व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

दिल्ली में 8 साल बाद बनेंगे नए राशन कार्ड -ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

दिल्ली में 8 साल बाद बनेंगे नए राशन कार्ड -ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
नवजोत कौर सिद्धू
On: मई 18, 2026 3:21 अपराह्न
Follow Us:

दिल्ली सरकार ने दिल्ली की आम जनता के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए नए राशन कार्ड बनवाने को मंजूरी दे दी है। राशन कार्ड दिल्ली में 8 साल बाद बनने जा रहा है। 18 मई से ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस बार राशन कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। लगातार जरूरत मंद परिवार की तरफ से राशन कार्ड बनवाने की मांग उठ रही थी। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए उनके नए राशन कार्ड बनवाने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली के जो भी जरूरत मंद परिवार है वो 18 मई से ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। इस बार की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने की वजह से दिल्ली की आम जनता को दफ्तरों का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। आवेदन से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 

राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज 

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज की लिस्ट भी जारी की है। अगर किसी जरूरत मंद परिवार को राशन कार्ड बनवाना है तो उसे सबसे पहले परिवार आईडी अपलोड करना होगा उसके बाद निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और बिजली बिल की कॉपी अपलोड करना होगा। अगर यह सभी दस्तावेज किसी परिवार के पास है तभी वह परिवार राशन कार्ड के लिए योग्य माना जाएगा। इस बार फर्जी दस्तावेज अपलोड करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इस बार ऑनलाइन सत्यापन भी इसी वजह से किया गया है क्योंकि कई लोग फर्जी दस्तावेज दफ्तर में जमा करते थे। 

ऑनलाइन प्रक्रिया से फर्जी दस्तावेज अपलोड करने वाले लोगों को आसानी से पकड़ा जा सकता है। फर्जी दस्तावेज सत्यापन वाले परिवार की जगह जरूरत मंद परिवार को इस योजना का पूरा लाभ मिले इसका विशेष ध्यान दिल्ली सरकार करने जा रही है। 

also read :

2 लाख नए राशन कार्ड जारी होंगे

दिल्ली सरकार ने यह भी घोषणा करते हुए कहा कि इस साल लगभग 2 लाख नए राशन कार्ड जारी करने का विचार है। इस राशन कार्ड से नए योजनाओं का क्रियान्वयन दिल्ली के जरूरत मंद परिवार के लिए आसानी से किए जा सकते हैं। लंबे समय से राशन कार्ड न बन पाने से कई परिवार सरकारी योजनाओं से बाहर थे। 

नए राशन कार्ड बनवाने का मुख्य उद्देश्य जरूरत मंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। दिल्ली सरकार की कई ऐसी योजना है जिसमें गरीब परिवारों पर विशेष ध्यान रखा गया है। बिना राशन कार्ड से सरकारी योजनाओं में गरीब परिवारों को जोड़ने में काफी दिक्कत हो रही थी इसीलिए दिल्ली सरकार ने 8 साल बाद नए राशन कार्ड बनवाने को मंजूरी दे दी है। 

आय सीमा बढ़ने से कई परिवारों को लाभ

अभी तक दिल्ली सरकार द्वारा वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख रुपए तक वाले लोगों को राशन कार्ड देने का प्रावधान थे। दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए वार्षिक पारिवारिक आय 1.20 लाख रुपए तक करने का फैसला लिया है। दिल्ली ने कई ऐसी गरीब परिवार है जिनकी आय महंगाई को देखते हुए पर्याप्त नहीं है। उनकी जरूरतों को देखते हुए सरकार ने वार्षिक पारिवारिक आय में वृद्धि वाले लोगों के लिए राशन कार्ड बनवाने को मंजूरी दे दी है। जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 20 हजार से ऊपर है वह राशन कार्ड के लिए योग्य नहीं है। 

इन लोगों का नहीं बनेगा राशन कार्ड

दिल्ली सरकार ने यह योजना केवल गरीब परिवारों के लिए लाई है। ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारों को राशन कार्ड का फायदा मिले इसलिए दिल्ली सरकार ने फर्जी दस्तावेज वालों को चिन्हित करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की है। 

चार पहिया वाहनों, सरकारी कर्मचारी, वार्षिक आय 1.20 लाख से ऊपर वालों को, 2 किलोवाट से अधिक बिजली खर्च वाले को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। दिल्ली सरकार ने पहले ही साफ किया है कि राशन कार्ड का फायदा केवल दिल्ली के जरूरत मंद परिवारों को ही मिलेगा। राशन कार्ड के बनने से दिल्ली के जरूरत मंद परिवार बहुत खुश है। 

दिल्ली की आम जनता ने राशन कार्ड के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धन्यवाद कहा है। दिल्ली के जरूरत मंद परिवारों से भी निवेदन है कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.20 लाख के अंदर है वह राशन कार्ड बनवाने के लिए योग्य है। 

Pradeep Pandey

A versatile writer mainly works on politics, business, crime, current affairs and entertainment

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment