व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

IPL 2026 – चोटिल कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन को सनराइजर्स की कप्तानी फिट होने के बाद संभालेंगे टीम की कमान

चोटिल कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन को सनराइजर्स की कप्तानी फिट होने के बाद संभालेंगे टीम की कमान
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 19, 2026 12:09 अपराह्न
Follow Us:

आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबलों के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के टीम प्रबंधन ने  विकल्प के रूप विकेटकीपर – बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का कप्तान घोषित किया है , जबकि युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा टीम के उपकप्तान होंगे। यह बड़ा बदलाव टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस की मेडिकल रिपोर्टों के कारण लिया गया ।

पीठ की चोट बनी समस्या

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पैट कमिंस पिछले कुछ सीजनों से सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वे पीठ की चोट की समस्या से जूझ रहे हैं , इन चोटों ने उन्हें टी20 विश्वकप और एशेज सीरीज के कुछ मुकाबलों से बाहर कर दिया था। इसी चोट की वजह से वे आईपीएल 2026 के कुछ शुरुआती मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। नए सीजन में सनराइजर्स की टीम को सत्र के लिए स्थिर नेतृत्व की आवश्यकता है ऐसे में कमिंस का फिट न होना टीम के लिए एक झटका है। टीम के प्रबंधन ने अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि कमिंस कुछ मैचों में बाहर रहेंगे और उनके फिट होने तक ईशान किशन टीम के नेतृत्व करेंगे।

ईशान किशन का हालिया प्रदर्शन बना भरोसे का कारण

ईशान किशन ने हाल के दिनों में  जिस तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन किया है वह टीम प्रबंधन के दिमाग में रहा। उन्होंने 2025 में अपने राज्य की टीम को सैयद मुश्ताक ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई , एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया एवं घरेलू क्रिकेट की कुछ हैवीवेट टीमों को पछाड़ते हुए इस ट्रॉफी को जीता। आईपीएल के पिछले सत्रों में भी उनका प्रदर्शन प्रभाव शाली रहा है। 

आईपीएल के आंकड़े उनकी सफलता की कहानी स्वयं कह रहे हैं। उपकप्तान के रूप में अभिषेक शर्मा का चयन टीम के भविष्य की रणनीति की ओर इशारा करता है।टॉप ऑर्डर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा की ताकत है साथ में कई मौकों पर उनकी स्पिन गेंदबाजी ने टीम के संतुलन में अहम भूमिका निभाई है।

read also :

क्या दिखेगी नेतृत्व क्षमता ?

हालांकि ईशान किशन को घरेलू प्रतियोगिताओं में अपनी टीम के लिए कप्तानी करने का अनुभव है लेकिन आईपीएल एक बड़ा मंच है ऐसे में सनराइजर्स के लिए कप्तानी करना ईशान किशन के लिए एक चुनौती होगी, हालांकि टीम प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि यह एक अस्थाई व्यवस्था है और फिट हो कर लौटने बाद कमिंस ही कप्तानी संभालेंगे, फ्रेंचाइजी का उद्देश्य यह है कि कप्तानी में बदलाव के कारण टीम के प्रदर्शन में कोई विपरीत असर न पड़े। आईपीएल के इस सत्र की खास बात यह है कि इस बार कई टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी ही कर रहे हैं, सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति भी यह बन गई है जहां विदेशी कप्तान की अनुपस्थिति में भारतीय खिलाड़ी टीम की कप्तानी करेगा। इस सत्र में विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टी20 लीग में भारतीय खिलाड़ियों को कप्तान के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमताओं को दिखाने का अवसर मिलेगा।

loijh

कमिंस की अनुपस्थिति: टीम के संतुलन पर असर

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं ऐसे में कमिंस की अनुपस्थिति में सनराइजर्स की गेंदबाजी आक्रमण में कमिंस की कमी असर डाल सकती है। कमिंस को नाजुक मौकों पर विकेट लेने वाला गेंदबाज माना जाता है , कई अवसरों पर वह निचले क्रम में तेजी से रन स्कोर करने में सक्षम रहे हैं , ऐसे में उनकी अनुपस्थिति टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकती है।

ईशान किशन के लिए चुनौती

क्रिकेट के खेल में कई बार यह देखा गया है कि मैचों के दवाब खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रभावित करता है, ईशान किशन के लिए कप्तानी एक मौके के साथ – साथ चुनौती भी होगी।टीम को एकजुट रखना, खुद की फॉर्म बनाए रखना, मैचों में जीत दिलाना और सही समय पर सही निर्णय ईशान किशन के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होगा , लेकिन किशन को मिला कप्तानी का यह छोटा मौका खुद को एक सफल कप्तान के रूप में स्थापित करने एवं उनके क्रिकेटिंग करियर में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment