व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)2026 – रनों की बारिश भरे मैच में फिसली पिंडीज जाल्मी ने 5 विकेट से मारी बाजी

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)2026 - रनों की बारिश भरे मैच में फिसली पिंडीज जाल्मी ने 5 विकेट से मारी बाजी
नवजोत कौर सिद्धू
On: मार्च 29, 2026 12:31 अपराह्न
Follow Us:

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)2026 के एक मुकाबले में पेशावर जाल्मी ने रावलपिंडी पिंडीज को 5 विकेटों से मात दी। रावलपिंडी पिंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए, जिसके जवाब में पेशावर जाल्मी की टीम ने यह लक्ष्य 19.1 ओवरों में ही हासिल कर इस मैच को 5 विकटों से जीत लिया।मुकाबले की खास बात यह रही कि जाल्मी की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका, फिर भी पूरी टीम के सामूहिक प्रयास ने जीत दिला दी। वहीं रावलपिंडी के गेंदबाज इस बड़े स्कोर के बावजूद प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

रावलपिंडी की जोरदार बल्लेबाजी

मैच में टॉस रावलपिंडी पिंडीज ने जीता ,टीम के कप्तान मो.रिजवान ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।ओपनर यासिर खान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने टीम को मजबूत आधार दिया।कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भी संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए 32 गेंदों पर 41 रन बनाए। 

मध्यक्रम में कामरान गुलाम ने 20 गेंदों में 37 रन बनाकर रनगति को और तेज किया।अंत के ओवरों में डेरिल मिचेल (23 रन) और सैम बिलिंग्स (18* रन) ने उपयोगी योगदान देकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। रावलपिंडी ने 20 ओवर में 214/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।पेशावर जाल्मी की ओर से गेंदबाज अली रजा ने 3 ओवरों में 42 रन देकर 2 विकेट लिए।

read more :

जाल्मी का जवाब आक्रमण से

जीत के लिए 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर जाल्मी की शुरुआत भी तेज रही। मोहम्मद हारिस ने 28 गेंदों में 47 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। कप्तान बाबर आज़म ने 28 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल सके,लेकिन उनकी पारी ने टीम को स्थिरता दी।इसके बाद कुसल मेंडिस ने 17 गेंदों में 31 रन बनाकर मैच को पूरी तरह जाल्मी की ओर मोड़ दिया।जाल्मी के मिडिल ऑर्डर ने इस मैच में सबसे अहम भूमिका निभाई। 

अब्दुल समद ने सिर्फ 11 गेंदों में 33 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। माइकल ब्रैसवेल ने 17 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। उन्होंने दबाव के क्षणों में अपना धैर्य नहीं खोया और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर मैच खत्म किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।अंत में आमेर जमाल ने 5 गेंदों में 17* रन बनाकर टीम को 19.1 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।पिंडीज की ओर से गेंदबाज अहमद बट्ट ने 4 ओवरों में 45 रन खर्च करके 2 विकेट लिए।

po0

समद और ब्रेसवेल की साझेदारी बनी टर्निंग पॉइंट

मैच का टर्निंग पॉइंट अब्दुल समद और माइकल ब्रैसवेल की साझेदारी रही। जब मैच फंसा हुआ नजर आ रहा था, तब इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाकर समीकरण आसान कर दिया।

इसके अलावा जाल्मी की बल्लेबाजी की गहराई भी उनकी जीत का बड़ा कारण बनी, जहां हर बल्लेबाज ने छोटा लेकिन अहम योगदान दिया।मैच के बाद बाबर आज़म ने कहा कि टीम की योजना शुरुआत में तेज खेलने और फिर लय बनाए रखने की थी, जिसमें मिडिल ऑर्डर ने शानदार भूमिका निभाई।वहीं रावलपिंडी के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने माना कि टीम को अपनी गेंदबाजी पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे।

यह मुकाबला टी20 क्रिकेट के रोमांच का बेहतरीन उदाहरण रहा, जहां 200 से अधिक का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना गया। पेशावर जाल्मी ने जिस तरह बिना किसी अर्धशतक के टीम वर्क के दम पर लक्ष्य हासिल किया, वह सराहनीय है।

दूसरी ओर, रावलपिंडी को इस हार से सबक लेते हुए अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा। इस मैच ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टी20 क्रिकेट में कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं होता और आखिरी गेंद तक खेल का रुख बदल सकता है।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment