व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

Nothing 4a फोन पर मिल रहा है छूट -ग्राहक उठा सकते है फायदा

Nothing 4a फोन पर मिल रहा है छूट -ग्राहक उठा सकते है फायदा
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 31, 2026 11:23 पूर्वाह्न
Follow Us:

अपने डिजाइन और कैमरा क्वालिटी के लिए जाने वाला बजट सेगमेंट Nothing Phone अब ग्राहकों को कुछ छूट दे रहा है। Nothing 4a की कीमत अभी मार्केट में 31,999 है, लेकिन आप इस फोन को ऑनलाइन SBI, HDFC Bank के instant कार्ड से लेते हैं तो लगभग 4000 रुपए की छूट आपको मिल जाएगी। 

Nothing Phone ने अभी-अभी टेक वर्ल्ड में कदम रखा है और टेक वर्ल्ड में कदम रखते ही Nothing Phone ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। Nothing Phone को उसके कैमरा क्वालिटी के लिए भी जाना जाता है। Nothing 4a pro भी मार्च में ही लॉन्च होने वाला है। उसकी भी कीमत 40,000 के अंदर ही रहने वाली है। Nothing phone ने मार्केट में अपने अलग अलग वेरिएंट से एक अलग पहचान बनाई है। Middle class लोगों के लिए Nothing Phone पहली पसंद हो सकता है।

जानिए इस फोन की खासियत

Nothing 4a फोन की कैमरा क्वालिटी तो शानदार है ही। इसकी बैटरी भी लाजवाब है। ग्राहकों को लगभग 6.78 इंच की स्क्रीन nothing 4a फोन में मिल जाती है। ग्राहक इतनी बड़ी स्क्रीन के साथ गेम बहुत ही अच्छे से खेल सकते है। गेमर्स को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने वाली है। 5400 mAh (India) battery के साथ यह फोन हीटिंग प्रॉब्लम को खत्म कर देता है। 1.5k resolution के साथ यह फोन एक बेहतर स्क्रीन क्वालिटी देता है। 50w का लगभग चार्जर रहने वाला है। एक बार आप चार्ज करेंगे तो पूरे दिन तक आप relax हो सकते है।

read more : Nothing Phone 4A का 1st लुक revealed

अलग अलग वेरिएंट में आता है यह बजट segment फ़ोन

कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट में इस फोन को लॉन्च किया है। जहां 8gb+128gb की prize ₹31,999 है, वहीं 8gb+256gb आपको ₹34,999 में मिल जाता है। 12 GB + 256 GB आपको ₹37,999 में मिल जाते हैं। कुल मिलाकर यह फोन बजट में रहने वाला है। यह फोन मॉडर्न इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखकर बनाया गया है। फोन की पीछे फ्लैश के साथ आपको नोटिफिकेशन लाइट भी देखने को मिल जाती है। लाइट स्पार्कनेस भी इस फोन के पीछे आपको देखने को मिलेगी। 

8 MP का रियल वाइड कैमरा रहने वाला है और 32 MP का फ्रंट कैमरा रहने वाला है। कैमरा क्वालिटी बेहद शानदार है जो यूजर्स फोटो वीडियो के शौकीन है वो निश्चित ही इस फोन को खरीद सकते है।

Nothing है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मुख्य स्पॉन्सर

IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की मुख्य स्पॉन्सर nothing कंपनी है। Nothing phone ने अपने ग्लोबल ब्रांड को बढ़ाने के लिए दुनिया की most loved फ्रेंचाइजी को चुना है। इससे और लोग nothing से जुड़ेंगे और nothing को अपनाएँगे। Nothing धीरे धीरे भारत में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। मार्केट में और भी कई फोन है जो बजट segment में nothing को टक्कर दे सकते है। बजट segment में motorola, samsung, realme, oppo, vivo जैसे मोबाइल है जिसे भारत में लोग काफी पसंद करते है। अब देखना यह होगा कि इस फोन को लोग कितना खरीदते है और nothing phone 4a की छूट का फायदा उठाते है।

read also : Samsung Galaxy S26 Series

Swati Pandey

A versatile writer mainly works on trending news, daily updates from politics, business, crime, current affairs and entertainment.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment