मेक्सिको के सबसे खतरनाक और वांछित ड्रग तस्कर, नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंट्स (Nemesio Ruben Oseguera Cervantes) जिसे दुनिया एल मेन्चो (El Mencho) के नाम से जानती है के मारे जाने की खबर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। 22 फरवरी 2026 को मेक्सिकन सेना द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई ने न केवल मेक्सिको बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है।
ड्रग माफिया एल मेन्चो का अंत
रविवार 22 फरवरी 2026 को मेक्सिको के जालिस्को (Jalisco) राज्य के टापाल्पा (Tapalpa) शहर में मेक्सिकन विशेष बलों (Special Forces) ने एक गुप्त ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन बेहद सटीक खुफिया जानकारी पर आधारित था।
- ऑपरेशन की प्रक्रिया – सेना ने एल मेन्चो के सुरक्षित ठिकाने को घेर लिया। जैसे ही सुरक्षा बल आगे बढ़े, कार्टेल के लड़ाकों ने उन पर रॉकेट लॉन्चर और मशीनगनों से हमला कर दिया।
- मृत्यु – गोलीबारी के दौरान एल मेन्चो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हवाई मार्ग से मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था लेकिन घावों के ताव न सह पाने के कारण रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
- अमेरिकी दबाव और सहयोग – यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन द्वारा मेक्सिको पर बनाए गए भारी दबाव का परिणाम मानी जा रही है। अमेरिका ने इस ऑपरेशन के लिए पूरक खुफिया जानकारी (intelligence support) भी साझा की थी।
कौन था एल मेन्चो (Who was El Mencho)
नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ एल मेन्चो जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का संस्थापक और सर्वोच्च नेता था।
शुरुआती जीवन – उसका जन्म 1966 में मेक्सिको के मिचोआकन (Michoacán) के एक गरीब परिवार में हुआ था। वह स्कूल छोड़कर कम उम्र में ही अफीम की खेती में लग गया था।
पुलिस से अपराधी तक का सफर – एक समय वह मेक्सिको में पुलिस अधिकारी के रूप में भी कार्यरत था लेकिन बाद में उसने अपराध की दुनिया का रास्ता चुन लिया।
अपराध का साम्राज्य – एल मेन्चो ने CJNG को मेक्सिको का सबसे शक्तिशाली और क्रूर कार्टेल बनाया। उसका संगठन फेंटानिल (Fentanyl), कोकीन (cocaine) और मेथमफेटामाइन (methamphetamine) की तस्करी के लिए कुख्यात था। उसने मेक्सिको के 32 में से लगभग 25 राज्यों में अपना प्रभाव फैला लिया था।
Read also:
- कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी 10 लोगों की मौत कई धायल हमला करने वाला भी मारा गया
- खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल की जेल
- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों मार गिराया
रिवॉर्ड राशि और कानूनी मामले
एल मेन्चो (El Mencho) दुनिया के सबसे महंगे भगोड़ों में से एक था।
- अमेरिकी इनाम – अमेरिकी विदेश विभाग (U.S. Department of State) ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 1.5 करोड़ डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की थी।
- मेक्सिकन इनाम – मेक्सिको सरकार ने भी उस पर 3 करोड़ का इनाम रखा था।
- आरोप – उस पर न केवल ड्रग तस्करी बल्कि हत्या ,अपहरण, जबरन वसूली और अवैध हथियार (illegal weapons) रखने के सैकड़ों मामले दर्ज थे। अमेरिकी न्याय विभाग ने उसे ग्लोबल टेररिस्ट की श्रेणी में रखा था।
मेक्सिको में भड़की भीषण हिंसा (Retaliation)
जैसे ही एल मेन्चो के मारे जाने की पुष्टि हुई उसके समर्थकों और कार्टेल के गुर्गों ने मेक्सिको के कई शहरों में आतंक मचा दिया।
मॉल और व्यावसायिक केंद्रों में आगजन
जालिस्को (Jalisco) और गुआडालाजारा (Guadalajara) के कई बड़े मॉल्स और दुकानों में कार्टेल के सदस्यों ने पेट्रोल बम फेंके और लूटपाट की। व्यापारियों को डराने और सरकार को चुनौती देने के लिए कई सार्वजनिक इमारतों को निशाना बनाया गया।
सड़को पर चक्का जाम (Narco-Blockades)
कार्टेल ने नारको-ब्लॉकड्स (Narco-blockades) की रणनीति अपनाई। उन्होंने दर्जनों ट्रकों और बसों को छीनकर सड़कों के बीचों-बीच खड़ा किया और उनमें आग लगा दी ताकि सेना की कुमुक (army support) न पहुँच सके। जालिस्को (Jalisco) राज्य में 60 से अधिक स्थानों पर चक्का जाम की खबरें आईं।
एयरपोर्ट पर हंगामा और उड़ानों का निलंबन
सबसे गंभीर स्थिति गुआडालाजारा (Guadalajara) और प्युर्टो वालार्टा (Puerto Vallarta) के हवाई अड्डों पर देखी गई।
- हवाई अड्डों के बाहर भीषण गोलीबारी हुई।
- यात्रियों को अपनी जान बचाने के लिए टर्मिनल्स के अंदर छिपना पड़ा।
- एयर कनाडा और यूनाइटेड एयरलाइंस सहित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (international flights) को रद्द करना पड़ा।
वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियां
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम (President Claudia Sheinbaum) ने शांति बनाए रखने की अपील की है लेकिन देश में तनाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि एल मेन्चो (El Mencho) की मौत के बाद CJNG के भीतर उत्तराधिकार की जंग शुरू हो सकती है जिससे हिंसा और बढ़ सकती है।
एल मेन्चो (El Mencho) का अंत मेक्सिको के लिए एक बड़ी जीत तो है, लेकिन इसके बाद भड़की हिंसा ने यह साबित कर दिया है कि ड्रग कार्टेल्स (drug cartels) की जड़ें कितनी गहरी हैं। अमेरिका और मेक्सिको के बीच बढ़ता सैन्य सहयोग भविष्य में अन्य बड़े तस्करों (smugglers) के लिए भी खतरे की घंटी है।







