व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Money Plant Growth- गुलाबी ठंड में हरे भरे Money Plantको खूबसूरत बना देगा लाल घोल, अपनाये यह टिप्स….

Money Plant
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 1, 2025 4:07 अपराह्न
Follow Us:

Money Plant को खूबसूरत बनाने के लिए सीक्रेट

Money Plant
Money Plant Growth- गुलाबी ठंड में हरे भरे Money Plantको खूबसूरत बना देगा लाल घोल, अपनाये यह टिप्स…. 5

सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों का Money Plant का पौधा सूख जाता है। इसकी वजह खास तौर पर पौधे को गलत जगह पर रखना और जरूरत से ज्यादा पानी डालना होती है। ऐसे में पौधे को बचाने के लिए 4 सीक्रेट और लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में बताया है जो फ्री में ही बन जाएगा।

समृद्धि का प्रतीक मनी प्लांट 

Money Plant को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए यह लगभग हर घर में मिल जाता है। लेकिन अक्सर लोग इसे गलत जगह पर रख देते हैं, और कभी कभी इसकी देखभाल में छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिससे यह सूखने लगता है या इसके पत्ते पीले पड़कर गिरने लगते हैं। जबकि सर्द मौसम में मनी प्लांट को खास देखभाल की जरूरत होती है। 

You may also like – आस्था के साथ हजारों गुणों वाली औषधि है तुलसी जानिये चमत्कारी गुण

जानिये 4 जरुरी Money Plant सीक्रिटे्स

गार्डनिंग एक्सपर्ट्स ने मनी प्लांट को बचाने, उसकी देखभाल करने और तेजी से ग्रोथ देने के लिए 4 जरूरी सीक्रेट्स और एक खास ‘लाल घोल’ यानी कि होममेड फर्टिलाइजर के बारे में बताया है। अच्छी बात है कि इस फर्टिलाइजर को बनाने में ना के बराबर खर्च आएगा और आपका पौधा हरा-भरा हो जाएगा, बेल लंबी बढ़ेगी। ​मनी प्लांट को सही जगह पर रखना उसकी सेहत के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम है। 

Money Plant

पौधे को कभी भी सीधी, तेज धूप में नहीं रखना चाहिए। सीधी धूप इसके पत्तों को जला सकती है और पौधा तेजी से सूख सकता है। इसे हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहाँ रोशनी अच्छी हो, लेकिन वह छाया में रहे। जैसे कि खिड़की के पास, जहां सुबह की हल्की धूप या दिनभर छनी हुई रोशनी आती हो। ​

मनी प्लांट के मुऱझानें व सूखनें का बड़ा कारण ओवरवॉटरिंग होता है, खासकर सर्दी के मौसम में। इस दौरान हफ्ते में एक बार ही पानी डालें या फिर तभी दें जब गमले की मिट्टी सूख जाए। अगर पत्ते पीले पड़ रहे हैं, तो यह ओवरवॉटरिंग का संकेत है। इस स्थिति में, पानी देना तुरंत बंद कर दें और मिट्टी को पूरी तरह सूखने दें। जो पत्ते सड़कर गिर रहे हैं या पीले पड़ गए हैं, उन्हें तुरंत पौधे से हटा दें, ताकि फंगस बाकी पौधे में न फैले।

जानिये यह सीक्रेट घोल, जो बनायेगा आपके Money Plant को स्वस्थ

मनी प्लांट की खूबसूरती उसके चमकदार पत्तों में होती है। इसे बनाए रखने के लिए दो चीजें जरूरी हैं, पोषक तत्व देना और सफाई। फर्टिलाइजर बनाने के लिए ¼ चम्मच कॉफ़ी पाउडर और ¼ चम्मच हल्दी पाउडर को पानी में घोल लें। पानी उतना ही डालें जितनी पौधे को जरूरत है। यह लिक्विड फर्टिलाइजर मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

दूसरी ओर पत्तों पर जमा धूल-मिट्टी उनकी सांस लेने की प्रक्रिया को बाधित करती है। पत्तों को हमेशा गीले कपड़े से पोंछकर साफ रखें। अगर पत्तों पर पानी का स्प्रे करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि पानी पत्ती पर रुका न रहे। खुद नहीं सूखता, तो उसे पोंछकर साफ कर दें।

जानिये कैसे बनेंगा “लाल घोल”

image 10
Money Plant Growth- गुलाबी ठंड में हरे भरे Money Plantको खूबसूरत बना देगा लाल घोल, अपनाये यह टिप्स…. 6

अगर Money Plant की ग्रोथ रुक गई है, तो यह अक्सर नाइट्रोजन की कमी का संकेत होता है। माली ने इसके लिए एक शक्तिशाली घरेलू खाद यानी ‘लाल घोल’ बताया है। इसके लिए प्याज के छिलकों को पानी में भिगोकर एक दिन के लिए रखें। वैकल्पिक रूप से, सूखे केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगले दिन, प्याज के छिलके अलग करके उसके पानी में चाय पत्ती का पिसा हुआ पाउडर मिला दें। यह मिश्रण नाइट्रोजन की कमी पूरी करता है। इस लिक्विड फर्टिलाइजर को मनी प्लांट में डालें। इसे 20 दिन के अंतराल में डाल सकते हैं।

खाद डालनें के भी है नियम

चाहे आप कोई भी खाद दें, माली द्वारा बताए गए इन दो नियमों का पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी है, खासकर सर्दी के मौसम में जब पौधा Money Plant तनाव में होता है। फर्टिलाइजर बहुत ज्यादा नहीं देनी चाहिए। अधिक खाद पौधे को जला सकती है। कभी भी गीली मिट्टी में कोई भी खाद ना डालें।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment