व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव बने पिता- पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव बने पिता- पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 8, 2026 1:08 अपराह्न
Follow Us:

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। सूर्यकुमार यादव अभी IPL में खेल रहे है। सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की शादी साल 2016 में हुई थी। दोनों एक ही कॉलेज से पढ़े हुए है। उनकी दोस्ती शादी तक पहुंच गई। कई मौके पर सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी को स्टेडियम में एक साथ देखा गया है। इसी साल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी 20 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के बाद सूर्यकुमार यादव तीसरे ऐसे कप्तान बने थे जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टी 20 का वर्ल्ड खिताब अपने नाम कराया था। सूर्यकुमार यादव ने अभी पिछले IPL मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कप्तानी की थी। उस मैच में मुंबई इंडियंस को जीत मिली थी। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार ने बेहतर कप्तानी कर टीम को जीत दिलाई थीं। अभी सूर्यकुमार यादव का फॉर्म IPL में ठीक नहीं रहा है। अगर उन्हें टीम इंडिया में अगले वर्ल्ड कप के लिए जगह बनानी है तो बाकी बचे हुए मैचों में खास प्रदर्शन करना होगा। 

टीम के साथ रायपुर रवाना नहीं हुए सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव अभी अपनी पत्नी देविशा के साथ है। 

देविशा ने बेटी को जन्म दिया है इसलिए इस खास लम्हे को जीने के लिए दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। मुंबई इंडियंस का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रायपुर में वीर नारायण सिंह स्टेडियम में है। बेटी के जन्म के कारण सूर्यकुमार यादव फिलहाल अपनी पत्नी के साथ है इसलिए वह टीम के साथ रायपुर रवाना नहीं हुए है। हार्दिक पांड्या भी किसी कारण से टीम के साथ रायपुर रवाना नहीं हुए है। हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव टीम की कमाल संभाल रहे थे। अब सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की कमाल कौन संभालता है यह देखने वाली बात होगी।

read more :

सूर्यकुमार यादव का क्रिकेटिंग करियर

सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया में काफी देर बाद डेब्यू हुआ। वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते है। वह IPL के शुरुआत में कोलकाता टीम के साथ थे बाद में मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीद लिया। सूर्यकुमार यादव को एक टेस्ट मैच खेलने का मौका जरूर मिला लेकिन वह उस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उसके बाद उन्हें कभी इंडियन टेस्ट टीम की जर्सी नसीब नहीं हुई। 

Format Match InnsRunsS.R.
ODI 3735773105.02
Test 01010840.0
T 201131073272162.94
IPL 1761614506148.51

IPL 2026 में चल रहा है खराब फॉर्म 

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं जा रहा है। अभी तक 10 पारियों में 195 रन बना चुके है। अभी तक उनका परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहा है। अगर उनका परफॉर्मेंस इस तरह ही रहा तो आने वाले टी 20 मैचों से उन्हें टीम इंडिया ड्रॉप कर सकती है क्योंकि श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में चल रहे है। उन्होंने आईपीएल में पंजाब टीम की कप्तानी के साथ साथ बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार यादव की उम्र भी लगभग 36 साल की हो गई है। अगर सूर्यकुमार यादव को अगला टी 20 वर्ल्ड कप खेलना है तो उन्हें अपने आप को साबित करना होगा। आईपीएल में कई युवा खिलाड़ी टीम इंडिया का दरवाजा खड़खड़ा रहे है। ऐसे में उन युवा खिलाड़ियों बीसीसीआई नजरअंदाज नहीं करना चाहेगी। 

IPL के बाद ले सकते है लंबी छुट्टी

सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा ने अभी एक बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में सूर्यकुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ कुछ वक्त बिताना चाहेंगे। एक क्रिकेटर के साथ साथ सूर्यकुमार अब एक पिता भी बन गए है इसलिए उनका ध्यान ग्राउंड के बाहर अब अपनी बेटी पर भी होगा। सूर्यकुमार बीसीसीआई से लंबी छुट्टी की सिफारिश कर सकते है। IPL के बाद टीम इंडिया का फिर से व्यस्त शेड्यूल चालू हो जाएगा। ऐसे में अगर टीम इंडिया सूर्यकुमार को फिर से टीम इंडिया में शामिल करना चाहेगा तब सूर्यकुमार यादव के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐसे में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के साथ साथ उनकी पत्नी और उनके माता पिता के लिए अपने बच्चे के पास होना एक बेहद खास क्षण होगा।

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment