व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

ICC Under-19 Men’s Cricket World Cup 2026- अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम का ऐलान

ICC Under-19 Men's Cricket World Cup 2026
नवजोत कौर सिद्धू
On: दिसम्बर 28, 2025 6:05 अपराह्न
Follow Us:

आईसीसी ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। युवा जोश और प्रतिभा से सजी इस टीम के कंधों पर भारत को छठी बार विश्व विजेता बनाने की जिम्मेदारी होगी।

​भारतीय टीम का ऐलान और कप्तानी

​BCCI की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले इस महाकुंभ के लिए संतुलित टीम चुनी है।

  • ​कप्तान-मुंबई के प्रतिभाशाली बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है। आयुष ने घरेलू स्तर पर अपनी बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता से काफी प्रभावित किया है।
  • उपकप्तान-विहान मल्होत्रा को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
  • प्रमुख खिलाड़ी –टीम में 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है जो हाल ही में आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे।

​भारत का 15 सदस्यीय World Cup 2026 स्क्वाड 

  1. ​आयुष म्हात्रे (कप्तान)
  2. ​विहान मल्होत्रा (उपकप्तान)
  3. ​वैभव सूर्यवंशी
  4. ​आरोन जॉर्ज
  5. ​वेदांत त्रिवेदी
  6. ​अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर)
  7. ​हरवंश सिंह (विकेटकीपर)
  8. ​आर.एस. अंबरीश
  9. ​कनिष्क चौहान
  10. ​खिलान ए. पटेल
  11. ​मोहम्मद एनान
  12. ​हेनिल पटेल
  13. ​डी. दीपेश
  14. ​किशन कुमार सिंह
  15. ​उद्धव मोहन

कौन अंदर कौन बाहर

​टीम के चयन में हालिया एशिया कप के प्रदर्शन और फिटनेस को ध्यान में रखा गया है।

कौन है अंदर

आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं|हालांकि वे चोट कलाई की चोट के कारण वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर रहेंगे। उनकी जगह वर्ल्ड कप में पक्की है।

  • साउथ अफ्रीका दौरा -दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाया गया है क्योंकि आयुष म्हात्रे उस समय तक रिहैब में रहेंगे।
  • ​विकेटकीपिंग-बीसीसीआई ने बैकअप के तौर पर दो विकेटकीपिंग विकल्प अभिज्ञान कुंडू और हरवंश सिंह रखे हैं।

वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल और भारत के मैच

​यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक खेला जाएगा। भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है जहां उसका मुकाबला न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अमेरिका से होगा।

​भारत के ग्रुप स्टेज मैच

तारीखविपक्षी टीमस्थानसमय IST
15 जनवरी 2026बनाम अमेरिका USAक्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायोदोपहर 1:30 बजे
17 जनवरी 2026 बनाम बांग्लादेश क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो दोपहर 1:30 बजे
24 जनवरी 2026 बनाम न्यूजीलैंड क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायोदोपहर 1:30 बजे

टूर्नामेंट का फॉर्मेट और वेन्यू

​इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं।

  • कुल टीमें-16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
  • ग्रुप्स -4 ग्रुप (A, B, C, D) बनाए गए हैं।  हर ग्रुप से टॉप-3 टीमें सुपर सिक्स स्टेज में पहुंचेंगी।
  • ​नॉकआउट-सुपर सिक्स के बाद सेमीफाइनल और फिर 6 फरवरी 2026 को हरारे में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
  • वेन्यू -मुख्य मैच बुलावायो और हरारे जिम्बाब्वे के साथ-साथ विंडहोक नामीबिया में आयोजित किए जाएंगे।

​भारत का दबदबा

​भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है।  भारत ने अब तक कुल 5 बार 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 यह खिताब जीता है। पिछला एडिशन 2024 ऑस्ट्रेलिया ने जीता था जहां भारत उपविजेता रहा था।  इस बार आयुष म्हात्रे की सेना का लक्ष्य खोया हुआ गौरव वापस पाना होगा।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment