व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

डॉन 3 छोड़ने पर रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन – फरहान अख्तर ने की थी शिकायत

डॉन 3 छोड़ने पर रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन - फरहान अख्तर ने की थी शिकायत
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 27, 2026 1:11 अपराह्न
Follow Us:

धुरंधर 2 की सफलता के बाद हर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रणवीर सिंह को अपनी फिल्म में लेना चाहता है। फरहान खान ने भी अपने upcoming project डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया था लेकिन फरहान खान का दावा है कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले फिल्म को करने से मना कर दिया। जिसकी शिकायत फरहान खान ने FWICE से कर दी। FWICE ( Federation of Western India cine employees ) एक बॉलीवुड कर्मचारी  संगठन है जो बॉलीवुड में काम करने वाले समस्त कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करता है। बॉलीवुड कर्मचारियों में टेक्नीशियन, जूनियर आर्टिस्ट, स्पॉट बॉय, कैमरामैन, एडिटर्स और अन्य लोग भी आते है। FWICE ने रणवीर सिंह पर फरहान खान के शिकायत के बाद भले ही बैन लगा दिया हो लेकिन इसका यह मतलब है नहीं है कि अब रणवीर सिंह कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाएंगे। वह अपने प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए स्वतंत्र है। FWICE के किसी भी अभिनेता पर बैन लगाने का मतलब है कि आगामी प्रोजेक्ट्स में FWICE से जुड़े सदस्य उनका विरोध कर सकते है और उनके प्रोजेक्ट में काम करने से मना कर सकते है। 

क्या है FWICE…?

FWICE का पूरा नाम Federation of Western India cine employees है जो फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों के हितों की रक्षा करता है। इसकी स्थापना 1950 के दशक में हुई थी। 1958 से यह अपने अस्तित्व में आया और फिल्मी क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने वाला संगठन बन गया। इस संगठन में अभी 5 लाख सदस्य है। इसके अंतर्गत कैमरा तकनीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, डबिंग आर्टिस्ट, जूनियर आर्टिस्ट, स्पॉट बॉय, स्टंट आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, एडिटर, साउंड इंजीनियर, प्रोडक्शन स्टाफ आदि आते है। FWICE का मुख्यालय अंधेरी वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र में स्थित है। फरहान खान का दावा है कि जब डॉन 3 की शूटिंग चालू ही होने वाली थी तभी कुछ हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने फिल्म करने से मना कर दिया। इससे फिल्म के प्रोडक्शन में लगाए गए शुरुआती 45 करोड़ का नुकसान हो गया। निर्देशक फरहान खान यह चाहते है कि रणवीर सिंह उनके 45 करोड़ की भरपाई करे इसलिए फरहान खान ने FWICE का दरवाजा खटखटाया। FWICE ने तुरंत कार्यवाही करते हुए रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया। फरहान खान बॉलीवुड इंड्रस्टी में जाना माना नाम है जिन्होंने अभी तक कई फिल्मों को निर्देशित किया है। 

Latest published :

रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट्स 

रणवीर सिंह ने डॉन 3 क्यों छोड़ा इसकी पुष्टि तो अभी तक नहीं हो पाई है। रणवीर सिंह ने धुरंधर और धुरंधर रिवेंज में जो शानदार अभिनय किया उससे उनका कद फिल्मी दुनिया में और अधिक बढ़ गया है। फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को कास्ट कर डॉन 3 को प्रोड्यूस करना चाहा लेकिन ऐन मौके पर रणवीर सिंह ने डॉन 3 में अभिनय करने से मना कर दिया। इससे फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर लगाए गए 45 करोड़ का नुकसान निर्देशक फरहान अख्तर को झेलना पड़ा। डॉन 3 से पीछे हटने के बाद रणवीर सिंह के पास काम नहीं बचा ऐसा नहीं है। रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में प्रलय फिल्म है जो ज़ोंबी थ्रिलर मूवी रहने वाली है। इसकी शूटिंग अगस्त 2026 से चालू होने वाली है। इसके बाद कयास यह भी लगाए जा रहे है कि धुरंधर फिल्म के दोनों फ्रेंचाइज की अपार सफलता के बाद धुरंधर का तीसरा पार्ट भी आ सकता है जिसमें रणवीर सिंह एक बार फिर निर्देशक आदित्य धर के साथ काम करते नजर आ सकते है। यह तो सच है कि धुरंधर फिल्म जितनी हिट हुई है उसका पूरा श्रेय रणवीर सिंह को ही जाता है शायद इसीलिए फरहान अख्तर जैसे निर्देशक भी रणवीर सिंह जैसे कलाकार को अपने फिल्म में देखना चाहते है। 

डॉन 3 में अब हीरो कौन होगा…?

फिल्मी दुनिया की समझ रखने वाले अब डॉन 3 को लेकर अलग अलग कयास लगा रहे है। कई लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह के डॉन 3 फिल्म में से पीछे हटने से ऋतिक रोशन को साइन किया जा सकता है। ऋतिक रोशन ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी तक उनके पास इसके लिए कोई ऑफर नहीं आया है। एक ओर इस फिल्म के लिए शाहरुख खान का नाम भी सुर्खियों में है लेकिन उनके नाम पर भी अभी मुहर लगना बाकी है। बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता है जो किसी भी किरदार में आसानी से ढल सकते है। शायद निर्देशक फरहान अख्तर को रणवीर सिंह से उम्मीद थी कि वह इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा कर फिल्म को ऊंचाइयों पर ले जायेंगे और फिल्म से मोटी कमाई होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह के पीछे हटने के बाद निर्देशक फरहान अख्तर डॉन 3 प्रोजेक्ट के लिए किसे साइन करते है। 

अभी के लिए FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगाया है । यह बैन कब तक रहेगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अगर रणवीर सिंह FWICE से माफी मांग लेते है तो शायद FWICE रणवीर सिंह पर लगा बैन हटा दे। 

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment