One plus कंपनी के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। One plus अपने नए वेरिएंट के साथ आ रहा है। One plus अपने नए वेरिएंट one plus Ace 6 ultra को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह लॉन्च इवेंट चीन में होगा। भारतीय समयानुसार 4.30 बजे यह लॉन्च होगा।
यह फोन उन users के लिए अच्छा साबित होने वाला है जो गेम खेलने के शौकीन है। साथ ही इस फोन में 8600 mAh की बड़ी बैटरी भी ग्राहकों को मिलने जा रही है। इस फोन की डिजाइन इसे खास बनाती है। फोन की कीमतों के बारे में अभी की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन ग्राहक one plus के website में जाकर ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते है।
अलग अलग वेरिएंट में रहेगी उपलब्ध
One plus Ace 6 ultra मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। ग्राहकों के बजट को देखते हुए one plus अलग अलग वेरिएंट में फोन लॉन्च करेगा। यह फोन 12gb+256gb, 16gb+256gb, 12gb+512gb, 16 gb+512gb और 16gb+1tb में उपलब्ध रहेगा। 50 mp का प्राइमरी कैमरा और 8mp का सेकेंडरी कैमरा वन प्लस ग्राहकों के लिए रखने जा रही है। यह फोन 4g और 5g दोनों मोड में मार्केट में उपलब्ध रहने वाली है। अभी यह केवल चीन में लॉन्च होगा। चीन के अलावा और भी देशों में यह लॉन्च होता है इसकी जानकारी अभी one Plus की तरफ से नहीं आई है।
read more :
- Vivo V70 और Vivo V70 Elite स्मार्टफोन 19 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च
- 18 फरवरी को लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 10a स्मार्टफोन टेंसर G4 प्रोसेसर के साथ
One plus Ace 6 ultra का डिस्प्ले
इस मोबाइल में ग्राहकों को 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। 1.5K का का अल्ट्रा स्क्रीनिंग मटेरियल मिलेगा। बड़ी स्क्रीन को देखने वाले ग्राहकों के लिए यह बजट सेगमेंट फोन कमाल की है। इस फोन को ग्राहक आसानी से पकड़ सकेंगे। खासकर जो गेम खेलने के दीवाने है उनके लिए यह अच्छा मोबाइल हो सकता है। इसके फीचर्स भी इसको खास बनाते है। ग्राहक मोबाइल को purchase करके फीचर्स का मजा ले सकते है।
जानिए इस मोबाइल की कीमत
One plus Ace 6 ultra के सभी वेरिएंट की कीमत 35000 से 45000 के बीच रहने वाली है। यह एक बजट segment phone होने वाला है। Oppo, vivo, realme जैसी और भी चाइनीज कंपनियां बजट segment में फोन लॉन्च कर रही है इसलिए one plus के लिए अपने इस वेरिएंट को ग्राहकों तक पहुंचा पाना आसान नहीं रहने वाला है। भारत में one plus Ace 6 ultra की लॉन्चिंग डेट की जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा कि शुरुआत के कुछ महीने तक इसको चीन में ही text किया जाएगा फिर इसे अन्य देशों के बाजारों तक पहुंचाया जाएगा।







