व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

CBSE ने 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं मे फेरबदल पेपर की तारीख बदली

CBSE ने 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं मे फेरबदल पेपर की तारीख बदली
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 31, 2025 10:44 पूर्वाह्न
Follow Us:

CBSE केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर किए गए बदलाव छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। हाल ही में बोर्ड ने न केवल परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया है बल्कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 के तहत परीक्षा के पूरे ढांचे (Pattern) को भी बदल दिया है।

तारीखों में अचानक बदलाव क्यों हुआ (Administrative Reasons)

​CBSE ने हाल ही में एक आधिकारिक सूचना जारी कर 3 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित (Postpone) कर दिया है। इसके पीछे मुख्य कारण प्रशासनिक (Administrative Reasons) बताए गए हैं। अक्सर ऐसे बदलाव केंद्रों की उपलब्धता सुरक्षा व्यवस्था या किसी अन्य बड़े इवेंट के टकराव के कारण किए जाते हैं।

​बदली गई प्रमुख तारीखें

​कक्षा 10वीं –जो पेपर 3 मार्च को होना था जैसे तिब्बती, जर्मन आदि वह अब 11 मार्च 2026 को होगा।

​कक्षा 12वीं-3rd मार्च को होने वाला लीगल स्टडीज (Legal Studies) का पेपर अब 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।

​परीक्षा कब से शुरू होगी और कब खत्म होगी

​बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल 3 मार्च की परीक्षा की तारीख बदली गई है बाकी पूरा शेड्यूल पहले जैसा ही रहेगा।

विवरण

परीक्षा शुरूहोने की तिथि 
कक्षा 10वीं17 फरवरी 2026
कक्षा 12वीं17 फरवरी 2026
परीक्षा समाप्तहोने की तिथि
कक्षा 10वीं 11 मार्च 2026
कक्षा 12वीं10 अप्रैल 2026

मुख्य विषयों की शुरुआत

  • कक्षा 10वीं- 17 फरवरी गणित
  • कक्षा 12वीं- 20 फरवरी भौतिक विज्ञान

परीक्षा पैटर्न में सबसे बड़ा फेरबदल (New Exam Pattern)

​2026 की बोर्ड परीक्षा पिछले वर्षों की तुलना में बिल्कुल अलग होगी। सीबीएसई अब रटने की प्रणाली (Rote Learning) को खत्म कर योग्यता आधारित शिक्षा (Competency-Based Education) पर जोर दे रहा है।

​प्रमुख बदलाव – ​50% योग्यता आधारित प्रश्न

अब आधे प्रश्न ऐसे होंगे जो छात्र की समझ और रीयल-लाइफ एप्लीकेशन पर आधारित होंगे। इसमें केस स्टडी सोर्स-आधारित प्रश्न और डेटा इंटरप्रिटेशन शामिल होंगे।

  • ​बहुविकल्पीय प्रश्न MCQs-  प्रश्न पत्र में 20% प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे।
  • ​लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – वर्णनात्मक प्रश्नों का वेटेज घटाकर 30% कर दिया गया है।

​साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं के लिए 

2026 से कक्षा 10वीं के छात्रों को साल में दो बार परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा। पहला फेज फरवरी-मार्च में और दूसरा फेज मई-जून में होगा। छात्र अपना स्कोर सुधारने के लिए इसमें बैठ सकते हैं और बेस्ट स्कोर माना जाएगा।

विषयों का विभाजन (Structured Subject Papers)

​कक्षा 10वीं के लिए एक नया प्रयोग शुरू किया गया है जहाँ विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों को स्पष्ट खंडों में बांटा गया है| 

​विज्ञान Science पेपर तीन स्पष्ट भागों में होगा  – 

  • खंड-A जीव विज्ञान  
  • खंड-B रसायन विज्ञान 
  •  खंड-C भौतिक विज्ञान

​सामाजिक विज्ञान (Social Science) इसे चार खंडों में बांटा गया है इतिहास भूगोल राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र।

​छात्रों को उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) में भी इन खंडों के लिए आवंटित जगह पर ही उत्तर लिखना होगा। उत्तरों को आपस में मिलाने पर उनका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

​छात्रों के लिए विशेष निर्देश और सुझाव

  • एडमिट कार्ड –बदली हुई तारीखें आपके नए एडमिट कार्ड पर अंकित होंगी।  पुराने शेड्यूल पर भरोसा न करें।
  • ​तैयारी का तरीका-अब केवल एनसीईआरटी NCERT की लाइनों को रटने से काम नहीं चलेगा। आपको टॉपिक्स को समझना होगा क्योंकि प्रश्न सीधे न पूछकर घुमाकर पूछे जाएंगे।
  • प्रैक्टिकल परीक्षा-शीतकालीन क्षेत्रों के लिए प्रैक्टिकल नवंबर-दिसंबर 2025 में हो चुके हैं,  जबकि अन्य क्षेत्रों के लिए ये जनवरी-फरवरी 2026 में आयोजित किए जाएंगे।

​CBSE का यह कदम छात्रों के तनाव को कम करने और उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE, NEET,  CUET के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उठाया गया है। तारीखों में बदलाव केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है लेकिन असली बदलाव उस तरीके में है जिससे अब आपकी योग्यता जांची जाएगी।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment