व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

T20 World Cup 2026 के पहले Semifinal मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह करी पक्की 

T20 World Cup 2026 के पहले Semifinal मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह करी पक्की 
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 5, 2026 2:30 अपराह्न
Follow Us:

T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो प्रदर्शन किया उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर कीवी टीम ने चोकर्स का टैग हटाने की कोशिश कर रही साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।

मैच का विवरण – कब, कहाँ और कैसे?

  • तारीख –  4 मार्च, 2026
  • समय – शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान – ईडन गार्डन्स, कोलकाता (भारत)
  • टॉस – न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पिच और ग्राउंड रिपोर्ट

कोलकाता की पिच पर मैच की शुरुआत में स्पिनरों के लिए अच्छी ग्रिप और उछाल थी। शुरुआत में गेंद रुककर आ रही थी  जिसका न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों ने फायदा उठाया। हालांकि जैसे-जैसे शाम ढली ओस (Dew) का प्रभाव बढ़ा और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी आसान हो गया।

स्कोरकार्ड की मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका (पहली पारी) – 169/8 (20 ओवर)

साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले में ही उन्होंने अपने मुख्य विकेट खो दिए। साउथ अफ्रीका की टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन

मार्को जानसन के बल्ले से निकले उन्होंने 55 रन की नाबाद पारी खेली उन्होंने 30 गेंद में 5 छक्के और 2 चौके की मदद से यह रन बनाए उसके बाद ने डेवाल्ड ब्रेविस 34 रन 27 गेंद मे और  ट्रिस्टन स्टब्स ने  29 रन 24 गेंद मे बनाए 

Also read : नागपुर के स्टेडियम मे भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के पहला मैच मे भारत 48 रन से जीता

न्यूज़ीलैंड (दूसरी पारी) – 173/1 (12.5 ओवर)

कीवी ओपनर्स ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

न्यूज़ीलैंड की तरफ से ओपनिंग करने उतरे  फिन एलन ने नाबाद 100*रन की ऐतिहासिक पारी खेली उन्होंने महज 33 गेंद 10 चौकों और 8 छक्के की मदद से अपनी शतक लगाई जो अब तक के T20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज़ शतक हुआ उनके साथ उतरे टिम सीफर्ट ने भी 58 रन की शानदार पारी खेली उन्होंने 33 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से यह रन बनाएं

m

गेंदबाजी का प्रदर्शन (सबसे ज्यादा विकेट)

गेंदबाज (New Zealand) 

  • न्यूज़ीलैंड की तरफ से कोल मैकोन्की 1 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए|
  • रचिन रविंद्र ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए|
  • मैट हेनरी ने 4ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए इसके अलावा एक-एक विकेट लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने लिए| 

गेंदबाज (South Africa) 

साउथ अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने 3 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया

 मैन ऑफ द मैच और टर्निंग पॉइंट

  • मैन ऑफ द मैच –  फिन एलन को उनकी ऐतिहासिक शतकीय पारी के लिए चुना गया।
  • मैच का मोड़ –  न्यूज़ीलैंड का पावरप्ले स्कोर (84/0)। पहले 6 ओवरों में ही फिन एलन और टिम सीफर्ट ने मैच दक्षिण अफ्रीका की पहुंच से बाहर कर दिया था। एलन ने मार्को जानसन के एक ओवर में 24 रन बटोरकर अपना शतक पूरा किया और जीत सुनिश्चित की।

read more :सात साल बाद पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में 22 रन से हराया

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

न्यूज़ीलैंड-मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, कोल मैकोन्की, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

साउथ अफ्रीका-एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

फाइनल की राह-न्यूजीलैंड अब फाइनल में पहुँच चुका है, जहाँ उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल (भारत बनाम इंग्लैंड) के विजेता से होगा। कीवी टीम ने दिखा दिया है कि वे बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और उनके पास संतुलित गेंदबाजी और संयमित बल्लेबाजी का सही मिश्रण है।

फाइनल मुकाबला कब है?

T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण है, जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका कर रहे हैं।

  • फाइनल की तारीख –  8 मार्च, 2026
  • स्थान –  नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • समय – शाम 7:00 बजे (भारतीय समय अनुसार)
  • रिजर्व डे – 9 मार्च 2026

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment