व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

PM मोदी की अपील के बाद कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों के काफिले में कमी

PM मोदी की अपील के बाद कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों के काफिले में कमी
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 13, 2026 6:58 अपराह्न
Follow Us:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील के बाद कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने अपने अपने काफिले में कमी की है। यह कमी पेट्रोल और डीजल के खर्च को बचाने के लिए है। प्रधानमंत्री ने अपने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया है कि उनके काफिले में कमी किया जाए जिससे पेट्रोल डीजल के खर्च से बचा जा सके। प्रधानमंत्री ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों को भी निर्देश दिया है कि वह अपने काफिले में कमी करे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने काफिले में कमी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से भी अपील की थी कि वह इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करे। अभी नए वाहनों की खरीद से बचे। उन्होंने एक साल तक सोना और चांदी भी खरीदने से बचने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान ऐसे समय पर आया है जब सभी राज्यों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। विपक्ष के पास भी मौका आ गया है और वह जमकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही है। 

योगी आदित्यनाथ ने भी की काफिले में कमी

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों और नौकरशाहों के काफिले में भी 50% की कमी का फरमान जारी किया है। उन्होंने एक दिन नो व्हीकल डे का फैसला भी लिया है। उन्होंने कैबिनेट बैठक को 50% तक ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। पेट्रोल-डीजल के संकट पर अभी तक केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी उछाल देखा जा सकता है। 

read also :

Mp CM मोहन यादव ने भी दिए आदेश

जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, वहां के मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में कमी के आदेश दे दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने गाड़ियों की संख्या 13 को घटाकर 8 कर दिया है। उन्होंने अपने साथी मंत्रियों को भी वाहनों का कम उपयोग करने की सलाह दी है। किसी भी रैली कार्यक्रमों में वाहनों का उपयोग कम करने की भी सलाह दी है। 

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने दिए आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी पालन कर रही है। उन्होंने अपने साथी मंत्रियों को आदेश दिया कि वाहनों का उपयोग आवश्यकतानुसार करे। उन्होंने विधायक और अधिकारियों को भी वाहनों का न्यूनतम उपयोग करने की सलाह दी। अब बड़े बड़े अधिकारी कम वाहनों का न्यूनतम उपयोग करेंगे तो जनता भी उनको follow करेंगे। 

राजस्थान मुख्यमंत्री ने भी दिए आदेश

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपने कैबिनेट , विधायक और अधिकारियों को वाहनों की संख्या घटाने का आदेश दिया है। राजस्थान एक बड़ा प्रदेश है और अगर विधायक वाहनों का फिजूल उपयोग करेंगे तो जनता भी उनको देख के फिजूल उपयोग करेगी। 

महाराष्ट्र में हवाई यात्रा में कमी

महाराष्ट्र सरकार ने अपने मंत्रियों को हवाई यात्रा का उपयोग कम करने की सलाह दी है। महाराष्ट्र सरकार ने आदेश दिया कि अगर मंत्री किसी भी सरकारी काम से हवाई यात्रा करते है तो उसके पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित करना पड़ेगा। 

गुजरात के राज्यपाल का निर्णय

गुजरात के राज्यपाल ने निर्णय लिया कि वह सरकारी कार्य में हवाई यात्रा न करने बस और ट्रेन में सफर करेंगे। बस व ट्रेन में सफर करने से पेट्रोल और डीजल की बहुत बचत होगी। उन्होंने देश की जनता से भी अपील की है। 

ईरान अमेरिका युद्ध का असर

इस पूरे संकट के पीछे ईरान का अमेरिका के साथ युद्ध है। लगभग 3 महीने से लगातार चल रहे ईरान इजरायल युद्ध में काफी संकट उत्पन्न हुए है। कच्चे तेल में जबरदस्त वृद्धि हुई है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है। सोने-चांदी पर लगाम लगाना मुश्किल सा हो गया है। अगर आने वाले समय में युद्ध का असर कम नहीं हुआ तो पूरे देश में महंगाई के व्यापक असर देखने को मिल सकते है। पेट्रोल और डीजल की बात करे तो भारत के अलावा अन्य पड़ोसी देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए है। भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां भाव अभी नहीं बढ़े हैं। प्रधानमंत्री देश की जनता से बार बार वाहनों के कम उपयोग की अपील कर रहे है। वह देश की जनता से इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग ज्यादा करने को कह रहे हैं। इससे पेट्रोल-डीजल के संकट से बचा जा सकता है। 

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment