व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

MBOSE SSLC Result 2026- मेघालय बोर्ड ने जारी किया 10वी कक्षा का परीक्षा परिणाम 

MBOSE SSLC Result 2026- मेघालय बोर्ड ने जारी किया 10वी कक्षा का परीक्षा परिणाम 
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 7, 2026 9:30 अपराह्न
Follow Us:

मेघालय बोर्ड ने आज 7 अप्रैल को सुबह 9.00 बजे 10th class का result घोषित कर दिया है। मेघालय बोर्ड ने परिणाम जारी कर कुल पास होने वाले छात्रों की संख्या भी बताई है। इस बार लगभग 86.8% छात्र 10th की बोर्ड परीक्षा में सफल हुए है। MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है। 

MPBOSE की वेबसाइट में जाकर छात्र अपना नाम और रोल नंबर लिख कर सर्च करेंगे तो छात्रों को अपना रिजल्ट दिख जाएगा। ज्ञात हो कि मेघालय बोर्ड परीक्षा 30 जनवरी से लेकर 11 फरवरी तक आयोजित की गई थी जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं परीक्षा देने के लिए बैठे थे। 

जानिए किसने मारी 10वीं परीक्षा में बाजी

मेघालय बोर्ड ने जब से परीक्षा परिणाम जारी किया है तब से 10th के छात्रों के चेहरे में खुशी का माहौल है। खुशी हो भी क्यों न छात्रों ने इतनी मेहनत जो कि थी। वांगाल लामा पहले नंबर पर रहे। उन्होंने पूरे मेघालय में बोर्ड परीक्षा में 585 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वो शिलांग के रहने वाले है। वह गोरखा पाठशाला स्कूल में पढ़ाई करते है और वही से 10th की पढ़ाई की है। दूसरे रैंक में विशाल कुमार है। वो तूरा के रहने वाले है। उन्होंने 576 अंकों के साथ द्वारा दूसरा रैंक हासिल किया है। वो सेवन सेंट स्कूल में पढ़ते है। तीसरे रैंक में प्राजूक्ता राय है। उन्होंने 575 अंकों के साथ तीसरा रैंक प्राप्त किया है। 

read more :

छात्र रिजल्ट कैसे चेक करे

जो भी छात्र मेघालय बोर्ड की 10th की परीक्षा दी है वो सभी मेघालय बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट MBOSE पर जा कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है। 

MBOSE पर जाकर छात्र अपना नाम, रोलनंबर, जन्मतिथि आदि जानकारी भर अपने नंबर्स देख सकते है। डिजीलॉकर में भी जाकर आप अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है। 

ध्यान रहे कि वेबसाइट में अपनी जानकारी भरने के बाद एक कैप्चा कोड दिखाएगा तो सभी छात्र वेरिफिकेशन के लिए कैप्चा कोड को भर देंगे। छात्र अपना रिजल्ट SMS के माध्यम से भी देख सकते है। 

छात्र SMS में जाकर MBOSE10 टाइप करेंगे। MBOSE10 टाइप करने के बाद अपना रोल नंबर लिखेंगे और रोल नंबर लिखने के बाद 56263 पर आपको मैसेज भेज देना है। मैसेज भेजने पर परीक्षा परिणाम अपने आप आपके मोबाइल पर आ जाएगा। 

अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र करवा सकते है दोबारा कॉपी चेक

जो भी बच्चे अपने परीक्षा परिणाम से खुश नहीं है वो पुनः रिवॉल्यूशन का फॉर्म डाल कर कॉपी चेक करवा सकते है। पुनः कॉपी चेक करवाने के नियम को आपको MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखना पड़ेगा। कभी कभी होता है कि टीचर के द्वारा कही कही नंबर गिने जाने में भूल हो जाती है और नंबर कम मिलते है। अगर किसी भी छात्र को लगता है कि उसके नंबर कम आए हैं, तो वह अपनी कॉपी दोबारा चेक करवा सकता है। ध्यान रहे कि आप केवल थ्योरी पेपर के लिए ही दोबारा कॉपी चेक करवाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। प्रैक्टिकल नंबर और असिसमेंट नंबर के लिए आप फॉर्म नहीं भर सकते। 

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment