व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Barcelona vs Levante- बार्सिलोना शीर्ष पर लेवांते को 3- 0 से किया पराजित 

Barcelona vs Levante- बार्सिलोना शीर्ष पर लेवांते को 3- 0 से किया पराजित 
नवजोत कौर सिद्धू
On: फ़रवरी 23, 2026 1:24 अपराह्न
Follow Us:

बार्सिलोना । स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा 2025 -26 के एक मुकाबले में बार्सिलोना फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेवांते पर 3-0 की जीत दर्ज करते हुए खिताब के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है ,घरेलू मैदान स्पेटिफाई कैंप नोऊ में बार बार्सिलोना ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया जो पूरे मैच के दौरान जारी रहा और अंत तक मैच उसके नियंत्रण में रहा । बार्सिलोना (Barcelona)की यह जीत केवल तीन अंक तक सीमित नहीं रही बल्कि खिताबी जीत के लिए टीम की मानसिक मजबूती का भी संकेत बनी ।

Barcelona vs levante – शुरुआती गोल ने बदली मैच की दिशा 

एफ सी बार्सिलोना (Barcelona) ने खेल की शुरुआत की आक्रामक तरीके से की । खेल के चौथे मिनट में युवा मिडफील्डर  मार्क वर्नाल (Midfielder Mark Vernal) ने एक शानदार मूव पर गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिल दी। बार्सिलोना के इस तेज आक्रमण से लेवांते शुरुआत से ही दवाब में आ गई , पहला गोल करने के बाद बार्सिलोना ने गेंद पर अपना कब्जा जारी रखा और विपक्षी टीम को कोई भी अवसर नहीं दिया ।

Latest published :

डी जोंग के दागा दूसरा गोल 

खेल के पहले हॉफ के 32वें मिनट पर बार्सिलोना ने अपनी बढ़त को दो गुनी कर ली , जोआओ कैंसिलो के एक शानदार पास पर डी जोंग ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया , यह गोल टीम के शानदार सामूहिक खेल का उदाहरण रहा। बार्सिलोना के मिडफील्डरों ने गेंद को अपने नियंत्रण से बाहर नहीं जाने दिया और लगातार आक्रमण बनाए जिससे कि लेवांते की टीम बिखर गई।

दूसरे हॉफ में रणनीतिक नियंत्रण (Strategic control in the second half) 

खेल के दूसरे हॉफ में बार्सिलोना ने जोखिम लेने की बजाय खेल की अपने नियंत्रण ने रखने की नीति अपनाई , छोटे – छोटे पासों के जरिए गेंद को अपने नियंत्रण में रख कर उसने विपक्षी टीम को थका दिया , इसी दौरान बार्सिलोना के रॉबर्ट लेवानडोवस्की और रफीन्हा को बढ़त बनाने के कुछ अवसर मिले, लेकिन लेवांते के गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए स्कोरलाईन को बड़ा होने से रोके रखा ।

nnbbhj

फर्मिन लोपेज ने लगाई जीत पर मुहर

खेल के 81वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी (substitute player) फर्मिन लोपेज ने बॉक्स के बाहर से जोरदार किक मारकर अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया , इसी गोल के साथ यह मैच बार्सिलोना के झोली में चल गया। स्टेडियम में  मौजूद हजारों दर्शकों ने खड़े होकर विजेता टीम का स्वागत किया और उत्सव जैसा माहौल दिखा।

कोच की रणनीति रही सफल

मैच के दौरान बार्सिलोना के कोच हांसी फ्लिक की रणनीति स्पष्ट रही , 4-2-3-1 की फॉर्मेशन में खेलते हुए टीम ने मिडफील्ड पर नियंत्रण के साथ दोनों छोरों से आक्रमण पर जोर दिया ,  मजबूत डिफेंस ने भी शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम को किसी भी खतरे से बाहर रखा। युवा खिलाड़ी और अनुभवी सितारों के बीच का तालमेल बार्सिलोना की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी ।

रोमांचक हुई खिताबी दौड़

Barcelona vs Levante में इस जीत के साथ बार्सिलोना की टीम शीर्ष स्थान पर बनी हुई है और लगातार अपने प्रतिद्वंदियों पर दबाव बनाए रखा है । पिछले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन करने बार्सिलोना की यह वापसी खिताबी अभियान के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। अगर टीम इसी तरह की लत बरकरार रखती है तो अंतिम चरण में ला लीगा का खिताब उनकी पहुंच में हो सकता है ।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment