पाकिस्तानी धरती पर भारतीय जासूसी पर आधारित वर्ल्ड वाइड फिल्म धुरंधर 2 ने अब 1000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया है। दर्शक लगातार टिकट बुक कर इस फिल्म को और अधिक ऊंचाइयों पर बढ़ा रहे हैं। आदित्य धर की इस फिल्म ने लाखों-करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है। इस फिल्म में पाकिस्तानी धरती पर कैसे इंडियन जासूस लियारी पर कब्जा करके पाकिस्तान पर राज करता है बताया गया है।
धुरंधर 1 से ज्यादा लोग धुरंधर 2 को अपना प्यार दे रहे है। दर्शकों का प्यार इतना मिल रहा है कि इस मूवी के हर टिकट ऑनलाइन मिल रहे है और अगर कोई मूवी देखने के लिए ऑफलाइन टिकट खरीदने जाता है तो उसको खाली हाथ हीं घर वापस आना पड़ता है। यह फिल्म आगे भी खूब कमाई करेगी, इसमें कोई शक की बात नहीं है।
इस फिल्म की खासियत
धुरंधर 2 अपने दमदार कहानी के दम में ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है जिन्होंने भारतीय जासूस हमजा अली का किरदार निभाया हैं। हमजा अली पाकिस्तान में अपना नाम बदलकर रहता है। वहां की खुफिया एजेंसी भी उसे पहचानने में सफल नहीं हो पाती है। हमजा अली रहमान डकैत को मारकर कैसे लियारी पर राज करता है बताया गया है। जमील जमाली जो पिछले 45 साल से पाकिस्तान की सियासत में रहकर कैसे इंडियन एजेंसी के लिए काम करता है वो लास्ट में पता चलता है।
read also : नहीं हो रहा ‘धुरंधर’ का क्रेज कम, मकर संक्रांति पर 42वें दिन में कमाए 1272 करोड़
धुरंधर 2 की कमाई
यह फिल्म शुरू से ही खूब कमाई कर रही है। फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ से लेकर 400 करोड़ के बीच बताया जा रहा है। इस फिल्म की कमाई केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब हो रही है। भले ही इस्लामिक देशों ने फिल्म को बैन कर दिया हो लेकिन यह फिल्म विदेशों में ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। जहां यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी वहीं रिलीज़ के दिन से ही खूब मोटी कमाई आदित्य धर की यह फिल्म कर रही है। इस फिल्म ने महज दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से छू लिया था। इस फिल्म ने बाहुबली, पठान, जवान जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है और सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
धुरंधर के पार्ट 1 से ज्यादा पार्ट 2 में है असली कहानी
जब धुरंधर पहला पार्ट आया तब से ही दर्शकों इसके दूसरे पार्ट की कहानी को देखने के लिए बहुत सरप्राइज़ थे। जैसा कि आदित्य धर ने पहले ही announce कर दिया था कि महज कुछ ही महीने के अंतराल में इसका दूसरा पार्ट आएगा वैसा आया भी। लोग कयाश लगा रहा कि इसका तीसरा पार्ट भी देखने को मिलेगा लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने इस बात का जिक्र अभी कही भी नहीं किया है। पार्ट 2 में कहानी को और लम्बा खींचा गया है कि कैसे हमजा पाकिस्तान के धरती पर पल रहे आतंकवाद को जड़ से खत्म करता है और कैसे इंडिया वापिस आता है और इंडिया वापिस आकर वह कैसे इंडियन एजेंसी के प्रमुख अजीत डोभाल से मिलता है। हम आपको बता देना चाहेंगे कि फिल्म में अजित डोभाल की भूमिका माधवन निभा रहे है जिन्होंने बखूबी इस रोल को निभाया है। फिल्म का एक-एक किरदार दर्शकों को बहुत ही अच्छा लग रहा है। फिल्म के पुराने गाने भी हिट है। कुल मिलाकर आदित्य धर ने उरी फिल्म के बाद एक और फिल्म बनाकर अपने फिल्मी करियर को एक नई ऊंचाई दी है।







