बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी एक्शन में है। वह एक से बड़े एक फैसले लिए जाते जा रहे है। उन्होंने अब एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए बिहार में 3 गीतों को अनिवार्य कर दिया है। इसमें 3 गीत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और बिहार राज्य का राज्य गीत शामिल है। यह गीत सभी सरकारी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगे। अब राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत किसी भी कार्यक्रम के शुरुआत में गया जाएगा तो वही बिहार राज्य गीत कार्यक्रम के अंत में गाया जाएगा। यह नियम शैक्षणिक संस्थानों पर भी लागू होगा। अब किसी भी कार्यक्रम का समापन बिहार राज्य के राज्यगीत मेरे भारत के कंठहार से होगा।
इसका उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीयता की भावना लाना
बिहार सरकार ने बताया कि राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और बिहार राज्यकीय गीत लागू करने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीयता की भावना विकसित करना है। विद्यालय और महाविद्यालय में अक्सर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान नहीं होते इसलिए अब से सभी शैक्षणिक संस्थानों में यह लागू होगा। स्कूल और कॉलेज में छात्रों के अंदर देशभक्ति की भावना प्रकट होगी। सरकारी कार्यक्रमों में भी राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत और बिहार राज्यकीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बिहार सरकार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किताबों के अलावा कई कार्य ऐसे होते है जिन्हें छात्र छात्राओं को करना चाहिए। उसी के अंतर्गत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राजकीय गीत है।
read more :
- राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ अब राष्ट्रगान से पहले
- जिसका बंदर वही नचाए…’,पशु चिकित्सा क्षेत्र को स्वायत्त निकाय देने की जरूरत
बिहार के गौरव को बढ़ाने का लक्ष्य
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मोहम्मद सुहैल के द्वारा आदेशित इस जानकारी के अलावा यह भी बताया गया कि यह नियम लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को उजागर करने के उद्देश्य से बनाया गया हैं। अन्य राज्यों में बहुत पहले से राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाए जाते है। हमने राजकीय गीत भी जोड़ा है इससे लोग बिहार के गौरव को जानेंगे और समझेंगे। किसी भी सरकारी कार्यक्रम के समापन में बिहार राज्य का राजकीय गीत गाना अनिवार्य होगा। बिहार अपने शिक्षा और पुरातन संस्कृति के लिए जाना जाता है जहां पाटलिपुत्र और नालंदा जैसे प्रतिष्ठित और प्राचीन विश्वविद्यालय है।
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई फैसले
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया गया। सम्राट चौधरी बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने। सम्राट चौधरी ने अपने पहले ही कैबिनेट मीटिंग में कई IAS अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल किया। कानून व्यवस्था को भी सही रखने के लिए सम्राट चौधरी कड़े एक्शन ले रहे है। पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के कई फैसलों को उन्होंने बदला था। नियमों की मंजूरी सम्राट चौधरी के सख्त तेवर को दिखाता है। उन्होंने यूपी सरकार की तर्ज पर बुलडोजर नीति पर काम किया है जिससे बिहार में अपराध खत्म हो सके।







