्वपूर्ण बचाव करते हुए टीम की बढ़त को सुरक्षित रखा।
आई-लीग का नया अवतार: अब ‘इंडियन फुटबॉल लीग’, बदलेगा फॉर्मैट और बनेगी नई गवर्निंग काउंसिल
ओडिशा एफसी के लिए बढ़ी चुनौती
इस हार के बाद ओडिशा एफसी के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। टीम ने कुछ मौकों पर अच्छा खेल दिखाया, लेकिन लगातार गोल खाने से वह मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। टीम के कोच को अब आने वाले मैचों में रणनीति में सुधार करना होगा, ताकि टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सके।
मोहन बागान का बढ़ा आत्मविश्वास
इस जीत के साथ मोहन बागान ने साफ संकेत दे दिया है कि वह इस सीजन में खिताब के मजबूत दावेदारों में से एक है। टीम का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है और खिलाड़ी शानदार तालमेल के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। घरेलू मैदान पर मिली यह बड़ी जीत टीम के मनोबल को और मजबूत करेगी। यदि टीम इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखती है, तो आने वाले मुकाबलों में भी विरोधियों के लिए उसे रोकना आसान नहीं होगा।
अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची मोहनबागान
इस जीत के साथ ही आईएसएल के इस संस्करण में मोहनबागान सुपर जाएंट अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई।टीम ने अब तक खेले अपने चारों मैच को जीत चुकी है, और इन चार मैचों से अब उसके 12 अंक हो चुके हैं , लगातार जीत से टीम के हौंसले बुलंद है और टीम को इस प्रतियोगिता का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।







