व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Best Feng Shui Tips to Remove Negative Energy – इन बातों का ध्यान रखने से बनी रहेगी सुख-समृद्धि

इन बातों का ध्यान रखने से बनी रहेगी सुख-समृद्धि
नवजोत कौर सिद्धू
On: फ़रवरी 21, 2026 5:38 अपराह्न
Follow Us:

घर में अगर बार-बार परेशानियां, कार्यों में बाधाएं आ रही हैं और सुख-शांति का नाश होने लगा है तो ऐसे में फेंगशुई टिप्स सहायक साबित हो सकते हैं। इन्हें आजमाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ने लगती है। जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रह सकती है। आज हम आपको घर से जुड़े ऐसे ही 5 Feng Shui के बारे में बताएंगे।

घर से अलग करें ये पुराना सामान

तो चलिये आपको बताते हैं वह tips जो सहायक हो सकते हैं। ऐसे में सबसे पहला है वह सामान जो पुराना है अनुपयोगी है और आपके घर में लंबे समय से है। जैसे आपके घर में लंबे समय से पुराने कपड़े रखें हैं जिन्हें आप नहीं पहनते हैं तो उन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। साथ ही, पुरानी और खराब घड़ियों को भी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में पुराने ताले, जूते-चप्पल आदि घर से बाहर करते रहना चाहिए। इन चीजों को लंबे समय तक घर में रखने से सौभाग्य नष्ट हो सकता है।

टॉयलेट से जुड़ी इन बातों का आप रखें ध्यान

फेंगशुई के मुताबिक घर में टॉयलेट से जुड़ी कुछ बातों का ख्याल अवश्य रखना भी आवश्यक है। जैसे टॉयलेट का दरवाजा कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। साथ ही, इस बात का ख्याल रखें की टॉयलेट में एक रोशनदान जरूर हो जो की बाहर की ओर खुलता हो। इस स्थान पर कांच या चीनी मिट्टी की कटोरी में साबुत नमक जरूर रखना चाहिए। इस बात का ख्याल रखें कि इसे समय-समय पर बदलना आवश्यक होता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं फैलती है।

टूटा शीशा (आईना) बिल्कुल भी न करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में टूटा शीशा रखा है तो उसे तुरंत वहां से हटा दें। मान्यता है की टूटे शीशे में मुख देखना शुभ नहीं होता है। साथ ही, इस प्रकार का शीशा या कांच घर में नहीं रखना चाहिए। इस बात का भी ख्याल रखें कि कबाड़ को घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आसपास नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Read more :

सिरहाने और आसपास न रखें यह सामान, होता है नुकसान 

अमूमन ऐसा होता ही है कि हम कभी सुविधा तो कभी जानबूझकर कर अपनें तकिये सिरहानें ‌या फिर बिस्तर के आसपास मोबाइल, घड़ी, दवाई आदि रख लेते हैं। ​फेंगशुई के अनुसार, रात के समय कभी भी अपने सिरहाने, तकिए या पलंग के नीचे कोई भी वस्तु रखकर नहीं सोना चाहिए। मान्यता है की इससे व्यक्ति की नींद और एकाग्रता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही, अपने बिस्तर की तरफ घड़ी, फोन, दवाईयां आदि भी रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य और जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। 

नल से जुड़ी इस बात का भी जरुर रखें ध्यान

कई बार ऐसा होता है कि हमारे घर को नल लीक होते हैं, और हम उसे ठीक करानें में लापरवाही बरतते हैं। अगर घर में लगे किसी भी नल से पानी टपकता हो तो उसे तुरंत ठीक करा लेना चाहिए। मान्यता है कि नल से लगातार पानी टपकना शुभ नहीं होता है और फेंगशुई में जल को धन माना गया है। ऐसे में इससे धन का नाश हो सकता है। इन फेंगशुई टिप्स का ख्याल रखने से घर से नकारात्मकता दूर रहती है। साथ ही, सुख-समृद्धि और शांति में वृद्धि होती है।

ऐसे में फेंगशुई द्वारा दिये गये इन टिप्स पर ध्यान रखकर आप अपनें घर की सुख समृद्दि बढ़ा सकते हैं और माना जाता है कि आप अपनें घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकते हैं।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment