व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

अमरावती कांड में नया खुलासा- युवक ने 180 लड़कियों को फंसाया लव ट्रैप में

अमरावती कांड में नया खुलासा- युवक ने 180 लड़कियों को फंसाया लव ट्रैप में
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 17, 2026 3:41 अपराह्न
Follow Us:

अमरावती के परतबाड़ा में अयान अहमद द्वारा लगभग 180 लड़कियों के यौन शोषण मामले में कई नेटवर्क उजागर होते जा रहे है। अब महाराष्ट्र पुलिस ने अयान अहमद के साथी इकबाल खान को भी हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि अयान अहमद और इकबाल दोनों हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसा उनसे ब्लैकमेलिंग करते थे। आगे अयान अहमद हिंदू लड़कियों से स्नैपचैट और इंस्टाग्राम से दोस्ती करता था और जब लड़कियां दोस्त बन जाती तो उन्हें बहला फुसला अपने रूम में बुलाकर उनका यौन शोषण करता था। 

जब कोई लड़की आवाज उठाती तो उसका विरोध वायरल करने की धमकी देकर उसको चुप करा देता। अभी तक पुलिस ने 8 पीड़ितों की पहचान कर ली है। अन्य पीड़ितों का पुलिस पता लगा रही है और लगातार जांच में जुटी हुई है। खास बात यह है कि अयान अहमद की उम्र मात्र 19 वर्ष है और वह अपने से कम उम्र की नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाता था। 

स्नैपचैट और इंस्टाग्राम से दोस्ती

अयान अहमद हिंदू लड़कियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लव ट्रैप में फंसाता था। पहले वो हिंदू लड़कियों को टारगेट कर उनसे दोस्ती करता था फिर मिलने के बहाने अपने रूम में बुलाता था।लड़कियों का यौन शोषण कर उनकी न्यूड वीडियो और फोटोज अपने पास रखता। जब अयान लड़कियों को धोखा देकर अपने अगले शिकार पर जाता तो पहले वाली लड़कियों से ब्लैकमेलिंग करता और उनकी वीडियो वायरल करने की धमकी देता। इस कारण कई लड़कियां बदनामी के कारण चुप रह जाती। 

.

पुलिस अभी जांच कर रही है और आगे अयान अहमद और इकबाल के अलावा भी कई आरोपियों की खोजबीन चालू है। जिस बिल्डिंग के रूम में वह लड़कियों को बुलाता था उस बिल्डिंग के और कई व्यक्ति भी इस बात से सहमत है कि अयान अहमद लड़कियों को रात में बुलाता था। लड़कियां रात में बुर्का या अपना चेहरा कवर कर के आती थी जिससे उनकी पहचान न हो सके। 

read more :

सभी लड़कियों की उम्र 15 से 19 साल

खास बात यह है कि अयान अहमद जिन लड़कियों को अपना निशाना बनाता वह सभी लड़कियां 15 से 19 उम्र तक की होती। वह नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाता। अयान अहमद के मोबाइल से लगभग 350 वीडियो मिले है जो यह बताते है कि अयान अहमद किस तरीके से हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। इस बीच साइबर टीम ने उजैर खान नामक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले उजैर खान ने अपने फोन से सारे विडियोज डिलीट कर दिए थे। 

साइबर टीम डिलीट किए गए विडियो के डेटा को फिर से वापस लाने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह घटना केवल एक व्यक्ति के द्वारा किया गया है या इसके पीछे किसी बड़े संगठन का हाथ है। 

AIMIM के नेताओं से पहचान

अयान अहमद के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि उसकी पहचान AIMIM के नेताओं से भी थी जिनके पीठ पीछे वह हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। सवाल यह उठता था कि जिन नेताओं की शरण लेकर अयान अहमद हिंदू लड़कियों के साथ खेलता था उन नेताओं पर पुलिस अब तक कार्यवाही क्यों नहीं कर रही।

पुलिस कार्यवाही करते हुए नेताओं को अगर बचाती है तो महाराष्ट्र की राजनीति में यह बड़ा मोड़ आ सकता है। महाराष्ट्र पुलिस ने पीड़ितों की पहचान को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है जो कि अच्छी बात है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस पूरे मामले में अपनी नजर बनाए हुए है और सख्त जांच के आदेश दे दिए है।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment