व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

English Premier League 2025-26 : Arsenal vs Chelsea मुकाबले में चेल्सी को 2-1 से हराकर आर्सेनल अंकतालिका के शीर्ष पर पहुंचा

Arsenal vs Chelsea मुकाबले में चेल्सी को 2-1 से हराकर आर्सेनल अंकतालिका के शीर्ष पर पहुंचा
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 2, 2026 12:07 अपराह्न
Follow Us:

लंदन। IPL 2025-26 के एक मुकाबले में और आर्सेनल (Arsenal) फुटबॉल क्लब ने चेल्सी को 2-1 से हराकर तीन अंक अपने नाम कर लिए। एमिरेट्स स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला सिर्फ एक जीत हार की कहानी नहीं था, बल्कि यह दिखाता है की खिताब की दौड़ में कौन टीम मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत है। लगभग पूरे मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंतत आर्सेनल ने साबित किया कि इस सीजन में उनकी टीम सिर्फ अच्छा नहीं अच्छा खेल रही है बल्कि प्रतियोगिता जीतने की प्रबल दावेदार भी है।

शुरुआत से आर्सेनल का आक्रमण

घरेलू दर्शकों के शोर के बीच आर्सेनल ने मैच की शुरुआत तेज रफ्तार से की। मिडफील्ड में गेंद पर नियंत्रण और फ्लैंक से लगातार हमलों ने शुरुआती मिनट में संकेत दे दिया की टीम मुकाबले को अपने अंदाज में खेलना चाहती है।कोच माइकल आर्टेटा की रणनीति में चेल्सी को खुलकर खेलने का मौका नहीं देना और सेट पीस मौकों को हथियार बनाना था। यही योजना 21वें मिनट में रंग लाई, कॉर्नर किक पर डिफेंडर विलियम सलीबा ने शानदार टाइमिंग के साथ हेडर लगाया और गेंद सीधे जाल में समा गई। स्टेडियम में बैठे हजारों पर प्रशंसक एक साथ उछल पड़े। यह गोल सिर्फ बढ़त नहीं था बल्कि आर्सेनल के विश्वास का बयान था।

चेल्सी की वापसी

एक गोल से बिछड़ने के बाद चेल्सी ने धीरे-धीरे खेल में वापसी की। मिडफील्ड से तेज पासिंग और काउंटर अटैक के जरिए टीम ने आर्सनल (Arsenal) की डिफेंस लाइन पर दबाव बनाना शुरू किया। पहले हाफ के अंतिम चरणों में चेल्सी को कॉर्नर मिला और वहीं से मैच का संतुलन बदल गया। बॉक्स के भीतर में हुई अफरा – तफरी में गेंद क्लियर करने की कोशिश  आर्सेनल के डिफेंडर से गलत दिशा में चली गई और आत्मघाती गोल हो गया। स्कोर 1-1 हो चुका था । हॉफ टाइम की सिटी बजते ही साफ हो गया। मुकाबला पूरी तरीके से खुल चुका है।

14 फरवरी से फिर गूंजेगा फुटबॉल का मैदान, ISL 2025-26 को मिली हरी झंडी

दूसरे हॉफ में रणनीति की लड़ाई

दूसरे हॉफ की शुरुआत पहले से ज्यादा सतर्क अंदाज में हुई ।दोनों टीमों ने जोखिम कम लिया, लेकिन आर्सेनल धीरे-धीरे फिर से नियंत्रण हासिल करता नजर आया। मिडफील्ड में डेक्लन राइस की मौजूदगी निर्णायक साबित हुई। उन्होंने खेल की गति नियंत्रित करते हुए लगातार कॉर्नर हासिल किया और यही मैच का निर्णायक मोड बना,66वें मिनट में आए एक और कॉर्नर पर ज्यूरियन टिंबर में शानदार हेडर लगाया,और गेंद गोल्ड पोस्ट के कोने से टकराती हुई अंदर चली गई। आर्सेनल फिर 2-1 से आगे हो गया। यह गोल तकनीक से ज्यादा विश्वास का परिणाम था।

nbvfd

अनुशासन ने चेल्सी को नुकसान पहुंचा

गोल खाने के बाद चेल्सी ने जल्दी में बराबरी के लिए आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन जल्दबाजी टीम पर भारी पड़ गई।लगातार फाउल और दवाब के बीच विंगर पेट्रो नेटो को दूसरा पीला कार्ड मिला और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना चेल्सी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। इसके बाद टीम ने कोशिश जरूर की, लेकिन संरचना टूटती नजर नहीं आई। चेल्सी की टीम के अनुशासन में कमी मैच में निर्णायक साबित हुई।

अंतिम मिनट का रोमांच

मैच के अंतिम 10 मिनट पूरी तरह नाटकीय रहे। चेल्सी ने लंबी गेंदों और तेज हमलों के जरिए बराबरी की कोशिश की। एक बार गेंद जाल में भी पहुंच गई, लेकिन ऑफ साइड का झंडा उठ चुका था। इंजरी टाइम में आर्सेनल के गोलकीपर डेविड राया  ने शानदार बचाव करते हुए दर्शकों की धड़कनें थाम दीं। उसी क्षण लगा कि जीत आर्सेनल की टीम से दूर नहीं है। रेफरी की अंतिम सीटी के साथ स्टेडियम में जश्न शुरू हो गया। 

आर्सेनल को एमिरेट्स में झटका, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 3-2 से दर्ज की रोमांचक जीत

खिताबी दौड़ में मनोवैज्ञानिक बढ़त

यह जीत सिर्फ तीन अंक नहीं थी ।सीजन के चरण में हर मुकाबला दवाब से भरा हुआ है, और आर्सेनल ने दिखाया कि वह दवाब  झेलने में सक्षम है। तालिका में शीर्ष  स्थान पर मौजूद टीम ने अपने प्रतिद्वंदियों को साफ संदेश दिया है कि इस बार खिताब की लड़ाई अंत तक जाएगी ,पिछले कुछ सीजन में करीब पहुंचकर चूकने वाली टीम और ज्यादा परिपक्व दिखाई दे रही है।

आगे क्या

सीजन अपने निर्णायक मोड पर है, आर्सेनल को अपनी ले बनाए रखनी होगी जबकि चेल्सी को शीर्ष स्थान की दौड़ में बने रहने के लिए तुरंत वापसी करनी होगी। यह मुकाबला याद दिलाता है कि फुटबॉल सिर्फ कौशल का खेल नहीं और अनुशासन और सही समय पर सही फैसला ही असली अंतर पैदा करते हैं। और इस लंदन डर्बी में यह अंतर आर्सनल के पक्ष में गया ।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment