DAVV इंदौर ने प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर अपने छात्रों के प्लेसमेंट के बारे में बताया है। DAVV इंदौर मध्यप्रदेश की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है जहां लाखों बचे प्लेसमेंट के उद्देश्य से शिक्षा ग्रहण करने आते है। प्लेसमेंट रिपोर्ट सत्र 2024–25 की है जिसमें कई छात्रों को बेहतरीन कंपनियां मिली है। DAVV इंदौर के माध्यम से आयोजित प्लेसमेंट के आयोजन में लगभग 270 कंपनियों ने भाग लिया। इन 270 कंपनियों ने छात्रों को 1091 जॉब ऑफर किए। 1091 जॉब में लगभग 56% छात्रों का चयन हुआ तो वही 44% छात्राओं का चयन हुआ। इस चयन से इंदौर के छात्र काफी खुश थे। ज्ञात हो कि स्टूडेंट्स DAVV इंदौर में प्लेसमेंट के लिए भी शिक्षा ग्रहण करने जाते है और CUET यूजी और पीजी के माध्यम से एडमिशन लेते है।
Highest पैकेज 72 लाख रुपए
DAVV इंदौर की 2024–25 की जारी रिपोर्ट में सबसे high पैकेज 72 लाख रुपये था। यह पैकेज x हैंडल जो कि ट्विटर के नाम से भी जाना जाता है उसने ऑफर किया था। देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर ने जानकारी दी कि ट्विटर के तरफ से 72 लाख का पैकेज M.tech. के छात्र आदित्य बंसल को दी गई। आदित्य बंसल iiPAS के पांच वर्षीय M.tech. के स्टूडेंट है। आकर्षक पैकेज मिलने से और भी कई छात्र आकर्षित होते है। इन छात्रों के उत्साह को देखते हुए कई यूनिवर्सिटी campus placement का आयोजन करते है जिससे लाखों बच्चों को नौकरियां मिलती है।
read more :
- UGC के नए नियमों पर सियासी भूचाल बीजेपी MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया लोकतंत्र पर खतरा
- UGC के नए भेदभाव विरोधी नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की नजर
गूगल माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों ने भी दिए ऑफर्स
देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा जारी प्लेसमेंट सूची में केवल ट्विटर ही नहीं है जिसने आकर्षक ऑफर दिया हो। इस रेस में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसे प्रतिष्ठित कंपनियां भी है। जहां गूगल ने highest पैकेज 62 लाख रुपए दिया, वहीं अमेजन ने भी 52 लाख का highest पैकेज स्टूडेंट्स को दिया। माइक्रोसॉफ्ट ने भी 51 लाख का पैकेज छात्रों को दिया। और भी कई कंपनियां थी जिससे स्टूडेंस को जॉब मिले। MasterCard, jedas, नोमुरा कंपनियों ने DAVV इंदौर के स्टूडेंट्स को आकर्षक पैकेज के साथ अपनी कंपनी में जोड़ने का ऑफर दिया।
कुलगुरू प्रो. राकेश सिंघई ने जताई खुशी
देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरू प्रो. राकेश सिंघई ने इस पूरे प्लेसमेंट प्रक्रिया को सफल बताया। उन्होंने कहा कि अधिकतर छात्र अपने पढ़ाई के लिए देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर का चयन इसलिए भी करते है कि प्लेसमेंट के जरिए उन्हें अच्छी नौकरी मिल सके। बीटेक और एमटेक के छात्रों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है शायद इसलिए कई स्टूडेंट्स देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर का चयन करते है। कुलगुरू प्रो राकेश सिंघई ने बताया कि देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर ने कुछ नए कोर्सेज भी प्रारंभ किए है इसके अंतर्गत डेटा इंजीनियरिंग और AI इंजीनियरिंग भी शामिल है। नए कोर्सेज के आने से प्लेसमेंट के चांसेज और भी अधिक बढ़ेंगे। इससे नए छात्रों में गहन रुचि बढ़ेगी और वह देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर में अध्ययन के लिए आयेंगे।







