जब आसमान से बरसे पानी ने ईरान के होर्मुज द्वीप को कर दिया लहूलुहान एक विस्मयकारी प्राकृतिक घटना!
प्रकृति अपने भीतर कई ऐसे रहस्य और रंग समेटे हुए है जो कभी-कभी इंसान को हैरत में डाल देते हैं। हाल ही में ईरान के प्रसिद्ध होर्मुज द्वीप (Hormuz Island) पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भारी बारिश के बाद इस द्वीप की गलियों और तटों पर पानी नहीं बल्कि लाल रंग का सैलाब बहता दिखाई दिया। पहली नजर में यह दृश्य किसी हॉरर फिल्म के सीन जैसा और डरावना लगा लेकिन इसके पीछे का विज्ञान और भूगोल उतना ही दिलचस्प है।

होर्मुज द्वीप फारस की खाड़ी का इंद्रधनुष
ईरान के दक्षिण में फारस की खाड़ी में स्थित होर्मुज द्वीप को अक्सर इंद्रधनुष द्वीप कहा जाता है। लगभग 42 वर्ग किलोमीटर में फैला यह छोटा सा द्वीप अपनी रंगीन मिट्टी नमक के पहाड़ों और अद्वितीय भूगर्भीय संरचनाओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ की मिट्टी में दर्जनों रंग देखने को मिलते हैं लेकिन सबसे प्रमुख रंग है गहरा लाल रंग है
भारी बारिश और लाल नदी का रहस्य
हाल के दिनों में ईरान के इस हिस्से में असामान्य रूप से भारी बारिश हुई। जब मूसलाधार बारिश का पानी द्वीप की ऊँची पहाड़ियों और ढलानों से होकर गुजरा तो वह अपने साथ वहां की विशिष्ट लाल मिट्टी (Red Ochre) को बहा ले गया। और देखते ही देखते द्वीप की सड़कों नालों और समुद्र के किनारों पर लाल रंग का पानी इस कदर भर गया कि ऐसा लगा मानो द्वीप पर खून की नदियां बह रही हों। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लहरें तट से टकरा रही हैं और समुद्र का पानी गहरा लाल हो चुका है।
Also read – दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्रालय ने की अहम् घोषणा
इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
इस घटना के पीछे कोई चमत्कार या अशुभ संकेत नहीं है बल्कि शुद्ध विज्ञान है। होर्मुज द्वीप की मिट्टी में आयरन ऑक्साइड (Iron Oxide) या हेमेटाइट की भारी मात्रा पाई जाती है। जिससे खनिज संरचन यहाँ की पहाड़ियां मे खनिज संसाधनों से भरपूर हैं। लोहे के ऑक्सीकरण के कारण यहाँ की मिट्टी का रंग गेरुआ या गहरा लाल होता है।
जब भी यहा पर भारी बारिश होती है तो पानी इन खनिज युक्त परतों को काटता है। चूंकि यह मिट्टी बहुत महीन होती है, यह पानी में आसानी से घुल जाती है और उसे गाढ़ा लाल रंग दे देती है। पर दिलचस्प की बात यह है कि यह लाल मिट्टी केवल देखने में ही सुंदर नहीं है बल्कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक और खाद्य-ग्रेड है। स्थानीय लोग इसका उपयोग सोरख (Surak) नामक चटनी बनाने और मसालों के रूप में भी करते हैं।
पारिस्थितिकी और पर्यटन पर प्रभाव
होर्मुज द्वीप का यह लाल अवतार पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है लेकिन बारिश के बाद का यह नजारा इसे एक अलग ही स्तर पर ले जाता है। इस घटना के बाद फोटोग्राफर्स और प्रकृति प्रेमियों की भीड़ यहाँ बढ़ जाती है। लाल मिट्टी और नीले समुद्र का संगम एक अद्भुत दृश्य पैदा करता है।
हालांकि यह देखने में आकर्षक है लेकिन अत्यधिक मिट्टी का समुद्र में मिलना कभी-कभी स्थानीय समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि यह सूर्य की रोशनी को पानी के नीचे जाने से रोकता है।
होर्मुज की अन्य विशेषताएं
- लाल मिट्टी के अलावा यह द्वीप अपनी अन्य खूबियों के लिए भी जाना जाता है
- यहाँ नमक के क्रिस्टल से बनी गुफाएं हैं जो औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं।यहा की
- मौन घाटी की चट्टानें आवाज को सोख लेती हैं जिससे वहां अद्भुत शांति का अनुभव होता है।और साथ ही
- पुर्तगाली किला इतिहास प्रेमियों के लिए यहाँ 16वीं शताब्दी के औपनिवेशिक अवशेष भी मौजूद हैं।
क्या यह पर्यावरण परिवर्तन का संकेत है?
हालांकि होर्मुज की मिट्टी का लाल होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है लेकिन खाड़ी देशों में अचानक होने वाली अत्यधिक भारी बारिश जलवायु परिवर्तन की ओर इशारा करती है। शुष्क क्षेत्रों में इस तरह की मूसलाधार बारिश मिट्टी के कटाव को तेज कर देती है जिससे द्वीप की भौगोलिक आकृति में समय के साथ बदलाव आ सकता है।






