लिवरपूल। इंग्लिश प्रीमियर लीग (English Premier League) 2025-26 सीजन में मैनचेस्टर यूनाइटेड का विजय अभियान जारी है , अंतरिम मुख्य कोच माइकल कैरिक के नेतृत्व में टीम ने एक और अहम जीत जीत दर्ज करते हुए एवर्टन को उसके घरेलू मैदान में 1-0 से हराया। मुकाबले का एक मात्र और निर्णायक गोल सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर उतरे स्लोवेनियाई स्ट्राइकर बेंजामिन सेस्को ने किया ,जिसने लीग तालिका में मैनचेस्टर यूनाइटेड को शीर्ष चार में पहुंचा दिया ।
यह जीत सिर्फ तीन अंक की नहीं बल्कि टीम के आत्मविश्वास की भी थी जिसने कुछ समय पहले तक प्रतियोगिता में संघर्ष कर रही टीम को फिर से लीग की दौड़ में ल खड़ा किया है ।
संघर्षपूर्ण मुकाबले में निर्णायक पल
मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों बीच खड़ा मुकाबला देखने को मिला ।घरेलू दर्शकों के समर्थन से घरेलू टीम एवर्टन ने शुरुआती क्षणों में आक्रामक खेल दिखाया , जबकि मैनचेस्टर यूनाइटेड ने संयमित रुख अपनाते हुए गेंद को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश की । पहले हॉफ में दोनों टीमों को कुछ अवसर मिले लेकिन खराब फिनिशिंग के कारण गोल नहीं हो सका , यूनाइटेड की ओर से मिडफील्ड संयोजन अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाया और टीम को आक्रमण में धार लाने के लिए रणनीति में परिवर्तन लाना पड़ा ।
दूसरे हॉफ में खेल की रफ्तार बढ़ी और एवर्टन ने दवाब बनाना शुरू किया लेकिन कई कॉर्नर प्राप्त करने के बाद भी टीम गोल नहीं कर पाई । इसी दौरान कोच कैरिक ने रणनीति में बदलाव करते हुए सेस्को को मैदान में उतारा और यही फैसला मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ ।
Latest published : English Premier League 2025-26 – खिताबी जंग रोमांचक मोड़ पर आर्सेनल शीर्ष पर
सेस्को का निर्णायक वार
मैच के 71वें मिनट में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एक तेज काउंटर अटैक किया , मिडफील्ड से लंबा पास आगे बढ़ाया गया , जिसे विंगर ने शानदार ढंग से नियंत्रित करते हुए बॉक्स में भेजा ,वहां मौजूद सेस्को ने गेंद को गोलपोस्ट के अंदर डालने में कोई गलती नहीं की।यही गोल मैच का एक मात्र और निर्णायक गोल साबित हुआ ।

कैरिक की नीति फिर सफल
जनवरी में मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोचिंग स्टाफ में बदलाव के बाद प्रदर्शन में स्पष्ट सुधार देखने को मिला , कैरिक के कोचिंग संभालने के बाद टीम की यह छठवीं लगातार जीत रही , कोच कैरिक की रणनीति का सबसे मजबूत पहलू धैर्य, अनुशासन और सही समय में बदलाव रहा है , एवर्टन के खिलाफ भी शुरुआती संघर्ष के बावजूद भी उन्होंने घबराहट नहीं दिखाई और सही समय पर आक्रामक विकल्प उतारकर मैच की दिशा बदल दी ।
गोलकीपर और डिफेंस की अहम भूमिका
हालांकि मैच के हीरो भले ही सेस्को रहे हों लेकिन यूनाइटेड की जीत में गोलकीपर और रक्षापंक्ति के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा , मैच के अंतिम चरण में एवर्टन ने बराबरी का भरसक प्रयास किया लेकिन गोलकीपर की चतुराई और डिफेंस में खेल रहे खिलाड़ियों के संयम के सामने एवर्टन के फॉरवर्ड खिलाड़ी बौने साबित हुए।
Read more :
- चैंपियंस लीग प्लेऑफ बोडो/ग्लिम्ट ने इंटर मिलान को चौंकाया, 3–1 की ऐतिहासिक जीत से यूरोप में मचाई सनसनी
- प्रीमियर लीग : दो गोल की बढ़त गंवाकर आर्सेनल से फिसली जीत, इंजरी टाइम में वुल्व्स ने की बराबरी
- चैंपियंस लीग प्लेऑफ में रियल मैड्रिड की शानदार बढ़त विनीसियस जूनियर
अंक तालिका में असर
इस जीत के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड प्रीमियर लीग के चौथे स्थान पर काबिज हो गया है और क्वालिफिकेशन की दौड़ में मजबूत स्थिति बना ली है ।टीम अब शीर्ष तीन से दूर नहीं है और लगातार जीत उन्हें खिताबी दौड़ में वापस का सकती है , दूसरी ओर एवर्टन के लिए यह पराजय मध्य तालिका में उनकी स्थिति को और मुश्किल बनाती है ।
सब्स्टीट्यूट की नई पहचान
सेस्को ई सीजन में टीम के लिए “सुपर – सब” बनकर सामने आये हैं , दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने कैरिक के कार्यकाल में अभी तक नियमित शुरुआती एकादश में जगह नहीं बनाई है , लेकिन बेंच से उतरकर लगातार मैच बदलने वाले खिलाड़ी साबित हुए हैं । प्रीमियर लीग में इस सीजन बतौर विकल्प सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल है। उनकी गति , पोजिशनिंग और फिनिशिंग क्षमता यूनाइटेड के लिए निर्णायक हथियार बनती जा रही है ।
आगे की राह
EPL में मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) के सामने चुनौती यह होगी कि टीम की इस लय को किस तरह बरकरार रखा जाय, आगामी मुकाबलों में टीम का मुकाबला मजबूत प्रतिद्वंदियों से होने वाला है जहां टीम की असली परीक्षा होने वाली है ।
अगर सेस्को जैसे खिलाड़ी इसी तरह निर्णायक प्रदर्शन जारीबरखते हैं और डिफेंस मजबूत दिखता रहा , तो यूनाइटेड ना शरीफ शीर्ष चार में जगह बनाये रख सकता है बल्कि खिताब की दौड़ में बड़ा दावेदार बन सकता है ।







