डेलीबार्ता, बागवानी।
मार्च का महीना शुरु होते ही गर्मियों की आहट आ गई। ऐसे में बागवानी (Gardening) करनें वालों को इस बात का तनाव जरुर हो जाता है कि आखिर इस गर्मी में उनके बगिया की देखभाल कैसे हो और जो बगिया अब तक तमाम रंगीन फूलों से सराबोर थी उसे कैसे मेंटेन किया जाये। तो चलिये आपको हम कुछ ऐसे फूलदार प्लांट्स के बारे में बताते हैं जिन्हें उगाकर न सिर्फ आप अपनी बगिया को रंगीन बना सकते हैं बल्कि ठंड के मौषम की तरह ही खुश्बूदार रंगबिरंगे फूल पा सकते हैं।
दरअसल इन पौधों में सूरजमुखी (Sunflower), बालसम (balsam), जिनिया (zinnia) जैसे कई फूल हैं जिन्हें बीच से तैयार किया जा सकता है, जो न सिर्फ देखनें में खूबसूरत हैं बल्कि इन्हें ज्यादा देखरेख की भी जरुरत नहीं होती। जी हाँ, कम मेंटेनेंस में यह आपकी बगिया को खूबसूरत बना सकता है।
जिनिया का पौधा और फूल
यह फूल बेहद ही खूबसूरत हैं, और उन लोगों के लिये बेहतर आप्सन है जो ज्यादा देखभाल नहीं कर पाते, और कम मेहनत में अच्छा रिजल्ट चाहते हैं। जीनिया के फूल सूर्य की किरणों से बेहद पसंद करते हैं। और ये इतने गहरे रंग के होते हैं कि इनके खिलने पर पूरा बगीचा ऐसा लगता है जैसे कि पेंटिंग की गई हो। जिनिया को आप गमलों के साथ क्यारियों में भी उगा सकते हैं मीडियम हाईट के यह फूल बेहद ही खूबसूरत होते हैं।
Also read : कम लागत, अधिक मुनाफा और खेती को नया जीवन दे रहा एपीकल्चर
नीले रंग का साल्विया भी बेहद खूबसूरत
वहीं इन गर्मियों में आपके पास दूसरा आप्सन साल्विया (salvia) भी है, यदि आप अपनें बगीचे को सुर्ख नीला बनाना चाहते हैं या बगीचे में नीले फूलों का कॉम्बीशन सेट (Combination Set) करना चाहते हैं तो यह फूल चार चांद लगा सकता है। गर्म हवा सहन करनें की शक्ति के साथ इसके फूल कठोर होते हैं और इन्हें कम पानी (low water )की भी जरुरत होती है, ऐसे में साल्विया गर्मियों में आपके घर के गमलों या बगीचे को एक अलग खूबसूरती दे सकता है।
वालसम या गुलमेंहदी भी गर्मी में उपयुक्त
गर्मी के मौसम में एक और आप्सन है, जी हाँ, यह है बालसम (Balsam) जिसे भारत में गुलमेहंदी (Gulmehndi) के नाम से भी जाना जाता है। इसके फूल मोतियों जैसे चमकते हैं इनके रंग आभूषणों की तरह होते हैं। यह पारंपरिक रुप से भी बेहद खास माना जाना वाला फूल है। बताया जाता है कि बालसम (Balsam) को गर्म मौसम पसंद है, लेकिन इन्हें ऐसी मिट्टी की जरूरत होती है जो नम हो और इसे ऐसे स्थान पर लगाना चाहिये जहां पानी एकत्र न होता हो। यदि इन्हें मार्च में लगाया जाये तो यह पूरी गर्मी (summer) आपके बगीचे की शोभा बढ़ायेंगे और आपकी बगिया की रौनक बढायेंगे।
सूरजमुखी भी है बेहतर विकल्प
गर्मियों के दिनों में सूरजमुखी के बिना बगीचा अधूरा सा लगता है। लेकिन यह एक ऐसा फूल है जो आपके बगीचे की रौनक लंबे समय तक बनाये रखता है। यदि यह कहा जाये कि बगीचे की रौनक में यदि चार चांद लगानें की बात हो तो सूरजमुखी से ज्यादा खूबसूरत कुछ और नहीं हो सकता है। सूरजमुखी देखने बस में खूबसूरत नहीं होते हैं, बल्कि ये मधुमक्खियों और पक्षियों के लिए भोजन का बेहतरीन स्रोत भी होते हैं। ऐसे में यदि आपके बगीचे में कोई ऐसा स्थान है जहां दिनभर रोशनी आती है तो यहां सूरजमुखी के बीज अवश्य डालनें चाहिये।
बैगनी रंगो वाला कॉसमॉस
गर्मियों में एक खूबसूरत ऑप्सन कॉसमॉस (Cosmos) भी है, बैगनी और गुलाबी रंगो वाला कॉसमॉस बेहद आसान तरीके से उगाया जा सकता है। कॉसमॉस बेहद नाजुक और खूबसूरत दिखाई देनें वाला वह फूल है जो आपके मन को आसानी से मोह (fascination) लेगा, यदि आप चाहते हैं कि आपकी बगिया में तितलियां और भौरें आये तो कॉसमॉस का फूल इन्हें बेहद पसंद है। कॉसमॉस के फूल हवा में झूमते हुए अलग ही नज़र आते हैं।
जानिये गेलार्डिया (ब्लैंकेट फ्लावर) जो जमीन पर फैल जाता है
ब्लैंकेट फ्लावर (Blanket Flower) अपनें नाम की तरह इस फूल का अंदाज भी अलग ही है, यह फूल जमीन पर रंगीन चादर की तरह फैल जाते हैं। गेलार्डिया (Gaillardia) के फूल लाल और पीले रंगों के मिश्रण के साथ चमक पैदा करते हैं। ये पौधे सूखे के प्रति बहुत सहनशील होते हैं, यानी अगर आप कभी पानी देना भूल भी जाएं, तो भी ये मुरझाते नहीं हैं। मधुमक्खियां (bees) और तितलियां इन्हें बहुत पसंद करती हैं।
read more : सर्दी के बाद बदलते मौसम में इंडोर प्लांट्स का कैसे रखें ख्याल
गेलार्डिया (Gaillardia) के पौधे अच्छे जल निकास वाली, रेतीली मिट्टी में सबसे अच्छे रूप में उगते हैं। वे 5.5 और 7.0 के बीच पीएच के साथ थोड़ी अम्लीय मिट्टी पसंद करते हैं। यदि मिट्टी भारी है, तो इसकी जल निकासी और उर्वरता में सुधार के लिए इसे खाद या अन्य कार्बनिक पदार्थों (organic matter) का ध्यान रखें। गेलार्डिया (Gaillardia)के पौधों को बढ़ने और ठीक से खिलने के लिए पूर्ण सूर्य की आवश्यकता होती है। वे कुछ हल्की छाया (light shadow) को सहन कर सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थितियों में कम फूल और कमजोर तने पैदा कर सकते हैं।
ऐसे में यदि आप गर्मी के इस मौषम में अपनें गार्डन को बनाना चाहते हैं खूबसूरत तो यह option अच्छे विकल्प हो सकते हैं।







