पणजी। FC गोवा के घरेलू मैदान फतोरदा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग का एक अहम मुकाबला खेला गया । लीग की सबसे ताकतवर टीमों में से एक और अब तक इस सीजन में हार का स्वाद न चखने वाली मुंबई सिटी एफसी को गोवा ने 2-0 से करारी शिकस्त दी।इस मैच का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था क्योंकि मुंबई अब तक इस सीजन में हार का स्वाद नहीं चखी थी। लेकिन गोवा के रणनीतिक खेल और बोरजा हेरेरा की जादुई फिनिशिंग ने मुंबई के विजय रथ को रोक दिया। बोरजा और कार्लस मार्टिनेज के गोलों की बदौलत गोवा ने तीन महत्वपूर्ण अंक अपनी झोली में डाल लिए हैं।मैच शुरू होते ही एफसी गोवा के इरादे साफ नजर आ रहे थे। कोच मानलो मार्केज़ ने मिडफील्ड में बोरजा हेरेरा और रॉलिन बोर्जेस को जिम्मेदारी सौंपी थी, जिन्होंने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। मुंबई सिटी एफसी, जो अपनी आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है, आज गोवा के हाई-प्रेसिंग गेम के सामने बेबस नजर आई।
पहले हाफ में गोवा ने बनाई बढ़त
मैच की पहली सीटी बजते ही गोवा के खिलाड़ियों ने साफ कर दिया कि वे आज सिर्फ जीतने के इरादे से उतरे हैं। मैच के 30वें मिनट में वह मौका आया जिसका स्थानीय दर्शक इंतजार कर रहे थे ।मैच के शुरुआती 20 मिनटों में गोवा ने कई मौके बनाए।बोरजा हेरेरा का पहला प्रहार और गोवा की बढ़त
read also :
मैच के पहले हाफ में जब खेल बराबरी पर चल रहा था, तभी बोरजा हेरेरा ने अपनी क्लास दिखाई। मैच के 30वें मिनट के आसपास एक सधे हुए मूव को बोरजा हेरेरा ने अपनी काबिलियत से गोल में तब्दील कर दिया। मिडफील्ड से मिले एक थ्रू-पास को रिसीव करते ही बोरजा ने मुंबई के डिफेंडर को छकाया और अपनी टीम के लिए पहला गोल किया, शॉट इतना जोरदार था कि मुंबई के गोलकीपर फुरबा लाचेनपा के पास डाइव लगाने तक का मौका नहीं था।
दूसरा हाफ , मुंबई का संघर्ष नाकाम
खेल के दूसरे हाफ में मुंबई की टीम रणनीति में बदलाव के साथ मैदान में उतरी और गोवा पर दवाब बनाना शुरू किया। मुंबई को कई कॉर्नर मिले, लेकिन गोवा के गोलकीपर अर्शदीप सिंह दीवार बनकर खड़े रहे। जब मुंबई बराबरी के लिए पूरी ताकत लगा रही थी, तभी गोवा ने काउंटर-अटैक पर दूसरा वार किया।मैच के 75वें मिनट में कार्लस मार्टिनेज ने अपनी चिर-परिचित शैली में गोल दागा। विंग से आए एक क्रॉस को मार्टिनेज ने शानदार तरीके से फिनिश करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। इस दूसरे गोल ने मुंबई की रही-सही उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया,अगर कहें कि यह मुकाबला गोवा के अनुशासन के सामने मुंबई की रणनीति के बीच की जंग थी तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।इस मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी की हार की सबसे बड़ी वजह उनके डिफेंस की चूक रही। पिछले मैचों में चट्टान की तरह खड़ी रहने वाली मुंबई की बैक-लाइन आज बोरजा और मार्टिनेज की फुर्ती के सामने लाचार दिखी। इसके अलावा, मिडफील्ड में अपुइया और टीम के अन्य खिलाड़ियों के बीच वो संपर्क नहीं दिखा जिसके लिए वे मशहूर हैं, दूसरी ओर मुंबई दो गोलों से पिछड़ने के बाद हमले तेज किए लेकिन गोवा के डिफेंस ने गजब का तालमेल दिखाते हुए मुंबई के हर प्रयास को नाकाम कर दिया। गोवा के कोच ने मैच के बाद कहा, “बोरजा ने खेल को बहुत अच्छे से कंट्रोल किया और पहला गोल निर्णायक साबित हुआ। कार्लस के दूसरे गोल ने हमें मानसिक शांति दी। यह पूरी टीम के अनुशासन की जीत है।”

अंक तालिका का गणित
इस जीत के बाद एफसी गोवा अब टॉप-3 की रेस में मजबूती से खड़ी है। उनके पास अब न केवल तीन अंक हैं, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त भी है। दूसरी ओर, मुंबई सिटी एफसी के लिए यह हार एक ‘वेक-अप कॉल’ की तरह है। अब तक अजेय चल रही इस टीम को अपनी कमियों पर काम करना होगा, खासकर डिफेंसिव ट्रांजिशन में, जहाँ आज वे गोवा के खिलाड़ियों से काफी पीछे नजर आए। हालांकि इस हार के बाद भी मुंबई अंकतालिका के शीर्ष पर बनी हुई है।
कुल मिलाकर, यह रात गोवा के फुटबॉल प्रेमियों के नाम रही। बोरजा हेरेरा की क्रिएटिविटी और कार्लस मार्टिनेज की फिनिशिंग ने साबित कर दिया कि क्यों गोवा की टीम इस बार खिताब की बड़ी दावेदार है। मुंबई को अब नए सिरे से अपनी कमियों को देखना होगा ताकि वे अगले मैच में मजबूती से वापसी कर सकें।







