हैमिल्टन। दक्षिण अफ्रीका के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हैमिल्टन के मैदान में खेला गया । इस मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से मात दे कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में 6 विकेट पर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया । जवाबी पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 107 पर ढेर हो गई।इस तरह न्यूजीलैंड की टीम ने यह मैच 68 रनों से जीत लिया।इस मैच में जीत के हीरो डेविड कॉन्वे रहे जिन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से 49 गेंदों में 60 रनों की संयमित पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
मैच का टॉस दक्षिण अफ्रीका ने जीता , पिच का मिजाज भांपते हुए दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने न्यूजीलैंड की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया , न्यूजीलैंड की शुरुआत संतुलित थी, टीम का पहला विकेट सातवें ओवर में 48 रनों के योग में गिरा जब सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम को 11 रनों के निजी स्कोर पर केशव महाराज ने आउट कर दिया ,इसके बाद दूसरा विकेट भी जल्दी ही गिर गया लेकिन सलामी बल्लेबाज डेविड कॉन्वे ने एक छोर को संभाले रखा ,उन्होंने अपनी 60 रनों की पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के भी जमाए।
न्यूजीलैंड की ओर से निक कैली ने 21 और जोश कार्लसन ने 26 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।दक्षिण अफ्रीका की ओर से वियान मूल्डर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए ,केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे ने 1-1 विकेट लिए।
Read more
- ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया
- T20 World Cup Final में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 255/5 का रिकॉर्ड स्कोर बनाकर रच दिया इतिहास
- T20 World Cup 2026 के पहले Semifinal मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर
ख़राब शुरुआत के बाद बिखरी दक्षिण अफ्रीका
लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की खराब शुरुआत हुई, 29 रनों के योग तक उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन में लौट चुके थे । शुरुआती विकटों के गिरने से दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज दवाब में आ गए और पूरी टीम 15.3 ओवरों में मात्र 107 रनों पर आल आउट हो गई।दक्षिण अफ्रीका की ओर से सिर्फ जॉर्ज लिंडे ही कुछ देर तक विकेट में टिक सके और उन्होंने अपनी टीम के लिए 33 रनों का योगदान दिया।
फर्ग्यूसन और सियर्स के तूफान में उसे प्रोटीज
न्यूजीलैंड की इस जीत में उनके गेंदबाजों की भूमिका निर्णायक रही। ल्युक फर्ग्यूसन और बेन सियर्स ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया।दोनों गेंदबाजों ने शानदार तेज गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, उन्होंने अपनी नपी लाइन – लेंथ के दम पर 3-3 विकेट झटके और विरोधी टीम को उबरने का कोई मौका नहीं दिया। ल्यूक फर्ग्यूसन की गेंदबाजी इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुईं, मध्य ओवरों में उन्होंने लगातार दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की टीम को बैकफुट में धकेल दिया।
रोमांचक हुई सीरीज
पांच T20 की इस सीरीज का पहला मैच घरेलू टीम न्यूजीलैंड गंवा चुकी थी, सीरीज में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड को यह मैच जीतना आवश्यक था, इस महत्वपूर्ण जीत के साथ सीरीज में न्यूज़ीलैंड ने वापसी कर ली है, जिससे कि आने वाले मैचों का रोमांच और बढ़ गया है।सीरीज का तीसरा T20 मैच ऑकलैंड में खेला जाना है।
हैमिल्टन में खेले गए इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने हर विभाग में शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि वह T20 क्रिकेट में विश्व की खतरनाक टीमों में से एक है।डेविड कॉन्वे की संयमित बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड की इस जीत को खास बना दिया।







