व्यापारभारतविदेशी समाचारखेलजीवन शैलीराजनीतिधर्मभौगोलिकसेलिब्रेटीज़शिक्षास्वास्थ्य

धुरंधर 2 की सफलता के बाद राकेश बेदी को 1 करोड़ ₹ का बोनस

धुरंधर 2 की सफलता के बाद राकेश बेदी को 1 करोड़ ₹ का बोनस
नवजोत कौर सिद्धू
On: अप्रैल 24, 2026 7:27 अपराह्न
Follow Us:

धुरंधर 2 ने अपनी कहानी के दम पर जबरदस्त कमाई करते हुए 1000 करोड़ ₹ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। फिल्म की अपार सफलता के बाद फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी को उनके शानदार अभिनय के लिए फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर अब उन्हें 1 करोड़ रुपए का बोनस देने जाने वाले है। राकेश बेदी ने धुरंधर फिल्म में अभिनय के लिए 50 लाख रुपए फीस के रूप में ली थीं। लेकिन धुरंधर फिल्म की कहानी फैंस को बहुत ही पसंद आई और फिल्म में राकेश बेदी की जासूसी को लोगों ने जमकर पसंद किया। कई लोगों का यह भी कहना है कि धुरंधर फिल्म की सफलता में रणवीर सिंह के साथ साथ राकेश बेदी का भी हाथ है। लोगो राकेश बेदी को इस फिल्म का मास्टरमाइंड मान रहे है। 

धुरंधर 2 ने की जबरस्त कमाई

धुरंधर के पहले पार्ट के बाद फिल्म के दीवाने धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे है। उनका इंतजार पहले पार्ट के रिलीज के बाद कुछ ही महीनों में खत्म हो गया । धुरंधर के पहले पार्ट के 4 माह के बाद धुरंधर 2 रिलीज हो गई। धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर बाहुबली, पुष्पा, जवान और पठान जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म की कहानी के साथ साथ फिल्म ने सभी किरदारों का जानदार अभिनय भी महत्वपूर्ण था। धुरंधर के पहले पार्ट में जहां रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना को लोगों ने खूब पसंद किया तो वही हमजा अली मसारी का किरदार भी रणवीर सिंह ने बखूबी निभाया। 

read more :

फिल्म की कहानी 

धुरंधर फिल्म की सफलता के पीछे इसकी कहानी है। भारत में हो रहे लगातार आतंकी हमलों में काफी निर्दोष लोगों की मौत होती जाती है। सरकार कुछ नहीं कर पाती। तभी फिल्म में अजित डोभाल का किरदार निभाने वाले आर. माधवन भारत से रणवीर सिंह जो कि हमजा अली मसारी बनकर पाकिस्तान जाते है और पाकिस्तान के ISIS के गैंग में घुसकर सभी राज पता करते है। 

हमजा अली मसारी को पाकिस्तान में जगह मिल जाती है और सभी लोग उस पर विश्वास करने लग जाते है। तभी वह एक एक कर के सभी आतंकियों को मारने लग जाता है। सबसे पहले वो असलम के साथ हाथ मिलकर रहमान डकैत को मार देता है फिर रहमान डकैत की विरासत को खुद संभाल कर और भी आतंकियों का पता लगाता है। आगे की कहानी में धुरंधर 2 मूवी में बताई गई है। दर्शक धुरंधर 2 मूवी थियेटर्स पर जाकर देख सकते है। 

राकेश बेदी की मिली उनके अभिनय की पहचान

धुरंधर 2 मूवी करने के बाद राकेश बेदी की पहचान अब एक अलग ही लेवल पर है। राकेश बेदी को अब हर एक बड़ा फिल्म निर्देशक अपनी फिल्म में लेना चाहता है। जमील जमाली का किरदार निभा कर फैंस को उन्होंने खूब खुश किया। धुरंधर 2 फिल्म देखने वाले बताते है कि राकेश बेदी ( जमील जमाली) हमजा अली मसारी से भी बड़े जासूस निकले। वो लगभग 45 साल से पाकिस्तान में रहकर जासूसी का काम कर रहे थे। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड दाऊद को भी जमील जमाली ने जहर देकर उसकी हालत खराब की। हमजा अली मसारी को वापस भारत भेजने के पीछे जमील जमाली का बड़ा हाथ था। इस पूरे जासूसी में जमील जमाली को किसी ने नहीं पहचाना। जासूसी का किरदार निभा राकेश बेदी ने अपने करियर को और आगे बढ़ाया है। शायद इसी परिश्रम का फल है कि फिल्म निर्माता आदित्य धर अब उन्हें बोनस के तौर पर 1 करोड़ ₹ देने जा रहे है।

Dr Pankaj Sharma

fitness coach and writer mainly work on sports, fitness, Religious, foreign news, and technology

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment